सुप्रीम कोर्ट में हंगामा: वकील को गिरफ्तार, हंगामा करने को लेकर मामला दर्ज
सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले वकील प्रबल प्रताप सिंह यादव को नई दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने अदालत की कार्यवाही में व्यवधान उत्पन्न किया था और मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

सौजन्य से:- Jagran
भरी कोर्ट में CJI को गाली देने वाले प्रबल प्रताप गिरफ्तार, जज के सामने फेंके थे पेपर
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हंगामा करने वाले वकील प्रबल प्रताप सिंह यादव को नई दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने मुख्य न्यायाधीश के ...और पढ़ें
HighLights
- वकील प्रबल प्रताप सिंह यादव को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया।
- सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान किया था हंगामा, फेंके कागज।
- मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हंगामा करने वाले वकील प्रबल प्रताप सिंह यादव को नई दिल्ली जिला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट परिसर में हुई घटना के बाद की।
प्रबल प्रताप सिंह यादव ने सुनवाई के दौरान अदालत की कार्यवाही में व्यवधान उत्पन्न किया था। वह अपना मामला स्वयं लड़ रहे थे। सुनवाई के दौरान उन्होंने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की और बेंच के सामने कागज फेंक दिए, जिससे कुछ देर के लिए अदालत की कार्यवाही प्रभावित हुई।
जस्टिस आलोक अराधे के सामने हुई थी घटना
यह घटना जस्टिस के.वी. विश्वनाथन और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ के समक्ष हुई थी। अदालत में हंगामे के बाद सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए उन्हें कोर्टरूम से बाहर निकाल दिया था। इसके बाद उन्हें सुप्रीम कोर्ट परिसर में मौजूद सुरक्षा अधिकारियों की निगरानी में रखा गया था।
मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ तत्काल अवमानना या अन्य दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का फैसला लिया था। पीठ ने कहा था कि याचिकाकर्ता काफी परेशान और निराश है तथा अदालत उसके प्रति सहानुभूति रखती है। साथ ही उसकी विशेष अनुमति याचिका (SLP) भी खारिज कर दी गई थी।
खबरें और भी
ईलाहाबाद HC के एक आदेश को चुनौती देने के लिए पहुंचे थे SC
हालांकि अब इस मामले में नई दिल्ली जिला पुलिस ने अलग से कार्रवाई करते हुए प्रबल प्रताप सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।
गौरतलब है कि प्रबल प्रताप सिंह यादव इलाहाबाद हाई कोर्ट के एक आदेश को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। उनकी मांग लखनऊ के एक मामले में एफआईआर दर्ज कराने से जुड़ी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार करते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी थी।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
आगरा के फरार आरोपी को जमानत मिल सकती थी नहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिया फैसला

सुप्रीम कोर्ट में CJI को भद्दे शब्द, अब जस्टिस सूर्यकांत ने ही दिया जवाब, देखें क्या कहा

दंगाईयों को 20 वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर ठहराया दोषी, आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या का केस

मधुबनी दोहरे हत्याकांड मामले में दोषी को 3 साल की सजा

अदालत ने कहा, सरकार की आलोचना देश के खिलाफ युद्ध नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट की खिंचाई की, कहा- न्यायाधीशों को संवेदनशील रहना होगा

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: तमिलनाडु में गौहत्या पर हाई कोर्ट के आदेश पर रोक

न्यायिक पहुँच 24/7: सुप्रीम कोर्ट विचार करेगा एसओपी पर
ताज़ा ख़बरें
- ब्रिटेन में 'ग्रूमिंग गैंग' के मुखिया को देश से बाहर निकालने के लिए कानून में बदलाव
- महिलाओं को जागरूक करने के लिए पुलिस ने चलाया अभियान
- दिल्ली हाई कोर्ट में 'भूलने का अधिकार' को चुनौती
- राजस्थान के 3 अधिकारियों पर कार्रवाई, सरकार ने दिया जवाबदेही का संदेश!
- सिंगापुर की अदालत का बड़ा फैसला: ब्लूमबर्ग को मंत्रियों को 230,000 एसजीडी का हर्जाना देना होगा
- सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना, रणवीर अल्लाहबादिया और आशीष चंचलानी को फटकार लगाई
- गुजरात उच्च न्यायालय ने अहमदाबाद विस्फोटों के 38 दोषियों को मौत की सजा दी, 11 को आजीवन कारावास
- दिल्ली दंगों में न्याय मिलने का क्षण: रेखा गुप्ता

