होमअपराधदहेज हिंसा में हत्या: अदालत के आदेश से पति और ससुरालीजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
अपराध

दहेज हिंसा में हत्या: अदालत के आदेश से पति और ससुरालीजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

एक महिला की आत्महत्या के मामले में अदालत ने पति और अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, जिन पर दहेज के लिए प्रताड़ित होने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

8 जुलाई 2026 को 04:57 pm बजे
दहेज हिंसा में हत्या: अदालत के आदेश से पति और ससुरालीजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

सौजन्य से:- Hindustan

अदालत के आदेश पर दर्ज हुआ दहेज हत्या का मुकदमा

भरुआ सुमेरपुर के मौहर गांव में एक महिला की आत्महत्या के मामले में उसके पिता की याचिका पर अदालत ने पति और अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। दहेज के लिए प्रताड़ित होने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

भरुआ सुमेरपुर। थानाक्षेत्र के मौहर गांव में नौ माह पूर्व हुई आत्महत्या के मामले में मृतका के पिता की याचिका पर अदालत के आदेश से पति समेत चार ससुरालीजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। फतेहपुर जनपद के चांदपुर थानाक्षेत्र के मकरंदपुर के मजरा रूरा निवासी संतराम ने अदालत को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी पुत्री अर्चना का विवाह 25 अप्रैल 2012 को सुमेरपुर थानाक्षेत्र मौहर गांव निवासी सुशील के साथ हुई थी। उसने हैसियत के मुताबिक दहेज भी दिया था। लेकिन शादी के बाद ससुरालीजन और अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे।

जिसमें पुत्री ने बताया कि एक लाख नकद एवं एक बाइक की मांग की जा रही है। अगर वह नहीं दिया गया तो उसे प्रताड़ित करेंगे। पीड़ित पिता ने बताया कि पुत्री के ससुर ने खेत गिरवी रखने के लिए एक बार 50 हजार की मांग की थी। लेकिन उसके पास न होने पर मना कर दिया। इस पर ससुरालीजन पुत्री को घर से निकाल दिया। पंचायत होने के बाद उसने अपनी पुत्री को पुत्र अनिल के साथ फिर से मौहर भिजवाया। लेकिन गांव पहुंचने पर ससुराल वाले उसकी पुत्री को घर से भागने लगे। लेकिन पुत्र ने अनुनय विनय करके उसे वहीं छोड़ दिया।बताया कि दो अक्टूबर 2025 को पुत्री का फोन आया कि उसके ससुरालीजन घर से निकल रहे हैं। इस पर वह मौहर जाने को तैयार हुआ और जब गांव पहुंचा तो पुत्री को फांसी लगा लेने की सूचना मिली और उसका शव पोस्टमार्टम हाउस में मिला। पिता ने इसकी शिकायत पुलिस से की। लेकिन न्याय न मिलने पर उससे अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत ने पति सुशील, ससुर मिजाजी लाल, सास चुन्नी देवी, ननद रूबी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट में गड़बड़ी की तारीख निकली!
अपराध

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट में गड़बड़ी की तारीख निकली!

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का तंज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा, कानून से ऊपर नहीं हैं
अपराध

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का तंज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा, कानून से ऊपर नहीं हैं

न्याय की सुस्त रफ्तार पर दिल्ली हाई कोर्ट की कड़ी टिप्पणी
अपराध

न्याय की सुस्त रफ्तार पर दिल्ली हाई कोर्ट की कड़ी टिप्पणी

बाल विवाह को लेकर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, बोला- सभी धर्मों पर समान लागू
अपराध

बाल विवाह को लेकर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, बोला- सभी धर्मों पर समान लागू

चंदा चोरी का मामला सुप्रीम कोर्ट में : 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
अपराध

चंदा चोरी का मामला सुप्रीम कोर्ट में : 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने खाड़ी देशों के सीबीएसई छात्रों की याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने खाड़ी देशों के सीबीएसई छात्रों की याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा

बंगाल के पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास को अलीपुर अदालत में दर्ज हत्या के प्रयास के आरोप में सुरक्षा मिलती है
अपराध

बंगाल के पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास को अलीपुर अदालत में दर्ज हत्या के प्रयास के आरोप में सुरक्षा मिलती है

सुप्रीम कोर्ट जल्द फिर से सुनवाई कर सकता है राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की
अपराध

सुप्रीम कोर्ट जल्द फिर से सुनवाई कर सकता है राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की

ताज़ा ख़बरें