तृणमूल कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, ईडी ने बैंक खाते फ्रीज करने के कदम को चुनौती
तृणमूल कांग्रेस ने ईडी के एक्शन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है, जिन्होंने पार्टी के तीन बैंक खाते फ्रीज किए हैं जिनमें 440.42 करोड़ रुपये जमा हैं। ईडी का आरोप है कि पार्टी के एक बैंक खाते से 133.84 करोड़ रुपये एक निजी कंपनी को भेजे गए।

सौजन्य से:- AajTak
Advertisement
ई़डी की ओर से बैंक खाते फ्रीज किए जाने के कदम को चुनौती देते हुए ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस(TMC) ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. सुप्रीम कोर्ट 3 अगस्त को TMC की याचिका पर सुनवाई करेगा. जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्ना बी वराले की बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी. ईडी का आरोप है कि पार्टी के एक बैंक खाते से 133.84 करोड़ रुपये एक निजी कंपनी को भेजे गए. ED का दावा है कि यह पैसा गलत तरीके से दूसरी जगह ट्रांसफर किया गया और इसमें मनी लॉन्ड्रिंग हुई.
Advertisement
इस मामले में ED ने पार्टी के तीन बैंक खाते फ्रीज कर दिए थे. इसके खिलाफ TMC ने पहले कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया था. हालांकि, हाई कोर्ट ने पार्टी को अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया था. अब कलकत्ता हाई कोर्ट के इसी आदेश को TMC ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. सुप्रीम कोर्ट में 3 अगस्त को जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्ना बी वराले की बेंच TMC की याचिका पर सुनवाई करेगी.
हाई कोर्ट ने 20 जुलाई को ममता बनर्जी गुट को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से फ्रीज किए गए पार्टी के तीन बैंक खातों को संचालित करने की अंतरिम अनुमति देने से इनकार कर दिया था. इन तीनों बैंक खातों में कुल 440.42 करोड़ रुपये जमा थे. ED ने राज्य पुलिस की एफआईआर के आधार पर शुरू की गई जांच के तहत यह कार्रवाई की थी.
Advertisement
मामले में कथित वित्तीय गड़बड़ियों, अवैध रूप से धन जुटाने और पार्टी के कुछ बैंक खातों के जरिए संदिग्ध रकम के लेनदेन की जांच की जा रही है. मामले की सुनवाई के बाद जस्टिस कृष्णा राव ने 13 जुलाई को अंतरिम आदेश सुरक्षित रख लिया था. इसके बाद अदालत ने TMC की अंतरिम राहत की मांग खारिज कर दी थी.
क्या है पूरा मामला
रिपोर्ट के मुताबिक, ED की शुरुआती जांच में सामने आया था कि अप्रैल 2023 से जून 2026 के बीच TMC के बैंक खातों से करीब 160 करोड़ रुपये केयरवेल एविएशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़ी एक अन्य इकाई को ट्रांसफर किए गए थे. जांच एजेंसी के मुताबिक, कंपनी ने 2023 से 2026 के बीच 82.96 करोड़ रुपये एक अन्य नई कंपनी को ट्रांसफर किए थे. जांच में यह भी सामने आया था कि इनमें से 112 करोड़ रुपये का इस्तेमाल एम्ब्रेयर लेगेसी 600 बिजनेस जेट और अगस्तावेस्टलैंड 109SP हेलीकॉप्टर खरीदने में किया गया था.
---- समाप्त ----
TOPICS:
Read more!
Advertisement
Latest News in Hindi »
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट में ED के खिलाफ TMC का सिंगार, 133.84 करोड़ रुपये के मामले में होगी सुनवाई

एंटी-पेपर लीक कानून: परीक्षाओं में होगी पारदर्शिता, 3 बड़े फायदे!

न्यायिक तबादलों में बड़ा फेरबदल, सात न्यायाधीश राउज एवेन्यू में स्थानांतरित

सुप्रीम कोर्ट ने आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर जताया दुख, दिए ये आदेश

बिगड़े प्रेम संबंधों को आपराधिक रंग में पेश करने की बढ़ती प्रवृत्ति: इलाहाबाद हाई कोर्ट

सड़कों पर छोड़े जाकर जानवरों की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी

एम्स पटना में फोरेंसिक की पढ़ाई होगी व्यावहारिक, अदालत जैसा सिमुलेशन

असहमत लोगों की आवाज दबाने के लिए कानूनों का हो रहा इस्तेमाल: दिल्ली हाई कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने सहायक रजिस्ट्रार के खिलाफ आरोप पत्र रद्द किया, कहा- गुटीय लड़ाई के कारण आरोप
- भारत में ट्रांसजेंडर अधिकार अधिनियम: वापसी या एक अपूर्ण कदम?
- विदेशी नागरिकों का निर्वासन: सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि गृह देश की स्वीकृति जरूरी
- पुलिस का शासन, कानून के शासन से अलग
- सुप्रीम कोर्ट ने बीएनएस और बीएनएसएस प्रावधानों को चुनौती पर सुनवाई की
- सरकार का बड़ा बयान: विदेशी नागरिकों को यह शर्तें पूरी करनी होंगी तो ही होगी वापसी
- विदेशी नागरिक को वापस भेजने से पहले नागरिकता की पुष्टि होना आवश्यक: केंद्र सरकार
- भारत में न्यायपालिका की पारदर्शिता के मुद्दे पर न्यायाधीश भुइयां की चुनौतियाँ

