सुप्रीम कोर्ट ने भरत एनकाउंटर मामले में CBI जांच की याचिका पर सुनवाई से इनकार किया
सुप्रीम कोर्ट ने भरत एनकाउंटर मामले में CBI जांच की याचिका पर सुनवाई करने से इनकार करते हुए कहा कि याचिकाकर्ता संबंधित हाईकोर्ट में अपील दायर कर सकते हैं. यह आदेश एक ऐसे मामले में आया है जिसमें बिहार पुलिस ने एक विवादित एनकाउंटर में भरत भूषण तिवारी को मार गिराया था. परिवार और स्थानीय लोग पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर जालने का आरोप लगा रहे हैं.

सौजन्य से:- AajTak
Sign In
Advertisement
X
भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट का रुख करने की स्वतंत्रता देते हुए कहा कि वह संबंधित हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सकता है.
दरअसल, बिहार के भोजपुर में पुलिस मुठभेड़ में भारत भूषण तिवारी की मौत हो गई थी. परिवार और याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि ये मुठभेड़ फर्जी थी. इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए CBI को जांच सौंपने की मांग की गई थी. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई करने से इनकार करते हुए खारिज कर दिया है.
सुनवाई के दौरान जब याचिकाकर्ता के वकील ने इस कथित फर्जी मुठभेड़ को मौलिक अधिकारों से जुड़ा गंभीर मामला बताया. उन्होंने कहा कि ये गंभीर मामला है और कई राज्यों में ऐसे एनकाउंटर आम हो गए हैं तो सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया. सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने पूछा कि पहले से ही याचिकाएं लंबित हैं तो ये PIL क्यों दायर की गई?. अदालत ने सवाल किया कि इस मामले को लेकर सीधे सुप्रीम कोर्ट के समक्ष क्यों आया गया है. इसके साथ ही पीठ ने याचिकाकर्ता की पहचान पर भी सवाल उठाते हुए पूछा कि इस मामले में वो कौन हैं.
Advertisement
याचिकाकर्ता ने अदालत को सूचित किया कि इस मामले से संबंधित कुछ याचिकाएं पहले से ही लंबित चल रही हैं. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने मामले को एंटरटेन करने से पूरी तरह मना कर दिया. शीर्ष अदालत से झटका लगने के बाद अब याचिकाकर्ता के पास इस कथित एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच के लिए संबंधित उच्च न्यायालय में अपील दायर करने का विकल्प बचा है.
क्या है मामला
बिहार की भोजपुर पुलिस ने एक विवादित एनकाउंटर में भरत भूषण तिवारी को मार गिराया था. एनकाउंटर के बाद पुलिस और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अलग-अलग बयानों पर विवाद खड़ा हो गया. परिजन और स्थानीय लोग पुलिस पर भरत भूषण को फर्जी एनकाउंटर में मारने का आरोप लगा रहे हैं. परिवार का दावा है कि ये मुठभेड़ फर्जी थी और पुलिस ने भरत की हत्या की है.
इसी मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में CBI जांच की PIL दायर की गई थी, जिस पर सुनवाई से कोर्ट ने इनकार कर दिया है.
---- समाप्त ----
TOPICS:
Advertisement
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम को बड़ा झटका, जमानत पर मिली नामंजूरी

आसाराम को मिली न्यायसंगत निंदा, जमानत पर जमी है शीर्ष अदालत

सुप्रीम कोर्ट ने भरत भूषण तिवारी मामले पर SIT जांच की मांग करने वाली याचिका को खारिज किया।

केतन अग्रवाल केस में एक नए विवाद की शुरुआत, सिया गोयल ने अदालत में अपने वकील को बदलने की बात कही

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के शानदार निर्णय: मुआवजा, कर्मचारी पेंशन और वेतन के दावे निभाए गए

गाय पवित्र: गुजरात HC ने अवैध गोहत्या के आरोपी को जमानत देने से इनकार किया

सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम की जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखा

तेलंगाना उच्च न्यायालय: तलाक की कार्यवाही लंबित रहने के दौरान पत्नी को अपने पति के घर से निष्कासित न करने का आदेश, "अभूतपूर्व" रोक के आदेश को रद्द किया गया है
ताज़ा ख़बरें
- भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार किया
- SC ने भोजपुर मुठभेड़ की जांच की मांग वाली जनहित याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया, HC जाने की छूट दी
- सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम की याचिका पर राजस्थान को नोटिस जारी किया
- महाराष्ट्र: तीन साल की बच्ची का रेप और हत्या, कोर्ट ने 50 दिन में सुनवाई पूरी करके सुनाई फांसी
- बठिंडा में 'यहां चिट्टा बिकता है' लिखे जाने पर हाई कोर्ट ने सरकार को 15 दिन की अंतिम मोहलत
- 2025 का कर प्रशासन कानून कर चोरी के 10 कृत्यों को विशेष रूप से परिभाषित करेगा
- ब्रिटेन ने सबसे पहले बनाया था Speed Limit कानून, पहली बार 3 किमी प्रति घंटे पर हुई ट्रैफिक चालान
- महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का छात्र परीक्षा में बैठने से इनकार, बॉम्बे हाई कोर्ट ने समीक्षा आवेदन खारिज किया

