यौन शोषण मामले में फैसला सुनने के बाद भूपिंदर सिंह हुड्डा के खिलाफ आरोप लगाए
उत्तर प्रदेश से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अदालत के फैसले के बाद यौन शोषण मामले में आरोप लगाए कि कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने साजिश रची थी

सौजन्य से:- ABP News
Exclusive: बृजभूषण शरण सिंह ने अदालत के फैसले के बाद कहा- भूपिंदर सिंह हुड्डा ने साजिश रची
Exclusive: बृजभूषण शरण सिंह ने यौन शोषण मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले के बाद एबीपी न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत की और कांग्रेस पर आरोप लगाए.
उत्तर प्रदेश स्थित कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने महिला पहलवानों द्वारा दायर किए गए यौन शोषण के मामले से बरी होने के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर निशाना साधा. एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेता ने कहा कि यह सारी साजिश कांग्रेस और भूपिंदर सिंह हुड्डा की थी.
विपक्षी पार्टियों को लेकर सिंह ने कहा कि इनकी विश्वसनीयता जनता के भीतर खत्म हो गई है. जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा कि बीते कुछ समय से देख रहा हूं कि विपक्षी दल किसी के पीछे आकर आंदोलन करते हैं.
मेरा कोई नुकसान नहीं हुआ- बृजभूषण शरण सिंह
यह लोग महिला पहलवानों के पीछे खड़े हो गए हैं. महिला पहलवानों को कांग्रेस और भूपिंदर सिंह हुड्डा लाए थे. उन्होंने कहा कि एथलीट्स के लिए मेरी यह सलाह है कि वह मेहनत करें और पदक ले कर आएं. मेरा तो जो होना था हो गया. मेरा कोई नुकसान नहीं हुआ.
यूपी विधानसभा परिसर में सपा का प्रदर्शन, चंदा चोरी को लेकर लगाए नारे
दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को महिला पहलवानों द्वारा दायर यौन उत्पीड़न के मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को बरी कर दिया. अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) अश्विनी पंवार ने यह फैसला सुनाया. अदालत के विस्तृत आदेश का अभी इंतजार है. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया था.
क्या है पूरा मामला?
बता दें 2 जुलाई को अदालत ने इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.यह मामला छह महिला पहलवानों की ओर से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों से जुड़ा है. जनवरी 2023 में जब नए संसद भवन का उद्घाटन हो रहा था, तो उससे कुछ किलोमीटर दूर ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया ने साथी पहलवान विनेश फोगाट के साथ मिलकर पूर्व भाजपा सांसद पर यौन उत्पीड़न और सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया. उनकी शिकायतों के आधार पर पुलिस ने सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी.
दिल्ली पुलिस की एफआईआर में बृजभूषण सिंह के अलावा डब्ल्यूएफआई के पूर्व असिस्टेंट सेक्रेटरी विनोद तोमर का नाम शामिल किया गया.जून 2023 को पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ कई धाराओं के तहत आरोप-पत्र दाखिल किया था. ट्रायल कोर्ट ने मई 2024 को 5 महिला पहलवानों के उत्पीड़न और उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाने के लिए बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न और महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोप तय किए थे.एक नाबालिग पहलवान ने भी बृजभूषण पर आरोप लगाए थे. हालांकि, बाद में उसने अपनी शिकायत वापस ले ली और दिल्ली पुलिस ने 'बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम' (पोक्सो एक्ट) के तहत उस मामले में कैंसिलेशन रिपोर्ट दाखिल की. इसके बाद मामला बंद कर दिया गया था.
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
बृज भूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में कोर्ट से बरी, पूनिया ने दिया रिएक्शन

विनेश फोगाट ने बृज भूषण के बरी होने के फैसले को प्रजेंटेशनी पलटवार कहा

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र विरोध मामलों को बंद करने की अनुमति दी, पुलिस ज्यादती की जांच के लिए नए तंत्र की विचार

तृतीय अनुसूची खातों को खोलने की अनुमति देने से पहले सुनिश्चित करें: सुप्रीम कोर्ट ने ईडी का मुद्दा उठाया

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: राज्यों को मिली आपराधिक मामले वापस लेने की स्वतंत्रता

सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय नाविक की तलाश के लिए राजनयिक माध्यमों का उपयोग करने का निर्देश दिया

दिल्ली उच्च न्यायालय ने जमानत देने से इनकार किया, पूर्व आप विधायक नरेश बाल्यान को मकोका मामले में फंसा

सुप्रीम कोर्ट का फैसला: यौनकर्मियों के अधिकारों की रक्षा, लेकिन नौकरशाही व्यवहार पर सवाल
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने कहा, अभिषेक बनर्जी की विदेश यात्रा याचिका पर एक सप्ताह में फैसला करें
- सेवा कर की मांग को सही ठहराने के मामले में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का एक सप्ताह
- सुप्रीम कोर्ट की हर याचिका के पीछे एक प्रतीक्षा का खेल है
- सुप्रीम कोर्ट ने वृंदा करात की रिव्यू पिटीशन खारिज की, भड़काऊ भाषण पर दोनों नेताओं को क्लीन चिट
- सुप्रीम कोर्ट ने अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा की पुनर्विचार याचिका खारिज की, कोर्ट ने कहा- ऐसी बात कहने से कोई अपराध नहीं।
- डॉक्सिंग क्राइम: क्या है यह और भारतीय कानून में इसके लिए क्या सजा है?
- महिला पहलवानों के छेड़छाड़ आरोपों से मुक्ति: Brijbhushan Sharan Singh को बड़ी जीत
- समान नागरिकता कानून देशभर में जल्द लागू होगा, बंगाल में पीछे नहीं हटेंगे बीजेपी

