IAS रोहिणी और IPS रूपा में सुलह कराएं,दोनों महिला अफसर अपना करियर बर्बाद कर रहीं, पूर्व जज से बोला सुप्रीम कोर्ट
कर्नाटक की दो महिला क्लास वन अफसरों के बीच का झगड़ा अब सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस कुरियन जोसेफ निपटाएंगे। आईएसएस रोहिणी सिंदुरी और आईपीएस रूपा मुदगिल के बीच सुलह के लिए उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त किया…

सौजन्य से:- Navbharat Times
कर्नाटक की दो महिला क्लास वन अफसरों के बीच का झगड़ा अब सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस कुरियन जोसेफ निपटाएंगे। आईएसएस रोहिणी सिंदुरी और आईपीएस रूपा मुदगिल के बीच सुलह के लिए उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त किया है।
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने रिटायर्ड जज जस्टिस कुरियन जोसेफ से आग्रह किया है कि वे आईएएस अफसर रोहिणी सिंदुरी और आईपीएस रूपा मुदगिल के बीच चल रहे लंबे कानूनी विवाद में बीच-बचाव करें और इसका कोई स्थायी समाधान निकालें। जस्टिस जोसेफ के सामने ये दोनों महिला अधिकारी जुलाई में पेश होंगी।
कर्नाटक कैडर की महिला अफसरों का विवाद
आईएएस रोहिणी सिंदुरी और आईपीएस रूपा मुदगिल दोनों ही कर्नाटक कैडर की ऑल इंडिया सर्विसेज की अधिकारी हैं और पिछले तीन वर्षों से एक-दूसरे के खिलाफ मानहानि का मुकदमा लड़ रही हैं। दोनों के बीच इस झगड़े की शुरुआत 2023 में एक सार्वजनिक बहस से शुरू हुई थी।
'अपना ही कैरियर बर्बाद कर रही हैं'
शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज जोसेफ कुरियन से मध्यस्थता का आग्रह जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा और जस्टिस संजीव सचदेवा की बेंच ने की है।
सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने दोनों वरिष्ठ महिला अधिकारियों के बीच चल रही कानूनी लड़ाई को लेकर कहा कि ये 'अपना ही कैरियर बर्बाद कर रही हैं।'
बेंच ने दोनों अफसरों के वकीलों से कहा कि इनके बीच झगड़े का समाधान मध्यस्थता के माध्यम से निकालने की संभावना तलाशें।
दोनों ही अधिकारियों के वकीलों ने अदालत के इस सुझाव को स्वीकार कर लिया।
जुलाई में जस्टिस कुरियन जोसेफ करेंगे सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने दोनों अफसरों से जुलाई में जस्टिस (रिटायर्ड) जोसेफ के सामने पेश होने का निर्देश दिया है।
सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट में दोनों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ चल रहे मानहानि के मुकदमों की कार्यवाही पर भी रोक लगा दी है।
आईएएस रोहिणी,आईपीएस रूपा के बीच क्या है विवाद
बात 2023 के फरवरी की है। आईपीएस रूपा मुदगिल ने सोशल मीडिया पर आईएएस रोहिणी सिंदुरी के खिलाफ कई सारे पोस्ट डाले थे।
इसमें उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति जैसे आरोप भी लगाए गए थे।
रोहिणी ऐसी टिप्पणियां करने को लेकर उनके खिलाफ कोर्ट पहुंच गईं और उन्हें इसमें सफलता भी मिली और उन्हें इस तरह के पोस्ट करने से रोक दिया गया।
आईपीएस रूपा इसे चुनौती देते हुए कर्नाटक हाई कोर्ट पहुंचीं, लेकिन उनकी याचिका खारिज कर दी गई।
फिर सुप्रीम कोर्ट में अपील किया गया और सर्वोच्च अदालत ने दोनों अफसरों को आपसी मतभेद सुलझाने को कहा।
शुक्रवार को इसीलिए सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस कुरियन जोसेफ को इस मामले में मध्यस्थ नियुक्त किया है।
लेखक के बारे मेंअंजन कुमारअंजन कुमार, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्टेंट एडिटर हैं और पिछले 24 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। अंजन अप्रैल 2025 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े और बीते 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में राजनीति,चुनाव, जुडिशरी, डिफेंस, विदेश,करेंट अफेयर्स और बिजनेस जैसे विषयों पर लिख रहे हैं। डिजिटल मीडिया से जुड़ने के शुरुआती वर्षों में ये देश की एक टॉप लीडरशिप के आधिकारिक और राजनीतिक भाषणों और उनके पुस्तकों के संपादन कार्यों में भी योगदान दे चुके हैं। इन्होंने करियर का आरंभ टेलीविजन पत्रकारिता से किया और 14 वर्षों तक विभिन्न टीवी न्यूज चैनलों में सेवाएं दीं। इस कार्यकाल में इन्होंने सहारा समय नेशनल न्यूज चैनल पर 2006 में कन्या भ्रूण हत्या पर किए गए एक ऐतिहासिक स्टिंग ऑपरेशन पर बने'कोख में कत्ल' प्रोग्राम सीरीज को प्रोड्यूस किया, जो उन दिनों भारतीय संसद में भी छाया रहा। यहीं पर इन्होंने अगले ही साल पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम आंदोलन से जुड़े कार्यक्रमों पर न्यूज सीरीज बनाए, जिसकी देश की मीडिया में काफी चर्चा हुई। आगे के वर्षों में इसी चैनल पर 'मुर्दा, मवेशी, माफिया' प्रोग्राम सीरिज को भी पेश किया, जो दिल्ली-एनसीआर में मरे हुए मवेशियों का मांस बेचने वाली माफिया के खतरनाक स्टिंग ऑपरेशन पर आधारित था। ये 2002 के गुजरात विधानसभा चुनाव और 2004 के आम चुनावों से लेकर 2024 के आम चुनावों और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव तक को टीवी और डिजिटल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म के लिए कवर कर चुके हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Indiaकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट पर डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की चेतावनी: बिहार में अनिर्वाचित मंत्री की पुनर्नियुक्ति की समीक्षा की जा रही है

