होमअपराधईरान के खामेनेई ने अमेरिका-इजरायल पर आरोप लगाए, घरेलू-अंतरराष्ट्रीय अदालतों में कानूनी कार्रवाई की मांग की
अपराध

ईरान के खामेनेई ने अमेरिका-इजरायल पर आरोप लगाए, घरेलू-अंतरराष्ट्रीय अदालतों में कानूनी कार्रवाई की मांग की

ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई ने अमेरिका-इजरायल पर गंभीर अपराधों का आरोप लगाया और घरेलू-अंतरराष्ट्रीय अदालतों में कानूनी कार्रवाई की मांग की. उन्होंने नवजातों की हत्या, नेता की शहादत और अमेरिका-इजरायल के कबूलनामे के बारे में जानकारी दी.

28 जून 2026 को 04:23 pm बजे
ईरान के खामेनेई ने अमेरिका-इजरायल पर आरोप लगाए, घरेलू-अंतरराष्ट्रीय अदालतों में कानूनी कार्रवाई की मांग की

सौजन्य से:- ABP News

अमेरिकी-इजरायली हमलों को लेकर अब अदालत का रूख करेंगे खामेनेई? ईरानी नागरिकों की मौत पर जानें क्या कहा

Iran-US Conflicts: ईरानी सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई ने कहा कि US और जियोनी दुश्मन के नेताओं की तरफ से किए गए कंफेशन्स और खुलेआम शेखी बखारने की कार्रवाई निर्विवाद रूप से अपराध को मानने जैसा है.

- ईरान के खामेनेई ने अमेरिका-इजरायल पर गंभीर अपराधों का आरोप लगाया।

- नवजातों की हत्या, नेता की शहादत पर न्याय मांगा।

- उन्होंने घरेलू-अंतरराष्ट्रीय अदालतों में कानूनी कार्रवाई चाही।

- अमेरिका-इजरायल के कबूलनामे को अपराध स्वीकारोक्ति बताया।

अमेरिका और ईरान के बीच 17 जून, 2026 को शांति समझौते के ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर होने के बाद भी संघर्ष और तनाव की स्थिति में कमी नहीं हो रही है. इस बीच ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मुज्तबा खामेनेई ने अपने देश के खिलाफ किए गए अपराधों के लिए अमेरिका और इजरायल पर आरोप लगाते हुए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय अदालतों में कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

युद्ध के हमलों में मारे गए लोगों के लिए बोले खामेनेई

ईरानी सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई ने रविवार (28 जून, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई ट्वीट्स शेयर किए, जिसमें उन्होंने कहा, ‘नवजातों की हत्या से लेकर हमारे प्रिय बुजुर्गों की मौत तक और इन सबसे बढकर हमारे युग के अद्वितीय, अनोखे रत्न और महान मुजाहिद नेता की शहादत. इनमें से हर एक मामला हजारों गंभीर कानूनी मामालों में शामिल है, जिन पर देश की अदालतों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय अदालतों में भी पूरी गंभीरता और मजबूती के कार्रवाई होनी चाहिए.’

From murdering newborns to our dear elderly population - & above all, the martyrdom of the peerless, unique gem of our era, our magnanimous, mujahid Leader - is each a file among thousands of major legal cases that must be earnestly pursued in domestic & international courts.

— Ayatollah Mojtaba Khamenei (@MKhamenei_ir) June 28, 2026

What is definite is that these criminals must be seized by the collar and brought to justice for their criminal deeds.

— Ayatollah Mojtaba Khamenei (@MKhamenei_ir) June 28, 2026

उन्होंने कहा, ‘जो बात तय है, वो यह है कि इन अपराधियों को कानून के शिकंजे में लाकर उनके आपराधिक कार्यों के लिए न्याय के कटघर में खड़ा किया जाना चाहिए.’

अमेरिका और इजरायल पर खुलकर बरसे ईरानी नेता

खामेनेई ने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘इन अपराधों के बारे में अमेरिका और जियोनी दुश्मन के कुछ नेताओं की तरफ से किए गए कंफेशन्स और यहां तक कि खुलेआम शेखी बखारने की कार्रवाई निर्विवाद रूप से अपराध को मानने जैसा है. इससे ईरान के उन अधिकारों को न्याय दिलाने का रास्ता साफ होता है, जिनका उल्लंघन किया गया है.’

