होमअपराधसुप्रीम कोर्ट में हंगामा: लखनऊ यूनिवर्सिटी के दो लॉ छात्रों को गिरफ्तार किया गया
अपराध

सुप्रीम कोर्ट में हंगामा: लखनऊ यूनिवर्सिटी के दो लॉ छात्रों को गिरफ्तार किया गया

सीजेआई के खिलाफ अपशब्द और कोर्टरूम में हंगामा करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने लखनऊ यूनिवर्सिटी के दो लॉ छात्रों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। यह घटना 10 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट के कोर्ट नंबर 13 में हुई थी।

15 जुलाई 2026 को 03:15 am बजे
सुप्रीम कोर्ट में हंगामा: लखनऊ यूनिवर्सिटी के दो लॉ छात्रों को गिरफ्तार किया गया

सौजन्य से:- Jagran

CJI के खिलाफ अपशब्द: कोर्टरूम में हंगामा करने पर लखनऊ यूनिवर्सिटी के 2 लॉ स्टूडेंट्स गिरफ्तार

सुप्रीम कोर्ट में हुए हंगामे के मामले में दिल्ली पुलिस ने लखनऊ यूनिवर्सिटी के दो लॉ छात्रों को गिरफ्तार किया है। तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर ...और पढ़ें

HighLights

- सुप्रीम कोर्ट में हंगामे के आरोप में दो छात्रों की गिरफ्तारी।

- लखनऊ यूनिवर्सिटी के दो लॉ छात्र पकड़े गए।

- दिल्ली के तिलक मार्ग थाने में एफआईआर दर्ज।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सीजेआई के खिलाफ अपशब्द और कोर्टरूम में हंगामा करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस ने लॉ के दो छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही दिल्ली के तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।

समाचार एजेंसी एएनआई की जानकारी के मुताबिक, लखनऊ यूनिवर्सिटी के लॉ के थर्ड ईयर के छात्र प्रबल प्रताप सिंह (24) और लखनऊ यूनिवर्सिटी के लॉ के सेकंड ईयर के छात्र चंद्र भान (23) को अरेस्ट किया गया है। दोनों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने आदि कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच के बाद मंगलवार रात को गिरफ्तार किया गया।

प्रबल प्रताप को सुप्रीम कोर्ट में बदतमीजी के बाद गिरफ्तार किया गया।

उल्लेखनीय है कि तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में यह एफआईआर सुप्रीम कोर्ट सिक्योरिटी के स्टाफ के बयान के आधार पर दर्ज की गई है। बता दें कि यह घटना 10 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट के कोर्ट नंबर 13 में SLP नंबर 31367/2026 (प्रबल प्रताप और अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य) की सुनवाई के दौरान घटित हुई थी।

प्रबल प्रताप सिंह यादव स्वयं अपना केस लड़ रहे थे। सुनवाई के दौरान उन्होंने अदालत की कार्यवाही में बाधा डाली। उन्होंने CJI के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की और बेंच पर कागज फेंक दिए, जिससे कुछ समय के लिए कार्यवाही बाधित हुई थी।

खबरें और भी

यह भी पढ़ें- भरी कोर्ट में CJI को गाली देने वाले प्रबल प्रताप गिरफ्तार, जज के सामने फेंके थे पेपर

यह भी पढ़ें- 'मैं आदेश देता हूं', सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता ने जज को ही दे दिया ऑर्डर; कोर्टरूम में की बदतमीजी

Delhi | Two law students arrested in connection with the uproar in the Supreme Court. FIR has been registered at Tilak Marg police station, Delhi. Prabal Pratap Singh (24), a third-year law student of Lucknow University. Chander Bhan (23), a second-year law student of Lucknow…

— ANI (@ANI) July 15, 2026

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
न्यायपालिका में संवेदनशीलता का नया दिशा-निर्देश: यौन अपराधों के मामलों में अदालतों को संवेदनशीलता बरतने का निर्देश
अपराध

न्यायपालिका में संवेदनशीलता का नया दिशा-निर्देश: यौन अपराधों के मामलों में अदालतों को संवेदनशीलता बरतने का निर्देश

सुप्रीम कोर्ट में हंगामे के दोषी दो छात्रों को गिरफ्तार
अपराध

सुप्रीम कोर्ट में हंगामे के दोषी दो छात्रों को गिरफ्तार

सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले दो छात्र गिरफ्तार
अपराध

सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले दो छात्र गिरफ्तार

सुप्रीम कोर्ट में हंगामा: लॉ स्टूडेंट ने जस्टिस को गाली दी, दिल्ली पुलिस ने की गिरफ्तारी
अपराध

सुप्रीम कोर्ट में हंगामा: लॉ स्टूडेंट ने जस्टिस को गाली दी, दिल्ली पुलिस ने की गिरफ्तारी

सोनम वांगचुक का अनशन खत्म कराने के लिए अदालत में दायर हुई याचिका, स्वास्थ्य खराब होने पर जताई चिंता
अपराध

सोनम वांगचुक का अनशन खत्म कराने के लिए अदालत में दायर हुई याचिका, स्वास्थ्य खराब होने पर जताई चिंता

सुप्रीम कोर्ट में हंगामे के मामले में लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार
अपराध

सुप्रीम कोर्ट में हंगामे के मामले में लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार

सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले 2 छात्र गिरफ्तार, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली
अपराध

सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले 2 छात्र गिरफ्तार, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली

मौलाना तौकीर रजा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, हाईकोर्ट के बाद जमानत याचिका खारिज हो गई
अपराध

मौलाना तौकीर रजा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, हाईकोर्ट के बाद जमानत याचिका खारिज हो गई

ताज़ा ख़बरें