होमअपराधभरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, पुलिस ने यूपी के युवक के खिलाफ दर्ज FIR
अपराध

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, पुलिस ने यूपी के युवक के खिलाफ दर्ज FIR

भोजपुर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली निवासी दीपक दीक्षित उर्फ पंडित के खिलाफ साइबर थाने में मामला दर्ज करने की शुरू की है।

30 जून 2026 को 03:26 am बजे
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, पुलिस ने यूपी के युवक के खिलाफ दर्ज FIR

सौजन्य से:- Navbharat Times

Bharat Tiwari Encounter case- बिहार के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी, जबकि इस मामले में भोजपुर पुलिस की ओर से यूपी के एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

पटनाः बिहार के भोजपुर में 17 जून को हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। वहीं इस मामले में भोजपुर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भोजपुर पुलिस ने यूपी के रायबरेली निवासी दीपक दीक्षित उर्फ पंडित के खिलाफ साइबर थाने में मामला दर्ज करने की शुरू की है। दीपक पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया के जरिए पुलिस अधिकारियों को खुलेआम धमकियां दीं और भड़काऊ बयान प्रसारित किए।

पुलिस के खिलाफ भड़काने का आरोप

भोजपुर पुलिस के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र में भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद दीपक उर्फ पंडित लगातार सोशल मीडिया के माध्यमों पर बयान दे रहा था। पुलिस के अनुसार इन बयानों में अधिकारियों को निर्धारित समय के भीतर जान से मारने की खुली धमकी दी गई और लोगों को पुलिस के खिलाफ भड़काने की कोशिश की गई।

आरोपी दीपक पर पुलिस अधिकारियों के खिलाफ हिंसा के लिए उकसाने, भय का वातावरण बनाने और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने का आरोप है। इस कृत्य को पुलिस के खिलाफ सुनियोजित अभियान करार दिया गया है।

सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर सीबीआई जांच कराने की मांग

उधर, भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में वकील विशाल तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। याचिका में निष्पक्ष जांच के लिए इस मामले को सीबीआई को सौंपने की मांग की है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में एक स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति गठित करने की मांग की गई है।

लेखक के बारे मेंरवि सिन्हारवि प्रकाश सिन्हा नवभारत टाइम्स डिजिटल (डिजिटल) में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूस हैं। वर्तमान में झारखंड और बिहार की टीम में शामिल है। रवि प्रकाश सिन्हा सितंबर, 2022 में नवभारत टाइम्स डिजिटल से जुड़े हैं। वह एनबीटी डिजिटल में बिहार और झारखंड से संबंधित सेक्शन में तथ्य आधारित ऐसे लेख तैयार कर रहे हैं जिससे रीडर्स तक काम की जानकारी बिना बढ़ा-चढ़ाकर आसान भाषा में पहुंच सकें।

रवि प्रकाश सिन्हा की प्राथमिकता झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों को बिना सनसनी फैलाए पाठकों तक पहुंचाने की रही है। दोनों राज्यों की सियासी नब्ज को टटोलने के साथ-साथ आम लोगों की जरूरत की खबरों तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। अपने 25 साल के करियर में रवि प्रकाश सिन्हा को पत्रकारिता जगत के अलग-अलग क्षेत्र में रिपोर्टिंग करने और आमजन के लिए उपयोगी खबरें लिखने का मौका मिला।

रवि प्रकाश सिन्हा ने अक्टूबर 2000 में भोपाल में न्यूज़ एजेंसी ईएमएस से पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर की शुरुआत की। एक साल बाद उन्होंने ईएमएस के रांची प्रभारी के रूप में नई जिम्मेदारियों की शुरुआत की। इस दौरान कांग्रेस, भाजपा, जेएमएम, आरजेडी और विभिन्न राजनीतिक दल, झारखंड सचिवालय, सीएम, मंत्रियों और विधानसभा रिपोर्टिंग से लेकर तमाम छोटी-बड़ी और स्पेशल खबरों के लिए कंटेंट तैयार करने का काम किया।

इस दौरान झारखंड की खबरों को लेकर न्यूज प्लानिंग, वैल्यू एडेड आर्टिकल्स, इन्फ्रोग्राफिक्स और स्पेशल दिनों के लिए कंटेंट तैयार करने का काम किया। रवि प्रकाश सिन्हा के करियर में भूमिकाएं तो कई बदलीं, लेकिन एक चीज स्थिर रही- आमजन के लिए उपयोगी खबरों को आसान से आसान भाषा में रीडर्स तक पहुंचाना।

अपने दो दशक के लंबे सफर के दौरान सटीक खबर, फैक्ट पर आधारित इन डेप्थ और नॉलेज से भरपूर कंटेंट रीडर्स तक पहुंचाने की कोशिश की। उनका मानना है कि कोई भी जानकारी यूजर तक बिना वेरीफाई किए नहीं जानी चाहिए। इसलिए खबरों के लिए हमेशा ऑथेंटिक सोच पर ही भरोसा करते हैं।

