होम›अपराध›दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
अपराध

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

कैंसर से जूझ रहे युवक की पत्नी ने उसे रास्ते में छोड़कर लाखों रुपये के जेवर और नकदी ले ली, न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली

9 अगस्त 2026 को 06:16 pm बजे
दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

सौजन्य से:- अमर उजाला

कासगंज समाचार: अदालत के आदेश पर पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

गंजडुंडवारा। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे एक युवक के साथ उसकी पत्नी और ससुरालियों ने अमानवीयता और धोखेबाजी की हदें पार कर दीं। दिल्ली के एम्स अस्पताल में कीमोथेरेपी कराकर लौट रहे पति को पत्नी रास्ते में दवा लेने के बहाने छोड़कर भाग गई। आरोप है कि जाते-जाते वह अपने साथ करीब सात लाख रुपये के जेवर और दो लाख की नकदी भी ले गई। न्यायालय के आदेश पर गंजडुंडवारा पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

मूल रूप से एटा के मारहरा निवासी अगम वर्मा वर्तमान में गंजडुंडवारा के सुदामापुरी में अपने बहनोई अंगद वर्मा की सर्राफा दुकान पर काम करते हैं। उनका विवाह 9 दिसंबर 2024 को शाहजहांपुर के मिर्जापुर निवासी नंदनी पुत्री जितेंद्र के साथ हुआ था। शादी के महज छह महीने बाद ही अगम को कैंसर होने का पता चला, जिसके बाद उनका इलाज एम्स अस्पताल में शुरू हुआ।

घटना 12 जून 2026 की है, जब अगम अपनी पत्नी के साथ कीमोथेरेपी के लिए दिल्ली गए थे। वापसी में दिल्ली के करावल नगर शिव विहार के पास पत्नी दवा लाने का कहकर उन्हें रास्ते में ही छोड़ गई। काफी तलाश और फोन करने पर जब संपर्क नहीं हुआ, तो पीड़ित ने गंजडुंडवारा में अपने बहनोई को सूचना दी।

विज्ञापन

परिजन के अनुसार, जब पुलिस की मदद से संपर्क साधा गया तो ससुर जितेंद्र ने साफ कह दिया कि युवक के कैंसर पीड़ित होने के कारण उन्होंने बेटी को अलग कर लिया है और वे उसकी दूसरी शादी करवाएंगे।

इसके बाद जब बहनोई ने घर की तिजोरी की जांच की, तो उसमें से करीब सात लाख रुपये के गिरवी रखे जेवर और दो लाख रुपये गायब मिले। स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने पर पीड़ित ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। सीओ अमित कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

न्याय 247 न्यूज़ द्वारा प्रस्तुत

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने खड़गे ट्रस्ट मामले में लोकायुक्त से जवाब मांगा

बाल मजदूरी पर दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त रुख, आपसी समझौते से नहीं हो सकता मामला खत्म

उड़ीसा उच्च न्यायालय ने बच्चों के साथ पुलिस कार्रवाई पर गंभीर आपत्ति व्यक्त की! जानें किन मामलों ने जोड़े खाद

पुलिस की लापरवाही: गंभीर अपराध के आरोपी को मिली डिफॉल्ट बेल

सुप्रीम कोर्ट ने सीएम चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ अमरावती भूमि पूलिंग मामले को रद्द करने को बरकरार रखा

न्यायमूर्ति सूर्यकांत के विरोध के लिए एन. ए. एल. एस. ए. आर. छात्रों के खिलाफ भारी कार्रवाई

व्हाइट हाउस बॉलरूम परियोजना को पुनर्जीवित करने के लिए ट्रम्प प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की

सुप्रीम कोर्ट ने जारी की न्यायिक भाषा की हैंडबुक, अब यौन अपराधों में संवेदनशीलता पर जोर

ताज़ा ख़बरें