होमअपराधकोर्टरूम में काला जादू: जज की कुर्सी पर टोटका करते पकड़ी गई 65 वर्षीय महिला
अपराध

कोर्टरूम में काला जादू: जज की कुर्सी पर टोटका करते पकड़ी गई 65 वर्षीय महिला

कर्नाटक में एक महिला को अदालत के भीतर काला जादू करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला ने जज की कुर्सी पर सफेद सरसों के दाने फेंके थे, जिसका सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हुआ। महिला को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

14 जुलाई 2026 को 05:14 am बजे
कोर्टरूम में काला जादू: जज की कुर्सी पर टोटका करते पकड़ी गई 65 वर्षीय महिला

सौजन्य से:- Hindustan

जज की मेज पर कर रही थी टोटका, भरी अदालत में काला जादू करते पकड़ी गई महिला

कर्नाटक में एक 65 वर्ष की महिला को काला जादू करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला को सीसीटीवी फुटेज में जज की कुर्सी पर टोटका करते देखा गया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Karnataka Court: अपने हक में फैसला पाने के लिए जजों को रिश्वत देने की कोशिश करने जैसे कई मामले सामने आए। अब कर्नाटक में एक महिला ने फैसले पर असर डालने के लिए सारी हदें पार कर दीं हैं। खबर है कि उसने भरी अदालत में न्यायाधीश की कुर्सी पर टोटका करने की कोशिश की। उसकी पूरी करतूत सीसीटीवी में भी कैद हो गई है, जिसके बाद उसे पुलिस हिरासत में भेजा है। इस पूरे मामले को विस्तार से समझते हैं।

घटना दक्षिण भारतीय राज्य के चिकबल्लापुर की है। पुलिस ने अतिरिक्त वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश की कुर्सी पर टोटका करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला की उम्र 65 वर्ष बताई जा रही है और उसका नाम मंजुला है। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी और काला जादू करने की प्रक्रिया सीसीटीवी में रिकॉर्ड भी हुई थी।

कर रही थी टोटका

एएनआई के अनुसार, पुलिस का कहना है कि मामला दो दिन पहले रिकॉर्ड हुए सीसीटीवी फुटेज के जरिए सामने आया था। रिकॉर्डिंग में देखा जा रहा था कि महिला कोर्टरूम में कुछ कर रही है। एक अधिकारी ने कहा, 'फुटेज में नजर आ रहा है कि महिला ने दो दिन पहले जज की कुर्सी पर सफेद सरसों के दाने फेंके थे।'

शिकायत पर कार्रवाई

पुलिस ने कोर्ट के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नेत्रा की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की थी। इसके बाद केस दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। पुलिस ने कुछ ही समय में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि, पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने पुलिस को क्या बताया है, यह अब तक साफ नहीं हो सका है।

पुलिस ने बताया कि Karnataka Prevention and Eradication of Inhuman Evil Practices and Black Magic Act, 2017 के तहत महिला के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। पुलिस ने बताया, 'कोर्ट ने महिला को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है।'

क्यों कर रही थी जादू टोना

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जांचकर्ताओं को संदेह है कि महिला ने एक दीवानी मामले में मुकदमे का रुख बदलने के मकसद से ये सब किया था। कहा जा रहा है कि महिला इस केस में कथित तौर पर शामिल है। हालांकि, इसे लेकर पुलिस ने आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है और आगे की जांच चल रही है। महिला ने किस मामले को लेकर जादू टोना करने की कोशिश की है, यह भी अब तक साफ नहीं हो सका है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

लेखक के बारे में

Nisarg Dixitनिसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु में गोहत्या प्रतिबंध पर रोक लगा, हाई कोर्ट के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु में गोहत्या प्रतिबंध पर रोक लगा, हाई कोर्ट के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी

न्यायाधीशों के साथ दुर्व्यवहार: मुख्य न्यायाधीश ने घटना को अनदेखा करने को कहा
अपराध

न्यायाधीशों के साथ दुर्व्यवहार: मुख्य न्यायाधीश ने घटना को अनदेखा करने को कहा

यौन दुर्व्यवहार के प्रकरणों में दोषी पाये गए टीटीई के खिलाफ रेलवे अधिकारियों को कार्रवाई करने का निर्देश कलकत्ता उच्च न्यायालय ने
अपराध

यौन दुर्व्यवहार के प्रकरणों में दोषी पाये गए टीटीई के खिलाफ रेलवे अधिकारियों को कार्रवाई करने का निर्देश कलकत्ता उच्च न्यायालय ने

दिल्ली दंगों में कपिल मिश्रा का बड़ा आरोप: ताहिर हुसैन सिर्फ एक्टर, दोषी 'डायरेक्टर' तक पहुंचेगा कानून
अपराध

दिल्ली दंगों में कपिल मिश्रा का बड़ा आरोप: ताहिर हुसैन सिर्फ एक्टर, दोषी 'डायरेक्टर' तक पहुंचेगा कानून

न्याय के नाम पर ताहिर हुसैन को अदालत ने सुना दी सजा, भड़की प्रतिक्रिया
अपराध

न्याय के नाम पर ताहिर हुसैन को अदालत ने सुना दी सजा, भड़की प्रतिक्रिया

वियतनाम में बैंकिंग कानूनों में संशोधन: मुखबिरों की सुरक्षा और धन शोधन विरोधी तंत्र पर ध्यान
अपराध

वियतनाम में बैंकिंग कानूनों में संशोधन: मुखबिरों की सुरक्षा और धन शोधन विरोधी तंत्र पर ध्यान

संसद ने सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को कई बार पलटा है, देखें नेहरू से लेकर मोदी तक के उदाहरण
अपराध

संसद ने सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को कई बार पलटा है, देखें नेहरू से लेकर मोदी तक के उदाहरण

राजस्थान उच्च न्यायालय में बड़े फैसले: जमानत की अस्वीकृति, जलवायु विवाद और गृह निर्माण से जुड़े आदेश
अपराध

राजस्थान उच्च न्यायालय में बड़े फैसले: जमानत की अस्वीकृति, जलवायु विवाद और गृह निर्माण से जुड़े आदेश

ताज़ा ख़बरें