होमअपराधसुप्रीम कोर्ट में आज श्री राम मंदिर की व्यवस्था पर सुनवाई
अपराध

सुप्रीम कोर्ट में आज श्री राम मंदिर की व्यवस्था पर सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के आइए-व्यय की जांच को लेकर सोमवार को सुनवाई हो सकती है। निर्मोही अखाड़ा ने ट्रस्ट के पुनर्गठन और रामानंदी परंपरा के अनुसार पूजा-पाठ बहाल करने की मांग की है।

19 जुलाई 2026 को 06:14 am बजे
सुप्रीम कोर्ट में आज श्री राम मंदिर की व्यवस्था पर सुनवाई

सौजन्य से:- Aaj Tak News

Sign In

Advertisement

X

अयोध्या में श्री राम मंदिर की व्यवस्था चलाने वाले श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास में चंदा चढ़ावा चोरी के आरोपों की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को होने वाली सुनवाई में निर्मोही अखाड़ा की याचिका भी शामिल है, जिसमें ट्रस्ट के आय-व्यय का स्वतंत्र ऑडिट कराने की गुहार लगाई गई है. सोमवार को चीफ जस्टिस सूर्यकांत जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी मोहना की पीठ इस मामले पर भी सुनवाई करेगी.

निर्मोही अखाड़े ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर ट्रस्ट के आय-व्यय का फॉरेंसिक ऑडिट कराने, ट्रस्ट को सार्वजनिक ट्रस्ट के रूप में पुनर्गठित करने और रामानंदी परंपरा के अनुसार पूजा-पाठ बहाल करने का आदेश देने की मांग की है.

रामानंदी संप्रदाय की मूल परंपरा से हो पूजा

अखाड़े ने अपनी अर्जी में चंदा और चढ़ावा चोरी के आरोपों के बीच अखाड़े ने सभी वित्तीय लेन-देन की निष्पक्ष जांच की मांग की है. मौजूदा ट्रस्ट को प्राइवेट बॉडी बताते हुए इसे एक सार्वजनिक (पब्लिक) ट्रस्ट में बदलने की अपील भी याचिका में की गई है. मंदिर के सभी अनुष्ठान और पूजा-सेवा रामानंदी संप्रदाय की मूल परंपरा के अनुसार, चलाने का निर्देश देने की मांग याचिका में है. अखाड़े ने मंदिर में 1950 और 1982 से स्थापित मूल विग्रहों को पुनः स्थापित करने की मांग भी की गई है. निर्मोही अखाड़ा ने अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पुनर्गठन की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

7 साल में निर्देशों का पालन नहीं

अखाड़े की दलील है कि साल 2019 में सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की विशिष्ट पीठ के निर्णय को 7 साल होने को आ गए हैं, लेकिन अब तक कोर्ट के उन निर्देशों का सही अर्थों में पालन नहीं हुआ है, जिन अर्थों में वो आदेश पारित किए गए थे.

Advertisement

अखाड़ें की अर्जी में आरोप है कि वर्तमान ट्रस्ट कुछ नामित और पदेन सदस्यों वाला ऐसा निकाय बन गया है जो सार्वजनिक धार्मिक न्यास की संपत्तियों पर बिना पर्याप्त जवाबदेही के अधिकारों का प्रयोग कर रहा है.

हाल ही में राम मंदिर में श्रद्धालुओं से दान भेंट में मिली बहुमूल्य वस्तुओं के कथित गबन के आरोपों का भी जिक्र अर्जी में है. अखाड़े का कहना है कि इन आरोपों की जांच के लिए राज्य सरकार द्वारा विशेष जांच दल(SIT) का गठन किया गया, इसलिए ट्रस्ट के वित्तीय और संपत्ति संबंधी लेनदेन की फोरेंसिक जांच जरूरी है.

---- समाप्त ----

TOPICS:

Latest News in Hindi »

Advertisement

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी सुनवाई, फरार आरोपियों के खिलाफ मृत पीड़िता के बयान का इस्तेमाल संभव
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी सुनवाई, फरार आरोपियों के खिलाफ मृत पीड़िता के बयान का इस्तेमाल संभव

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु में गो-हत्या पर लगी रोक को खत्म किया, राज्य सरकार को बड़ी राहत
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु में गो-हत्या पर लगी रोक को खत्म किया, राज्य सरकार को बड़ी राहत

पाकिस्तानी लड़की की हत्या मामले में अदालत के फैसले पर पीएम मेलोनी की प्रतिक्रिया
अपराध

पाकिस्तानी लड़की की हत्या मामले में अदालत के फैसले पर पीएम मेलोनी की प्रतिक्रिया

अभिषेक बनर्जी के ऑफिस में तोड़फोड़ पर कोर्ट ने लगाई रोक, सरकार के तर्कों को किया खारिज
अपराध

अभिषेक बनर्जी के ऑफिस में तोड़फोड़ पर कोर्ट ने लगाई रोक, सरकार के तर्कों को किया खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला: अभद्र भाषा का उपयोग अश्लीलता से आगे नहीं!
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला: अभद्र भाषा का उपयोग अश्लीलता से आगे नहीं!

अदालत का फैसला: अभिषेक बनर्जी को मिली आंशिक राहत, जानें क्या है मामला
अपराध

अदालत का फैसला: अभिषेक बनर्जी को मिली आंशिक राहत, जानें क्या है मामला

शाह ने पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था और सीमा सुरक्षा पर चर्चा की
अपराध

शाह ने पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था और सीमा सुरक्षा पर चर्चा की

दांत हथियार नहीं, मानव शरीर का हिस्सा: मुंबई कोर्ट ने दिया अहम फैसला
अपराध

दांत हथियार नहीं, मानव शरीर का हिस्सा: मुंबई कोर्ट ने दिया अहम फैसला

ताज़ा ख़बरें