होमअपराधजयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर रोक: पुलिस ने नहीं दी परमिशन
अपराध

जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर रोक: पुलिस ने नहीं दी परमिशन

स्थानीय नेता अभिजीत दिपके की कॉकरोच जनता पार्टी ने जयपुर में शहीद स्मारक पर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी थी, लेकिन पुलिस ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए अनुमति देने से इनकार कर दिया।

14 जून 2026 को 07:42 pm बजे
जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर रोक: पुलिस ने नहीं दी परमिशन

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur NEET Protest Cancelled | Police Deny Permission To Cockroach Party

जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर रोक:पुलिस ने नहीं दी परमिशन, DCP बोले- कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है

- कॉपी लिंक

जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं मिली। पार्टी का 15 जून को शहीद स्मारक पर नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर विरोध-प्रदर्शन प्रस्तावित था। पुलिस ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए अनुमति देने से इनकार कर दिया।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पर लोगों से 15 जून को जयपुर के शहीद स्मारक पहुंचने की अपील की थी। अनुमति नहीं मिलने पर पार्टी ने आज (रविवार) दोपहर 2.50 बजे प्रेस-कॉन्फ्रेंस बुलाई है, इसके बाद ही आगे की स्थिति साफ होगी।

दिपके ने कहा था कि नीट पेपर लीक के कारण राजस्थान के लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। इसे लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई जाएगी और जयपुर के शहीद स्मारक पर विरोध प्रदर्शन होगा।

पुलिस ने कानून-व्यवस्था का दिया हवाला

पुलिस उपायुक्त (साउथ) जयपुर कार्यालय की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि कॉकरोच जनता पार्टी ने 15 जून को शहीद स्मारक, गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहा के पास धरना-प्रदर्शन की अनुमति मांगी थी। आवेदन की जांच के बाद सामने आए तथ्यों और परिस्थितियों के आधार पर कानून व्यवस्था की दृष्टि से प्रदर्शन की अनुमति देना संभव नहीं पाया गया। इसी कारण अनुमति के आवेदन को रद्द कर दिया गया।

अनुमति नहीं मिलने पर पार्टी ने जताई नाराजगी

कॉकरोच जनता पार्टी राजस्थान इकाई के मीडिया इचार्ज अभिषेक जैन बिट्टू ने कहा- हमने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी थी, लेकिन कई प्रयासों के बावजूद मंजूरी नहीं मिली। हमारी पार्टी ने दिल्ली, पुणे, लखनऊ, अमृतसर, बेंगलुरु और हैदराबाद सहित कई शहरों में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया है। कहीं भी कानून-व्यवस्था-व्यवस्था नहीं बिगड़ी।

आगे की रणनीति का होगा ऐलान

बिट्टू ने कहा- आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगे की रणनीति की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा- राजस्थान में पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर छात्रों, अभिभावकों और बेरोजगार युवाओं की आवाज को दबाया जा रहा है।

CJI सूर्यकांत का बयान बना CJP के बनने की वजह

CJP का जन्म चीफ जस्टिस सूर्यकांत के युवाओं पर दिए एक बयान के बाद हुआ। दरअसल CJI सूर्यकांत ने 15 मई को एक मामले की सुनवाई के दौरान देश के बेरोजगार युवाओं को कॉकरोच कहा था। उन्होंने कहा- कुछ बेरोजगार युवा कॉकरोच जैसे होते हैं, जो बाद में मीडिया, सोशल मीडिया या RTI एक्टिविस्ट बनकर सिस्टम पर हमला करने लगते हैं।

CJI और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने एक वकील की याचिका पर सुनवाई की, जिसमें उसने सीनियर एडवोकेट का दर्जा पाने की मांग की थी। बेंच ने वकील को फटकार लगाते हुए कहा- समाज में पहले से ही पैरासाइट (परजीवी) हैं, जो सिस्टम पर हमला करते हैं।

इसके बाद 16 मई को अमेरिका से अभिजीत दिपके ने कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत की। एक्स-इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाया। शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के लिए 22 मई को वेबसाइट पर ऑनलाइन पिटीशन लगाई। इस पिटीशन में 8 लाख से ज्यादा लोगों ने साइन किया था।

- बात खरी हैहेल्थ मिनिस्टर की बात पर कौन नाचेगा: स्मार्ट मीटर ने तुड़वाया हाथ, मोदी-शाह आएं तो 'मत चूके चौहान'

- भास्कर इन्वेस्टिगेशनसावधान! कार-डीलर्स खरीददार के नाम पर हड़प रहे सरकारी डिस्काउंट: फर्जी सर्टिफिकेट के जरिए पूरा खेल, भास्कर कस्टमर तक पहुंचा तो हुआ खुलासा

- भास्कर एक्सक्लूसिवपुलिस जवानों की वर्दी-जूते और स्वेटर बेच दिए: खाने के अधिक पैसे वसूले, कोटा में 60 लाख की सरकारी FD तुड़वाई; घोटाले के 3 बड़े किरदार

8 लोगों की मौत के आरोपी की दिल्ली-जयपुर में प्रॉपर्टी: कभी मजदूरी करता था, आज 5 राज्यों में फैक्ट्रियां, पिता बोले- मेरा बेटा गायब

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
गुजरात में नौवाहनविभाग और नौवहन कानूनों पर कार्यशाला का उद्घाटन
अपराध

गुजरात में नौवाहनविभाग और नौवहन कानूनों पर कार्यशाला का उद्घाटन

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई
अपराध

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई
अपराध

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर
अपराध

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
अपराध

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका
अपराध

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
अपराध

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश
अपराध

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश

ताज़ा ख़बरें