होमअपराधसुप्रीम कोर्ट की मर्यादा तीन बार तार-तार, अदालत की गरिमा पर सवाल हुए, न्यायपालिका की सुरक्षा पर चुनौती
अपराध

सुप्रीम कोर्ट की मर्यादा तीन बार तार-तार, अदालत की गरिमा पर सवाल हुए, न्यायपालिका की सुरक्षा पर चुनौती

देश की सर्वोच्च अदालत में कभी याचिकाकर्ता ने अपशब्द कहे, कभी वकील ने जूता फेंककर न्यायपालिका की मर्यादा तोड़ने की कोशिश की। इन घटनाओं ने देशभर में न्यायपालिका की सुरक्षा और अदालत की गरिमा को लेकर बहस छेड़ दी।

10 जुलाई 2026 को 05:57 pm बजे
सुप्रीम कोर्ट की मर्यादा तीन बार तार-तार, अदालत की गरिमा पर सवाल हुए, न्यायपालिका की सुरक्षा पर चुनौती

सौजन्य से:- Navbharat Times

देश की सबसे बड़ी अदालत में तीन ऐसे मौके आए, जब कोर्ट की गरिमा को खुली चुनौती दी गई। कभी याचिकाकर्ता ने अपशब्द कहे, तो कभी वकील ने जूता फेंककर न्यायपालिका की मर्यादा तोड़ने की कोशिश की।

नई दिल्ली: देश की सर्वोच्च अदालत सिर्फ कानून का मंदिर ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र में न्याय की सबसे बड़ी उम्मीद भी मानी जाती है। यहां हर शब्द और हर व्यवहार अदालत की गरिमा से जुड़ा होता है। लेकिन इतिहास में कुछ ऐसे भी पल दर्ज हैं, जब इसी अदालत की मर्यादा खुलेआम लांघी गई। शुक्रवार को एक याचिकाकर्ता ने सुनवाई के दौरान न सिर्फ कोर्ट रूम में कागज फेंके, बल्कि न्यायाधीशों के प्रति अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। यह घटना उन चुनिंदा मामलों में शामिल हो गई, जब सुप्रीम कोर्ट के भीतर अनुशासन और गरिमा पर सवाल खड़े हुए।

कोर्ट में कागज फेंके, जजों को देने लगा निर्देश

शुक्रवार को जस्टिस के. वी. विश्वनाथन और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ के समक्ष प्रबल प्रताप नाम के याचिकाकर्ता की अपील पर सुनवाई चल रही थी। सुनवाई के दौरान उसने अचानक अदालत के भीतर कागज फेंकने शुरू कर दिए और न्यायाधीशों के प्रति अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। इतना ही नहीं, वह जजों को ही निर्देश देने लगा। स्थिति बिगड़ने पर सुप्रीम कोर्ट की सुरक्षा टीम को हस्तक्षेप करना पड़ा और उसे कोर्ट रूम से बाहर ले जाया गया।

2025 में CJI बी. आर. गवई पर जूता फेंकने की कोशिश

इससे पहले 6 अक्टूबर 2025 को तत्कालीन भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बी. आर. गवई की अदालत में भी अभूतपूर्व घटना हुई थी। वकील राकेश किशोर ने सुनवाई के दौरान 'सनातन का अपमान नहीं सहेंगे' के नारे लगाते हुए CJI की ओर जूता उछालने की कोशिश की थी। हालांकि बाद में न्यायमूर्ति गवई ने इस घटना को 'भूली-बिसरी बात' बताते हुए ज्यादा महत्व नहीं दिया, लेकिन इस घटना ने देशभर में न्यायपालिका की सुरक्षा और अदालत की गरिमा को लेकर बहस छेड़ दी थी।

1999 में भी टूटी थी सुप्रीम कोर्ट की मर्यादा

सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में ऐसा एक बड़ा मामला 26 फरवरी 1999 को भी सामने आया था। वकील नंद लाल बलवानी बिना किसी सूचीबद्ध मामले के कोर्ट नंबर-1 में पहुंचे और तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश ए. एस. आनंद की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ पर जूता फेंक दिया। वह पुलिस एजेंसियों की ओर से कथित उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर रहे थे। इस घटना ने पूरे न्यायिक तंत्र को झकझोर दिया था।

अदालत ने दिखाई सख्ती, वकालत पर भी लगा प्रतिबंध

1999 की घटना पर सुप्रीम कोर्ट ने उसी दिन कड़ा रुख अपनाया। नंद लाल बलवानी को अदालत की घोर आपराधिक अवमानना का दोषी ठहराते हुए चार महीने की साधारण कैद और 2,000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई गई। बाद में बार काउंसिल ने भी उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उनका नाम बार काउंसिल के रिकॉर्ड से हटाने और भविष्य में वकालत करने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया। अदालत ने स्पष्ट कहा था कि न्यायिक फैसलों से असहमति का मतलब अदालत की गरिमा का अपमान करने का अधिकार नहीं हो सकता।

