सुप्रीम कोर्ट की महाराष्ट्र सरकार को फटकार, जानें क्या था मामला
सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को जमानत अर्जी का विरोध करने के लिए फटकार लगाई है, लेकिन मुकदमे की सुनवाई तेजी से नहीं करने के लिए भी आलोचना की है. कोर्ट ने कहा है कि वह राज्य को सबके सामने 'बेनकाब' करेगा.

सौजन्य से:- AajTak
Sign In
Advertisement
X
सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को सबके सामने "बेनकाब" करने की चेतावनी देते हुए राज्य की तीखी आलोचना की है. कोर्ट ने कहा है कि महाराष्ट्र सरकार जमानत अर्ज़ी का तो जोर-शोर से विरोध करता है, लेकिन आपराधिक मामलों में मुक़दमे की सुनवाई तेजी से नहीं करवाता.
जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और जस्टिस शील नागू की बेंच एक विदेशी नागरिक की जमानत अर्ज़ी पर सुनवाई कर रही थी.
बेंच ने कहा, "हमें हर दिन महाराष्ट्र से इस तरह के मामले मिलते हैं. आप जमानत का पुरजोर विरोध करते हैं, लेकिन मुकदमे की सुनवाई में तेजी लाने के लिए कोई कदम नहीं उठाते. जब हम मामले की जांच करते हैं तो सबूत कमजोर निकलते हैं. हम आपको (राज्य को) सबके सामने बेनकाब कर देंगे."
किडनैपिंग और मर्डर के मामले में गिरफ्तार आरोपी ने बेंच के सामने कहा कि वह चार साल से जेल में है और उसका केस ट्रायल कोर्ट में 86 तारीखों पर लिस्ट किया गया था.
उसने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उसे 53 बार कोर्ट में पेश नहीं किया गया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आरोपी को ट्रायल कोर्ट में पेश न करना महाराष्ट्र की तरफ से एक गंभीर चूक थी.
Advertisement
आरोपी के जल्द ट्रायल के मौलिक अधिकार पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का ज़िक्र करते हुए बेंच ने कहा, "हमें शर्मिंदगी महसूस हो रही है. चार साल में 34 गवाहों में से सिर्फ़ दो से ही पूछताछ हो पाई है. यह बात कुछ समय से कोर्ट को परेशान कर रही है."
बेंच ने कहा, "जब राज्य जमानत याचिकाओं का पुरजोर विरोध करता है, तो उसकी यह ज़िम्मेदारी भी बनती है कि वह मुक़दमे की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाए, लेकिन ऐसा होता नहीं दिखता."
महाराष्ट्र सरकार की ओर से पेश वकील ने अदालत को बताया कि राज्य अब सभी आरोपियों को सुनवाई की हर तारीख पर ट्रायल कोर्ट के सामने पेश कर रहा है.
हालांकि शीर्ष अदालत ने कहा कि राज्यों को मुकदमों की कार्यवाही तेज़ी से पूरी करने के लिए एक ठोस नीति बनानी चाहिए.
बेंच ने कहा, "हर हफ़्ते कम से कम चार गवाहों के बयान दर्ज किए जाएं और इस आदेश का रिकॉर्ड ट्रायल कोर्ट के सामने रखा जाए. अगर भविष्य में ऐसे मामले सामने आते हैं, तो इसी तरह के कड़े आदेश दिए जाएंगे."
---- समाप्त ----
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
लंबी कैद की रिमिशन पर जल्द फैसला: सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को कड़ी फटकार लगाई, जनता के सामने राज्य को बेनकाब करने की चेतावनी

विधायक ने बेटे की फरारी पर दिया जवाब, अदालती कार्रवाई का समर्थन किया

सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की सीबीआई जांच की मांग

राम किसी दल के नहीं, पूरे देश की आस्था, सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में हो जांच

महाराष्ट्र सरकार को जनता के सामने बेनकाब करने की चेतावनी

सुप्रीम कोर्ट की महाराष्ट्र सरकार को फटकार, कहा - बेनकाब करेंगे

सुप्रीम कोर्ट की महाराष्ट्र सरकार को फटकार: जानें क्या है पूरा मामला
ताज़ा ख़बरें
- राम मंदिर चोरी पर खेल मंत्री का बड़ा बयान, कांग्रेस पर साधा निशाना
- कांग्रेस ने अयोध्या मंदिर चंदा विवाद में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की
- क्यूआर कोड: कानून को समझने के लिए एक डिजिटल सहायक
- सुप्रीम कोर्ट में अभूतपूर्व घटनाक्रम: याचिकाकर्ता ने कागज उछाले, सीजेआई के लिए अपशब्द बोले, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं
- केरल विधानसभा चुनाव: लाल सलाम की बैनिंग के खिलाफ देशभक्त संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती डाली
- सुप्रीम कोर्ट में अभद्रता का मामला: याचिकाकर्ता की जजों के साथ खराब हरकत
- सुप्रीम कोर्ट में वकील की पोशाक में जज पर पेपर उछालने वाले प्रबल प्रताप की दिलचस्प कहानी
- हमारा दो हमारे दो: क्या भारत में नियमित नागरिकों के लिए कानूनी परिणाम होंगे?

