होमअपराधराजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर सवाल उठाए सोनम की गिरफ्तारी को अवैध बताया
अपराध

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर सवाल उठाए सोनम की गिरफ्तारी को अवैध बताया

सुप्रीम कोर्ट में राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम की जमानत पर सवाल उठाए गए हैं। अदालत ने संकेत दिए हैं कि गिरफ्तारी मेमो में सिर्फ टाइपिंग की गलती के आधार पर गिरफ्तारी को अवैध मानकर जमानत देने जैसे कानूनी सवाल पर बड़ी बेंच से विचार कराया जा सकता है।

9 जुलाई 2026 को 07:58 am बजे
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर सवाल उठाए सोनम की गिरफ्तारी को अवैध बताया

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Mp

- Indore

- Raja Raghuvanshi Murder Case: Sonam Claims Innocence In SC

राजा रघुवंशी हत्याकांड-सुप्रीम कोर्ट में सोनम की जमानत पर सवाल:कहा- सिर्फ टाइपो से गिरफ्तारी अवैध कैसे? बड़ी बेंच को भेजा जा सकता है मामला

- कॉपी लिंक

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर केस में गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। अदालत ने संकेत दिए कि गिरफ्तारी मेमो में सिर्फ टाइपिंग की गलती (टाइपो) के आधार पर गिरफ्तारी को अवैध मानकर जमानत देने जैसे कानूनी सवाल पर बड़ी बेंच से विचार कराया जा सकता है। फिलहाल कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत पर कोई अंतिम फैसला नहीं सुनाया है।

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस श्री चंद्रशेखर की अवकाशकालीन पीठ ने कहा कि इस कानूनी मुद्दे पर अलग-अलग फैसलों के बीच संतुलन बनाने की जरूरत है। कोर्ट यह भी तय करेगा कि क्या इस मामले को बड़ी बेंच के पास भेजा जाए।

अदालत ने मेघालय पुलिस को निर्देश दिया कि गिरफ्तारी के समय आरोपी को दिए गए मूल दस्तावेजों की स्पष्ट (लेजिबल) प्रतियां पेश की जाएं, ताकि यह देखा जा सके कि उस समय आरोपी को क्या जानकारी दी गई थी।

मेघालय सरकार ने जमानत का किया विरोध

सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि इतने गंभीर हत्या के मामले में केवल गिरफ्तारी मेमो में टाइपिंग की गलती के आधार पर जमानत देना कानून की गलत व्याख्या है। उन्होंने दलील दी कि गिरफ्तारी के समय आरोपी को सभी जरूरी जानकारी दी गई थी और गलत धारा लिखना सिर्फ लिपिकीय त्रुटि थी।

सोनम ने खुद को बताया बेगुनाह

सुनवाई से पहले सोनम रघुवंशी ने सुप्रीम कोर्ट में जवाबी हलफनामा दाखिल कर खुद को निर्दोष बताया। उसने कहा कि उसे झूठे मामले में फंसाया गया है और उसने जांच व ट्रायल में हमेशा पूरा सहयोग किया है।

हाईकोर्ट ने क्यों दी थी जमानत?

मेघालय हाईकोर्ट ने 29 जून को सोनम की जमानत बरकरार रखते हुए कहा था कि गिरफ्तारी मेमो में हत्या की धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) की जगह गलती से धारा 403 लिखी गई थी। अदालत ने इसे जांच एजेंसी की गंभीर चूक माना था और कहा था कि आरोपी को गिरफ्तारी के सही आधार उपलब्ध नहीं कराए गए।

अब क्या होगा आगे?

