राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका, स्वतंत्र जांच की मांग
सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर में चढ़ावे की हेराफेरी की जांच सीबीआई से करवाने की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई करने का फैसला किया है। वकील अजय कुमार राय और दिनेश कुमार यादव ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है और सरकार और राम मंदिर ट्रस्ट को मजबूत ऑडिट व्यवस्था बनाने के लिए निर्देश देने की मांग की है।

सौजन्य से:- Navbharat Times
सुप्रीम कोर्ट में भारत के चीफ जस्टिस (सीजेआई) सूर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच 13 जुलाई (सोमवार) को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में चढ़ावे की हेराफेरी की जांच सीबीआई से करवाने की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक सीजेआई सूर्यकांत की अगुवाई वाली इस तीन सदस्यीय बेंच में जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वीएस मोहन भी शामिल होंगे।
कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग
- राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे और दान की रकम में जो कथित हेराफेरी हुई है, उसकी निष्पक्ष जांच को लेकर वकील अजय कुमार राय और दिनेश कुमार यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका डाली है।
- राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सांसद सुधाकर सिंह ने भी इसी मुद्दे पर एक अलग याचिका दी है।
- इन जनहित याचिकाओं में दान और चढ़ावे के कथित गबन और हेरफेर के आरोपों की विस्तृत जांच की मांग की गई है।
- याचिका में राम मंदिर ट्रस्ट में कथित वित्तीय अनियमितताओं की कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग की गई है।
स्वतंत्र, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग
- याचिका में कहा गया है कि इस घटना में एफआईआर दर्ज हो चुकी है और यूपी सरकार ने एक एसआईटी गठित की है, जो अंतरिम रिपोर्ट जमा भी कर चुकी है।
- फिर भी याचिकाकार्ताओं की मांग है कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से जांच के लिए एक विशेष सीबीआई जांच टीम गठित करना जरूरी है।
- याचिका में उत्तर प्रदेश सरकार और श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को एक मजबूत ऑडिट व्यवस्था बनाने के लिए निर्देश देने की भी मांग की गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की अनियमितताओं पर लगाम लगाई जा सके।
दान के सारे रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की मांग
- याचिकाकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया है कि वह राज्य सरकार और राम मंदिर ट्रस्ट को हिदायत दे कि जांच पूरी होने तक दान से जुड़े सारे रिकॉर्ड और साक्ष्य सुरक्षित रखे।
- इन रिकॉर्ड में बैंक अकाउंट डिटेल, डोनेशन रजिस्टर, ऑडिट रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज, कंप्यूटर रिकॉर्ड और बाकी संबंधित दस्तावेज हैं।
' चंपत राय नई प्रबंधन व्यवस्था में कर रहे सहयोग'
- इस बीच गुरुवार को राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने कहा कि महासचिव पद से इस्तीफे के बाद भी चंपत राय अपसेट नहीं हैं। इनका कहना है कि वे मंदिर के नई प्रबंधन व्यवस्था को पूरा सहयोग कर रहे हैं। उनके अनुसार, 'मैं विशेष रूप से उनके स्वास्थ्य को लेकर कल चंपत रायजी से मिला। वे स्वस्थ हैं, समाधान चाहते हैं और अपने इस्तीफे को लेकर किसी भी तरह से उन्हें गलतफहमी नहीं है।'
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
अयोध्या राम मंदिर दान चोरी की सीबीआई जांच पर सुप्रीम कोर्ट 13 जुलाई को सुनवाई करेगी

सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता का बेहूदा व्यवहार

मायावती की दलितों को सलाह: कानून के दायरे में रहें, सड़कों पर उतरने से बचें

सुप्रीम कोर्ट 13 जुलाई को सुनवाई करेगा राम मंदिर दान घोटाले से जुड़ी याचिकाओं की

सुप्रीम कोर्ट ने वादी को बाहर निकाला: न्यायाधीशों को गालियां देने से पहले दस्तावेज़ फाड़ने के बाद

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पर होंगी अंखों की निगाहें

हाईकोर्ट का ऐलान: गवाह को धमकी मिलने से मुकदमा स्थानांतरित नहीं होगा

जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय: जम्मू-कश्मीर के निवासियों को अलग करने का प्रयास करने वाले पोस्टर यूएपीए के तहत अपराध का अनुमान लगाते हैं
ताज़ा ख़बरें
- टीएमसी के खातों में 160 करोड़ की लॉन्ड्रिंग? बागी गुट सुप्रीम कोर्ट जा रहा है
- मायावती का बड़ा बयान: सड़क पर नहीं, अदालत में जाएं दलितों का न्याय
- सुप्रीम कोर्ट ने लखनऊ की अवैध इमारतों पर सख्ती से दखल दिया
- बाल विवाह की दहलीज पर बिहार के कानून : हाईकोर्ट में अब सुस्त जवाबदेही, कोई कार्रवाई नहीं, बाल विवाह पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग
- दोषी बेटे को उम्रकैद, एक लाख रुपये का जुर्माना
- रिफंड दावों को खारिज करने वाले कमी ज्ञापन पर संशोधित कानूनी स्थिति के आलोक में पुनर्विचार:
- सुप्रीम कोर्ट ने बाल यौन शोषण की रिपोर्ट न करने के मामले में प्रधानाध्यापिका के खिलाफ मामला बहाल किया
- व्यावसायिक मुकदमे की धीमी गति पर सवाल: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के खिलाफ टिप्पणी की