झारखंड के छोटे से शहर चतरा में जन्मे और पले-बढ़े रवि प्रकाश सिन्हा ने बिहार बोर्ड से 10वीं और 12वीं की परीक्षा पास की। बाद में विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग से B.A. और M.A. की डिग्री हासिल की। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर संवारने की ख्वाहिश के चलते माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पीजीडीएनएम में एक साल का डिप्लोमा किया। इसके बाद रिपोर्टिंग करते हुए रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीजी की डिग्री हासिल की।

पत्रकारिता जगत में 25 साल का अनुभव

रवि प्रकाश सिन्हा प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत है। पिछले 25 साल में रवि प्रकाश सिन्हा को कई प्रतिष्ठित अखबारों में अपना स्किल दिखाने का मौका मिला। न्यूज एजेंसी यूएनआई के हिन्दी सर्विस यूनीवार्ता के लिए अप्रैल 2004 से दिसंबर 2005 तक रांची में रिपोर्टिंग करने का अवसर भी मिला। दूरदर्शन रांची और आकाशवाणी केंद्र के प्रादेशिक समाचार एकांश में आकस्मिक सहायक संपादक के रूप में 17 साल का काम करने का अनुभव है। राजस्थान पत्रिका में दिसंबर 2005 से लेकर अप्रैल 2020 तक झारखंड प्रतिनिधि के रूप में कार्य करने का मौका मिला। इसके बाद जून 2020 से अगस्त 2022 तक एनबीटी डिजिटल के लिए रांची से रिपोर्टर के रूप में भी काम करने का मौका मिला।

इससे पहले उन्होंने करियर की शुरुआत न्यूज एजेंसी एक्सप्रेस मीडिया सर्विस (ईएमएस) के साथ की। रांची एक्सप्रेस, आज, देशप्राण, आवाज, बिहार ऑब्जर्वर, प्रत्यूष नवबिहार, नव प्रदेश, दबंद हिंद, राष्ट्रीय खबर हमारी नजर, फ्रीडम फाइटर, पंच, मेट्रो रेज, श्वेत पत्र, उत्कल मेल, कोयलांचल संवाद, राष्ट्रीय सागर, राष्ट्रीय नवीन मेल, झारखंड जागरण, चमकता आईना, न्यू इस्पात मेल, संताल एक्सप्रेस, कौमी तंजीम, फारुकी तंजीम, जम्हूरियत टाइम्स, सियासी उफुक, जदीद भारत समेत कई अन्य हिन्दी और उर्दू अन्य समाचार पत्रों और वेबपोर्टल के लिए लंबे समय तक स्वतंत्र रूप से लेखन। पत्रकारिता की शुरुआत के बाद 2001 से झारखंड की राजधानी रांची कर्म स्थल। सामाजिक और राजनीतिक खबरों में विशेष रुचि। पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन और चाहत।

पुस्तक लेखन

झारखंड विधानसभा, रांची के सहयोग से बिहार-झारखंड के सांसदों की जीवनी से संबंधित दो पुस्तकों (संसदीय राजनीतिक कोश, भाग-1 और भाग-2)के लेखन में समन्वयक की भूमिका

स्पेशल कवरेज

2005 में झारखंड विधानसभा चुनाव, 2009, 2014, 2019 और 2024 के झारखंड विधानसभा और लोकसभा चुनावों की स्पेशल कवरेज।

2024 में बिहार लोकसभा चुनाव और 2025 विधानसभा चुनावों की स्पेशल कवरेज।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
राष्ट्रपति सचिवालय ने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में लिया संज्ञान, आज सुनवाई होगी सुप्रीम कोर्ट में
अपराध

राष्ट्रपति सचिवालय ने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में लिया संज्ञान, आज सुनवाई होगी सुप्रीम कोर्ट में

70 वर्षीय बुजुर्ग को जमानत के लिए 80 किलो सोने की कीमत जमा करने को कहा
अपराध

70 वर्षीय बुजुर्ग को जमानत के लिए 80 किलो सोने की कीमत जमा करने को कहा

3 साल की नर्सरी स्टूडेंट से रेप के आरोपी केयरटेकर को दी गई जमानत रद्द, ट्रायल कोर्ट का आदेश हाई कोर्ट ने नकारा
अपराध

3 साल की नर्सरी स्टूडेंट से रेप के आरोपी केयरटेकर को दी गई जमानत रद्द, ट्रायल कोर्ट का आदेश हाई कोर्ट ने नकारा

सुप्रीम कोर्ट में 17 जून को हुए भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले की सुनवाई आज
अपराध

सुप्रीम कोर्ट में 17 जून को हुए भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले की सुनवाई आज

तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या में आरोपी की फांसी
अपराध

तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या में आरोपी की फांसी

अयोध्या राम मंदिर दान पंक्ति पर कड़ा stands फैजाबाद बार एसोसिएशन की प्रतिबद्धता
अपराध

अयोध्या राम मंदिर दान पंक्ति पर कड़ा stands फैजाबाद बार एसोसिएशन की प्रतिबद्धता

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के शीर्ष न्यायालयों में 5 महत्वपूर्ण निर्णय
अपराध

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के शीर्ष न्यायालयों में 5 महत्वपूर्ण निर्णय

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में कल सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई
अपराध

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में कल सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

ताज़ा ख़बरें