सुप्रीम कोर्ट पहले यह तय करेगा कि क्या केवल टाइपिंग की गलती के आधार पर गिरफ्तारी को अवैध माना जा सकता है। यदि अदालत हाईकोर्ट के इस आधार को सही नहीं मानती है, तो सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द होने की संभावना भी बन सकती है।

‘नेपाल नहीं भागी, शिलॉन्ग में ही हूं’

पिछले दिनों राजा रघुवंशी के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने आरोप लगाया था कि सोनम जमानत की शर्तों का उल्लंघन कर नेपाल भाग गई है। उन्होंने केस की CBI जांच की मांग भी की थी। इसके जवाब में सोनम ने मीडिया से कहा-मेरे बारे में अफवाहें फैलाई जा रही हैं। मैं शिलॉन्ग में ही हूं। कोर्ट की कार्यवाही में पूरा सहयोग कर रही हूं।

हनीमून की आड़ में रची गई खूनी साजिश

यह पूरा मामला मई 2025 का है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया था। इंदौर के ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी की शादी सोनम से हुई। शादी के कुछ दिन बाद दोनों हनीमून मनाने मेघालय रवाना हुए। वहां से अचानक गायब हो गए। पुलिस ने मेघालय की एक गहरी खाई से राजा रघुवंशी का शव बरामद किया।

जब जांच एजेंसियों ने कड़ियों को जोड़ा तो सामने आया कि हनीमून तो सिर्फ एक बहाना था। असल में राजा की हत्या की पूरी साजिश रची गई थी, जिसकी सूत्रधार उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी ही थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फिलहाल, वह सशर्त जमानत पर बाहर है।

……………………….

यह खबर भी पढ़ें

राजा की हत्या का मास्टरमाइंड राज कुशवाह: सोनम की शादी के 11 दिन पहले प्लान किया मर्डर

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या का मास्टरमाइंड सोनम का प्रेमी राज कुशवाह है। उसने राजा और सोनम की शादी के 11 दिन पहले मर्डर का प्लान बना लिया था। यह खुलासा मेघालय पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने किया है। पढ़ें पूरी खबर

- ट्रक में घुसी कार, परिवार के 4 लोगों की मौत: CPR देते ही युवती की सांसें लौटीं; इसे ही परीक्षा दिलाने चित्रकूट जा रहे थे परिजन

- 108 एम्बुलेंस नहीं आई, सड़क किनारे डिलीवरी: शिवपुरी में तहसीलदार ने जच्चा-बच्चा को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

- रक्षाबंधन पर आने का वादा,अगले दिन बिस्तर पर मिली लाश: बहन ने पूछा- ओटी का खतरनाक इंजेक्शन उसके पास कैसे आया; साजिश की आशंका जताई

- केन-बेतवा के विस्थापित बोले-हक दो या जल समाधि दे दो: उफनती नदी में छठे दिन भी डटे; 12.50 लाख का पैकेज हो चुका है मंजूर

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
अधिकारियों की लापरवाही के लिए सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली नगर निगम की फैकार लगाई
अपराध

अधिकारियों की लापरवाही के लिए सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली नगर निगम की फैकार लगाई

सोनम ने कहा, सबूतों के साथ छेड़छाड़ नहीं करूंगी
अपराध

सोनम ने कहा, सबूतों के साथ छेड़छाड़ नहीं करूंगी

जून 2026 के लिए जम्मू और कश्मीर उच्च न्यायालय के मासिक डाइजेस्ट में प्रमुख न्यायिक निर्णय
अपराध

जून 2026 के लिए जम्मू और कश्मीर उच्च न्यायालय के मासिक डाइजेस्ट में प्रमुख न्यायिक निर्णय

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए सोनम रघुवंशी की जमानत याचिका का आज आदेश जारी किया
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए सोनम रघुवंशी की जमानत याचिका का आज आदेश जारी किया

यूं सुक येओल के खिलाफ दक्षिण कोरिया की शीर्ष अदालत ने सात साल की जेल की सजा बरकरार रखी
अपराध

यूं सुक येओल के खिलाफ दक्षिण कोरिया की शीर्ष अदालत ने सात साल की जेल की सजा बरकरार रखी

सुप्रीम कोर्ट गिरफ्तारी मेमो टाइपो पर विचार कर रहा है, मेघालय हनीमून हत्या मामला
अपराध

सुप्रीम कोर्ट गिरफ्तारी मेमो टाइपो पर विचार कर रहा है, मेघालय हनीमून हत्या मामला

सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने पर सुनवाई जारी
अपराध

सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने पर सुनवाई जारी

धर्म परिवर्तन के बाद OBC आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला
अपराध

धर्म परिवर्तन के बाद OBC आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला

ताज़ा ख़बरें