सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत की रद्द, परिवार ने मांगी फास्ट ट्रैक कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने मेघालय पुलिस द्वारा पति राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पत्नी सोनम की जमानत रद्द कर दी है. मध्य प्रदेश के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले के आरोपी सोनम ने मेघालय सरकार की याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने सोनम की जमानत को रद्द करते हुए उसको 3 हफ्ते में सरेंडर करने का आदेश दिया है. राजा रघुवंशी के पारिवारिक सदस्य ने कहा है कि उन्हें न्याय की उम्मीद जागी है और उनकी इच्छा ये है कि इस पूरे मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए.

सौजन्य से:- ETV Bharat
राजा रघुवंशी के परिजन चाहते हैं मेघायल में फास्ट ट्रैक कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट ने सोनम की जमानत की रद्द
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर राजा रघुवंशी के परिजनों ने जताई खुशी,भाई ने कहा जागी न्याय की उम्मीद,सुप्रीम कोर्ट ने सोनम की जमानत खारिज की.
By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : July 23, 2026 at 4:22 PM IST
इंदौर: मध्य प्रदेश के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है. जिस पर राजा रघुवंशी के परिजनों खुशी जताई है. राजा के भाई सचिन रघुवंशी ने कहा कि हमें न्याय की उम्मीद जागी है. इसके साथ ही राजा के परिजनों ने इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग की है.
राजा के परिजनों ने जताई खुशी, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग
राजा के भाई सचिन रघुवंशी ने ईटीवी भारत से बात करते हुए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर खुशी जताई है. सचिन रघुवंशी ने सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि हमें न्याय की उम्मीद जागी है. सुप्रीम कोर्ट ने निश्चित तौर पर हमारे साथ न्याय किया है. अब हमें मेघालय पुलिस और मेघालय सरकार से उम्मीद है कि इस पूरे मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाएगी. जिससे सोनम रघुवंशी सहित अन्य आरोपियों को जल्द से जल्द से सजा मिल सके.
परिजनों की मांग सख्त से सख्त सजा मिले
सचिन ने कहा सोनम को सरेंडर करने के लिए तीन हफ्ते का समय भी नहीं मिलना चाहिए, उसको तुरंत जेल में डालो. उन्होंने कहा सोनम को ऐसी सजा मिलना चाहिए कि दुनिया याद रखे." वहीं परिजनों की मांग यह भी है कि इस पूरे मामले में जो गलतियां शिलांग पुलिस ने कार्रवाई के दौरान की थी, उन गलतियों को दोहराया ना जाए और आरोपियों को सख्त सजा दिलाई जाए, क्योंकि यदि सोनम व अन्य आरोपियों को सख्त सजा मिलेगी, तो देश में जो अन्य जगहों पर इस तरह की घटनाक्रम घटित हुए हैं, उन आरोपियों को भी सख्त सजा मिलेगी.
- सोनम रघुवंशी को मिली जमानत, आगबबूला हुआ राजा का परिवार, जाएंगे हाईकोर्ट
- क्या सोनम रघुवंशी फिर जाएगी जेल? मेघालय सरकार के एक कदम से परिजनों की आस बंधी
सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की सोनम रघुवंशी की जमानत
आपको बता दें पति राजा की हत्या मामले में पत्नी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने मेघालय सरकार की याचिका पर गुरुवार को सुनवाई की. जहां सुप्रीम कोर्ट ने उसकी जमानत रद्द कर दी है. साथ ही 3 हफ्ते में सरेंडर करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने कहा कि मामले का ट्रायल 6 महीने में पूरा हो. अगर 6 महीने में ट्रायल पूरा नहीं होता है, तो सोनम फिर से जमानत के लिए याचिका दाखिल कर सकती है. मेघायल की निचली अदालत द्वारा दी गई जमानत को हाईकोर्ट ने यथावत रखा था.
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सोनम केस में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी: आज की पीढ़ी ज्यादा जानकार लेकिन ज्ञान में कमजोर...

जागरुक विद्यार्थी : स्कूल में छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा कानून की जानकारी दी गई

मध्य प्रदेश सरकार ने 7 पुराने कानूनों को हटाया, समय के साथ उपयोगिता समाप्त!

SC ने किशोर न्याय बोर्ड के फैसले का समर्थन किया, 16 साल के आरोपी का मुकदमा वयस्क के रूप में चलाने की सहमति

फास्ट ट्रैक कोर्ट: जानें क्या होती है फास्ट ट्रैक कोर्ट और इसके क्या फायदे

भारत में प्रदर्शनकारियों को क्या अधिकार? जानें लक्ष्मण रेखा क्या है

सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द की, 3 हफ्ते में सरेंडर करने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द की, आत्मसमर्पण के लिए दिया तीन सप्ताह का समय
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट का आदेश: 3 हफ्ते में सोनम रघुवंशी को पुलिस के सामने सरेंडर करना होगा
- सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द कर, तीन हफ्ते में सरेंडर करने का आदेश दिया
- वाराणसी में मादक पदार्थ की तस्करी करते 10 साल की सजा
- पेपर लीक पर सरकार का ऐक्शन: सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा चलाने की तैयारी
- हनीमून मर्डर केस में SC ने सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द की, तीन हफ्ते में सरेंडर करने का आदेश दिया
- सुप्रीम कोर्ट: उपस्थिति कम होने पर कानून के छात्रों को परीक्षा से वंचित नहीं किया जा सकता
- सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, जमानत रद्द
- गंगा अवैध कब्जे के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का आदेश: छह सप्ताह में हटाने का निर्देश