The confessions and even brazen boasting of some of the leaders of the US-Zionist enemy regarding these crimes, are indisputably an admission of crime, and these effectively pave the way for the vindication of the [Iranian] nation's rights that have been violated.

— Ayatollah Mojtaba Khamenei (@MKhamenei_ir) June 28, 2026

The investigation of crimes committed during the 2nd Imposed War, as well as the 3rd Imposed War, & continuously pursuing this matter until a verdict is reached is entrusted to the competent authorities, & this will in turn serve to prevent the recurrence of such crimes.

— Ayatollah Mojtaba Khamenei (@MKhamenei_ir) June 28, 2026

उन्होंने आगे कहा, ‘हम पर थोपे गए दूसरे और तीसरे युद्ध के दौरान किए गए अपराधों की जांच करना और अंतिम फैसला आने तक इस मामले को लगातार आगे बढ़ाना संबंधित सक्षम अधिकारियों की जिम्मेदारी है. इससे भविष्य में इस तरह के अपराधों को दोहराए जाने से रोकने में भी मदद मिलेगी.’

न्यायिक प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए सुझाए तरीके

The path to achieving justice & combating oppression & corruption is an arduous one that can be smoothed with earnest motivation & resolve, increased effort, courage & decisiveness, initiative, proper use of new technologies & implementing intelligent systems in operations.

— Ayatollah Mojtaba Khamenei (@MKhamenei_ir) June 28, 2026

ईरानी नेता मुज्तबा खामेनेई ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘न्याय पाने के साथ अत्याचार और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष का रास्ता मुश्किल है. हालांकि, इसे पूरी प्रतिबद्धता, दृढ़ संकल्प, पूरजोर कोशिश, साहस, निश्चितता, पहल, नई तकनीकों के सही इस्तेमाल और कामों में समझदार सिस्टम्स को लागू करने और ज्यादा आसान बनाया जा सकता है.’

यह भी पढ़ेंः मिडिल ईस्ट में फिर से बढ़ेगा तनाव? तेहरान में कंट्रोल को लेकर ईरान के विदेश मंत्री ने दी बड़ी धमकी

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
निजी क्षेत्र के लिए कोई कर्फ्यू क्यों?
अपराध

निजी क्षेत्र के लिए कोई कर्फ्यू क्यों?

सुप्रीम कोर्ट ने बरामद निर्दोष की बात मानी, यूएपीए मामले में गलत पहचान का हवाला देते हुए दिए जमानत का आदेश
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने बरामद निर्दोष की बात मानी, यूएपीए मामले में गलत पहचान का हवाला देते हुए दिए जमानत का आदेश

जांच के बाद एफआईआर दर्ज होने पर आरोपियों को मिली जमानत
अपराध

जांच के बाद एफआईआर दर्ज होने पर आरोपियों को मिली जमानत

बांग्लादेश ट्रिब्यूनल ने तीन पुलिस अधिकारियों को मौत की सजा सुनाई, उन पर छात्र विरोध के दौरान हिंसा का आरोप
अपराध

बांग्लादेश ट्रिब्यूनल ने तीन पुलिस अधिकारियों को मौत की सजा सुनाई, उन पर छात्र विरोध के दौरान हिंसा का आरोप

बहन की शादी में शामिल होने के लिए ड्रग्स तस्कर को नही मिली राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका
अपराध

बहन की शादी में शामिल होने के लिए ड्रग्स तस्कर को नही मिली राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका

पंजाब के मंत्री अकाल तख्त के सामने पेश होंगे, मान ने की पुष्टि
अपराध

पंजाब के मंत्री अकाल तख्त के सामने पेश होंगे, मान ने की पुष्टि

बांग्लादेश ट्रिब्यूनल ने 2024 विरोध हत्याओं में तीन पुलिसकर्मियों को दी मौत की सजा
अपराध

बांग्लादेश ट्रिब्यूनल ने 2024 विरोध हत्याओं में तीन पुलिसकर्मियों को दी मौत की सजा

बार-बार न्याय की जड़ में एक सुप्रीम कोर्ट की कहानी: 14 साल से ज्यादा समय लगा दोषियों के केस का निपटारा
अपराध

बार-बार न्याय की जड़ में एक सुप्रीम कोर्ट की कहानी: 14 साल से ज्यादा समय लगा दोषियों के केस का निपटारा

ताज़ा ख़बरें