रेणुकास्वामी हत्या मामला: दर्शन थुगुदीपा ने सुप्रीम कोर्ट में नई जमानत याचिका पर मांगी इजाजत

बड़ौत शूटआउट: शूटर सुनील आज बागपत अदालत में पेश हो सकता है

आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट का पुलिस को निर्देश: लापता ट्यूनी मासूम का पता लगाने के लिए व्यापक रिपोर्ट दाखिल करें

नीरव मोदी को 100 करोड़ रुपये की गारंटी का भुगतान करने का आदेश दिया गया

फिलिस्तीनी बच्चों पर संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट: इज़राइल ने बचपन को नष्ट किया

महाराष्ट्र का पब्लिक सेफ्टी एक्ट: संवैधानिक लड़ाई हाई कोर्ट में

अब ट्रैफिक चालान के नियम बदल गए, जानें क्या है नए नियमों में बदलाव
ताज़ा ख़बरें
- अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का फैसला: ग्रीन कार्ड धारकों के लिए निर्वासन नियम आसान
- लंबे समय तक दोबारा अपराध न करना सजा तय करने में महत्वपूर्ण पहलू: सुप्रीम कोर्ट ने दोषी की सजा घटाई
- तुगलकाबाद अग्निकांड: अदालत ने तीनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, खुला एक बड़ा राज - tughlakabad extension fire incident court sends all three accused to 14day judicial custody
- बिहार टेंडर घोटाला: ठेकेदार रिशु श्री को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चार हफ्ते तक गिरफ्तारी पर लगाई रोक
- लॉ फर्म को पुलिस समन पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, वकील की गिरफ्तारी पर दो सप्ताह की राहत
- सुप्रीम कोर्ट ने बाल विकलांगता पुनर्वास केंद्रों में प्रणालीगत उल्लंघनों को चिह्नित करने वाली जनहित याचिका पर नोटिस जारी किया
- बेटियों के लिए कानून सही था… लेकिन क्या अब पुराना हो गया है?
- ऐसे 'वीर' थे वोः सावरकर ने अंग्रेजों से 10 बार माफी मांगी, पोते ने कोर्ट में माना - Satyaki savarkar admits in pune court that savarkar filed 10 mercy petitions - Satya Hindi

