खैरागढ़ छुईखदान गंडई में अपराधों पर नियंत्रण और जनविश्वास बढ़ाना एएसपी डांडे की प्राथमिकता
खैरागढ़ छुईखदान गंडई के नए पुलिस कप्तान एएसपी रूपेश कुमार डांडे ने अपना पदभार ग्रहण किया है. उन्होंने कहा है कि जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना और जनविश्वास बढ़ाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी.

सौजन्य से:- ETV Bharat
अपराधियों में कानून का भय और जनता में विश्वास कायम करना प्राथमिकता- एएसपी रूपेश कुमार डांडे
एएसपी रूपेश कुमार डांडे खैरागढ़ छुईखदान गंडई के नए पुलिस कप्तान बने हैं. पहले वे कोंडागांव में एएसपी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं.
By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : July 30, 2026 at 9:15 AM IST
खैरागढ़ छुईखदान गंडई: नवनियुक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) रूपेश कुमार डांडे ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया. पदभार संभालने के बाद एएसपी डांडे ने कहा कि जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना और जनविश्वास बढ़ाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी.
रूपेश कुमार डांडे ने कहा कि पुलिस का प्रमुख काम लोगों की रक्षा और उनके जानमाल की रक्षा के साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखना है. हर व्यक्ति कानून के सामने समान हो सभी सुरक्षित महसूस करें. खासतौर पर महिला और बच्चे स्वतंत्र रूप से अपना जीवन यापन कर पाएं, इस पर ध्यान दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि पुलिस आमजन के लिए हमेशा सुलभ रहेगी और कोई भी व्यक्ति बिना झिझक अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास आ सके, ऐसी जनहितैषी पुलिसिंग को बढ़ावा दिया जाएगा.
विकास की राह पर बस्तर
नक्सलवाद खत्म करने पर एसएसपी ने कहा कि बस्तर संस्कृति और संसाधनों से समृद्ध है. बस्तर में अब तेजी से विकास होगा.
साइबर फ्रॉड को लेकर एएसपी ने किया अलर्ट
एएसपी डांडे ने बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर भी लोगों से सतर्क रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि अंजान नंबर से पैसे मांगने वाले कॉल या पुलिस या और कोई अधिकारी बनकर ठगी करने वालों से सावधान रहें. ऐसे मामलों में तत्काल साइबर सेल के टोल-फ्री नंबर या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं.
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
तमिलनाडु में बलात्कार और POCSO मुकदमों में तेजी लाने के निर्देश

प्रौद्योगिकी की ताकत परीक्षा पेपर लीक को रोक सकती है लेकिन सुनिश्चित नहीं

पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी को 10 साल की कैद, अदालत ने दिया कठोर संदेश

लखनऊ हाई कोर्ट ने चार वकीलों पर लगाया प्रदेश की दोनों अदालतों में 10 साल तक प्रवेश पर रोक

छात्रों पर पुलिस एक्शन कितना जायज? समझें कौन दे सकता है 'बल प्रयोग' का आदेश और क्या कहता है कानून

दिल्ली उच्च न्यायालय ने एचपीवी शॉट्स रोकने से इनकार किया, लेकिन केंद्र को जवाब देने के लिए कहा

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम ने अदालत के सामने किया आत्मसमर्पण, आरोप लगा अब न्यायिक हिरासत में

वंदे मातरम के अपमान को अपराध घोषित करने के लिए राज्यसभा ने दिया ग्रीन सिग्नल
ताज़ा ख़बरें
- 12 साल की हिरासत बाद सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली, 2 आतंकवादियों को ट्रायल के लिए छोड़ा गया
- मायावती ने पेपर लीक के कानून की प्रभावशीलता पर उठाए सवाल
- पप्पू यादव ने सरकार को घेरा, कहा - पेपर लीक कानून संशोधन विधेयक है व्यक्तिगत फायदे का
- दिल्ली कोर्ट ने आइशी घोष के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट पर रोक लगाई
- सुप्रीम कोर्ट ने 2014 से जेल में बंद दो आतंकवादियों को जमानत दी, कहा- इतने लंबे समय कैद रखना गलत
- सुप्रीम कोर्ट से दो कथित इंडियन मुजाहिदीन ऑपरेटिवों को मिली जमानत, कहा- लंबी कैद अनुच्छेद 21 का उल्लंघन है
- 42 साल बाद हाई कोर्ट ने सजा घटाई, मुआवजा देने का आदेश
- वायु सेना के जवान अपनी मर्जी से नौकरी नहीं छोड़ सकते: सुप्रीम कोर्ट का फैसला

