बांदा: अदालत के आदेश पर हीरू गिरि और उसके 7 अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज
बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के पवई गांव में एक महिला और उसकी सास के साथ हुई छेड़खानी और मारपीट के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

सौजन्य से:- Live Hindustan
अदालत के आदेश पर छेड़खानी, मारपीट और तोड़फोड़ का मुकदमा
बांदा के पवई गांव में एक महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और उसकी सास के साथ मारपीट करने के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि गुंडे महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहे थे और परिवार के सदस्यों को धमकी देकर भाग गए।
बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के पवई गांव में एक महिला के घर में जबरन घुसकर छेड़खानी करने, विरोध करने पर उसकी सास के साथ मारपीट करने के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने चार नामजद भाई-बहनों सहित आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक गांव निवासी व्यक्ति ने न्यायालय को दिए प्रार्थना पत्र देकर बताया कि भिक्षा मांगकर परिवार का भरण-पोषण करता है। इसको लेकर प्रतापगढ़ गया था। 12 जनवरी की रात 9 बजे गांव का हीरू गिरि चार साथियों के साथ शराब के नशे में आया और पत्नी को दबोच लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया।
आंगन में दाल पीस रही मां, बहू की चीख सुन बचाने दौड़ीं, तो आरोपियों ने उन्हें भी मारापीटा। शोर मचने पर जब ग्रामीण जुटने लगे, तो हमलावरों ने घर में रखा गैस सिलेंडर फेंक दिया और आटा, दाल, चावल, तेल बर्बाद कर दिया और जानमाल की धमकी देकर भाग निकले। आरोप है कि डायल-112 को सूचना देने के बाद भी नहीं पहुंची। 14 जनवरी की रात जब वह अपने भाइयों और पिता के साथ प्रतापगढ़ से वापस लौटा, तो आरोपी हीरू गिरि उन्हें देखकर फिर गाली-गलौज और विवाद करने लगा। 15 जनवरी की सुबह करीब ८ बजे हीरू गिरि की बहन बबली गिरि मकान के ऊपर से कूदकर आंगन में दाखिल हो गई और बंद दरवाजे की कुंडी खोलकर अपनी बहन गीतांजली और चचेरी बहन सपना को भी अंदर बुला लिया इन तीनों युवतियों ने घर के अंदर जमकर तांडव मचाया। उसे मारपीट और छेड़खानी के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। एसपी और डीआईजी के यहां शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। जिसके बाद केस दर्ज हुआ है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
गुजरात में नौवाहनविभाग और नौवहन कानूनों पर कार्यशाला का उद्घाटन

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश
ताज़ा ख़बरें
- निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा
- ममता बनर्जी पर हमला: अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला
- इलाहाबाद उच्च न्यायालय साप्ताहिक राउंड-अप: 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
- यूपी में खराब कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव ने की सरकार की आलोचना
- भाजपा सरकार ने कानून-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया: अखिलेश यादव
- स्मृति सभा में शामिल होने पर टिस के दो छात्रों की गिरफ्तारी, अदालत ने जमानत देने से किया इनकार
- मंत्री पटेल ने विपक्ष के आरोपों का दी reply, कहा नहीं ओबीसी आरक्षण घटाया
- क्या भारत में किसी राज्य में धर्म परिवर्तन के लिए सबसे सख्त कानून है?