तीन घटनाएं, एक बड़ा संदेश

शुक्रवार की घटना, 2025 में जूता फेंकने की कोशिश और 1999 की अवमानना-ये तीनों मामले अलग-अलग समय के जरूर हैं, लेकिन इनसे एक ही संदेश निकलता है कि देश की सर्वोच्च अदालत की गरिमा बनाए रखना हर नागरिक और हर वकील की जिम्मेदारी है। लोकतंत्र में न्यायपालिका का सम्मान संविधान की मूल भावना का हिस्सा है और अदालत की मर्यादा से समझौता किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

लेखक के बारे मेंअशोक उपाध्यायअशोक उपाध्याय, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क पर काम करने का 12 साल का अनुभव। साल 2014 में नवभारत टाइम्स हिंदी अखबार से पत्रकारिता के सफर की शुरुआत की थी। पॉलिटिक्स और क्राइम बीट पर रिपोर्टिंग का काफी अनुभव है। अमर उजाला देहरादून में भी सेंट्रल डेस्क पर काम किया है। साथ ही कई चुनावों में ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। पिछले 6 साल से NBT डिजिटल में न्यूज डेस्क पर काम कर रहे हैं। गूगल ट्रेंड्स को पकड़ने की अच्छी समझ है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ के साथ करंट अफेयर्स और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अच्छा खासा अनुभव है। करंट टॉपिक पर विश्लेषण और ओपिनियन लिखने में खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव: प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 12 साल से कार्यरत हैं।

JIMMC नोएडा से साल 2013 में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले साल 2010 में एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद (सीसीएस यूनिवर्सिटी मेरठ) से राजनीतिक शास्त्र में मास्टर डिग्री हासिल की। लोक प्रशासन विषय पर खास पकड़ है। पत्रकारिता से पहले यूपीएससी और उत्तराखंड और यूपी पीसीएस एग्जाम की तैयारी के दौरान समाजशास्त्र, संविधान समेत कई विषयों का अध्ययन किया। संवेदनशील मुद्दों पर लिखने की खास कला है। महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर कई मार्मिक लेख लिखे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए लोगों की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया है, कई बार सफलता भी मिली है। पत्रकारिता में आगे और बेहतर सीखने और समझने का क्रम जारी है।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Indiaकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
बुलंदशहर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म: 3 दोषियों को कठोर सजा
अपराध

बुलंदशहर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म: 3 दोषियों को कठोर सजा

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने सीपीएम नेता लहेक अली को तत्काल सुनवाई से इनकार किया
अपराध

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने सीपीएम नेता लहेक अली को तत्काल सुनवाई से इनकार किया

सुप्रीम कोर्ट में हंगामा: याचिकाकर्ता ने कोर्ट रूम में केस के कागज फेंके, CJI के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल
अपराध

सुप्रीम कोर्ट में हंगामा: याचिकाकर्ता ने कोर्ट रूम में केस के कागज फेंके, CJI के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल

सप्राइम कोर्ट में एक हैरातनक घटना: देश के मुख्य न्यायाधीश को अपशब्द और कागज तैराने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं!
अपराध

सप्राइम कोर्ट में एक हैरातनक घटना: देश के मुख्य न्यायाधीश को अपशब्द और कागज तैराने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं!

सुप्रीम कोर्ट में दिनभर का संशय: याचिकाकर्ता ने जज को दिया आदेश, मचा बवाल
अपराध

सुप्रीम कोर्ट में दिनभर का संशय: याचिकाकर्ता ने जज को दिया आदेश, मचा बवाल

चेक बाउंस कैसे निपटेंगे दिल्ली के अदालतों में अटके मामले, यह हैं समाधान की सिफारिशें!
अपराध

चेक बाउंस कैसे निपटेंगे दिल्ली के अदालतों में अटके मामले, यह हैं समाधान की सिफारिशें!

विधायकों को चुनौती देने के बाद 13 जुलाई से बंगाल में गुंडादमन कानून
अपराध

विधायकों को चुनौती देने के बाद 13 जुलाई से बंगाल में गुंडादमन कानून

सुप्रीम कोर्ट में नाटकीय घटनाक्रम: याचिकाकर्ता ने कागजात फेंके और मुख्य न्यायाधीश के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप
अपराध

सुप्रीम कोर्ट में नाटकीय घटनाक्रम: याचिकाकर्ता ने कागजात फेंके और मुख्य न्यायाधीश के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप

ताज़ा ख़बरें