होमअपराधडेढ़ साल के बच्चे पर बार-बार हत्या का आरोप, दोषी करार दिया गया, सजा सुनाई जाएगी;
अपराध

डेढ़ साल के बच्चे पर बार-बार हत्या का आरोप, दोषी करार दिया गया, सजा सुनाई जाएगी;

फिरोजाबाद की फास्टट्रैक कोर्ट ने डेढ़ साल के बच्चे आरव की हत्या करने वाले उसके चाचा विराज पाठक को दोषी करार दिया है। सजा सुनाए जाने के लिए 10 जुलाई की तारीख तय की गई है।

9 जुलाई 2026 को 10:57 am बजे
डेढ़ साल के बच्चे पर बार-बार हत्या का आरोप, दोषी करार दिया गया, सजा सुनाई जाएगी;

सौजन्य से:- Jagran

डेढ़ साल के मासूम की पटक-पटक कर हत्या, अदालत ने दिया रिश्ते का चाचा दोषी करार; सुनाई जाएगी सजा

फिरोजाबाद कोर्ट ने डेढ़ साल के मासूम आरव की हत्या के दोषी रिश्ते के चाचा विराज पाठक को करार दिया। शिकोहाबाद में हुए इस नृशंस हत्याकांड में 10 जुलाई को ...और पढ़ें

HighLights

- रिश्ते के चाचा विराज पाठक को कोर्ट ने दोषी माना।

- सजा सुनाने के लिए 10 जुलाई की तारीख तय की गई।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। डेढ़ साल के मासूम आरव को गली में आठ बार पटककर हत्या करने वाले रिश्ते के चाचा को अदालत ने दोषी करार दे दिया है। सजा सुनाए जाने के लिए 10 जुलाई की तारीख तय की गई है। शिकोहाबाद में यह नृशंस हत्याकांड 30 मई को हुआ था। वीडियो वायरल हुए थे। कोर्ट ने सभी तथ्यों का संज्ञान लिया।

हत्या करने वाले युवक को सजा दिलाने के लिए पुलिस ने भी तेजी से कार्रवाई की। फास्टट्रैक कोर्ट में सुनवाई शुरू की। बच्चे की मां ने आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है।

सिरसागंज तहसील के गांव बामई निवासी रति के डेढ़ साल के मासूम बेटे आरव की शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी में 30 मई की दोपहर में जमीन पर पटक पटककर हत्या कर दी थी। रति की बदायूं के सियाराम नगर निवासी सुमित उर्फ प्रियंक से शादी हुई थी और घरेलू विवाद के चलते रति तलाक लेना चाहती थी।

रिश्ते का देवर विराज पाठक निवासी शेखुपुरा बदायूं एकतरफा प्रेम के चलते रति से शादी करने का दवाब बना रहा था और इसमें बाधक बन रहे उसके बच्चे की जमीन पर पटककर हत्या कर दी थी। पुलिस ने उसी दिन विराज को कुछ घंटे बाद मुठभेड़ में दोनों पैरों में गोली मारकर गिरफ्तार किया था।

रति का कहना है कि वह चाहती है कि आरोपी को फांसी की सजा मिले। उसने मेरे बच्चे की बेरहमी से हत्या की थी। जब तक वह आरोपी को फंदे पर लटकता नहीं देख लेती, तब तक उसके बेटे की आत्मा को भी शांति नहीं मिलेगी।

खबरें और भी

फैसले पर लगी निगाहें

शिकोहाबाद पुलिस ने आरव हत्याकांड में एक सप्ताह के अंदर ही चार्जशीट लगा दी थी। इसके बाद कोर्ट ने 15 जून से मामले में गवाही शुरू हो गई थी। तेजी से फास्टट्रैक कोर्ट में सुनवाई हुई और 13 अहम गवाही हुई हैं। फैसले को लेकर अब लोगों की निगाहें लगी हुई हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद देशभर में इस हत्याकांड की निंदा की गई थी। डीजीसी राजीव उपाध्याय प्रियदर्शी ने बताया, जिला जज डॉ बब्बू सारंग ने दोषी को सजा सुनाए जाने के लिए 10 जुलाई की तारीख तय की है।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
अदालत ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी के दैनिक खर्चों का प्रबंधन के लिए विशेष अधिकारी नियुक्त किया
अपराध

अदालत ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी के दैनिक खर्चों का प्रबंधन के लिए विशेष अधिकारी नियुक्त किया

सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी केस में बड़ी बेंच की जरूरत, 14 जुलाई को फिर होगी सुनवाई
अपराध

सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी केस में बड़ी बेंच की जरूरत, 14 जुलाई को फिर होगी सुनवाई

उत्तर प्रदेश: धर्मांतरण विरोधी कानून के तहत पादरी और दो महिलाओं की गिरफ्तारी, ईसाई समुदाय में चिंता
अपराध

उत्तर प्रदेश: धर्मांतरण विरोधी कानून के तहत पादरी और दो महिलाओं की गिरफ्तारी, ईसाई समुदाय में चिंता

सुप्रीम कोर्ट ने सीनियर अफसरों पर दी क्लास, उन्हें कोर्ट में पेश होने का आदेश, क्या करेंगे?
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने सीनियर अफसरों पर दी क्लास, उन्हें कोर्ट में पेश होने का आदेश, क्या करेंगे?

सुप्रीम कोर्ट ने अवैध कब्जों पर किया नाराज, अल्टीमेटम दिया नगर निकायों को
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने अवैध कब्जों पर किया नाराज, अल्टीमेटम दिया नगर निकायों को

जमानत के आधार बने टाइपिंग एरर को क्या मान्यता मिलेगी?
अपराध

जमानत के आधार बने टाइपिंग एरर को क्या मान्यता मिलेगी?

ममता बनर्जी को कोर्ट से बड़ी राहत, टीएमसी के बैंक खातों पर लगी रोक हुई हटी
अपराध

ममता बनर्जी को कोर्ट से बड़ी राहत, टीएमसी के बैंक खातों पर लगी रोक हुई हटी

भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
अपराध

भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार

ताज़ा ख़बरें