होमअपराधAI से बने झूठे फैसले सुप्रीम कोर्ट में खतरनाक: कोर्ट ने NCLT का फैसला रद्द किया
अपराध

AI से बने झूठे फैसले सुप्रीम कोर्ट में खतरनाक: कोर्ट ने NCLT का फैसला रद्द किया

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाए गए नकली कानूनी उदाहरणों का इस्तेमाल खतरनाक है। कोर्ट ने NCLT का फैसला रद्द करते हुए यह टिप्पणी की।

2 जुलाई 2026 को 02:25 pm बजे
AI से बने झूठे फैसले सुप्रीम कोर्ट में खतरनाक: कोर्ट ने NCLT का फैसला रद्द किया

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- National

- Supreme Court Cancels NCLT Order Over AI Fake Judgments | Harm To Justice

सुप्रीम कोर्ट बोला- फैसलों में AI के फर्जी उदाहरण खतरनाक:ये मिथाइल आइसोसाइनेट जैसे, इससे न्याय व्यवस्था को नुकसान; NCLT का फैसला रद्द

- कॉपी लिंक

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाए गए नकली कानूनी उदाहरणों का इस्तेमाल खतरनाक है। कोर्ट ने इसकी गंभीरता समझाने के लिए कहा कि यह खतरा उतना ही बड़ा है, जितना भोपाल गैस त्रासदी में जहरीली (AI) गैस का रिसाव था।

जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) का फैसला रद्द करते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा-

AI से बनाए गए झूठे और गैर-मौजूद फैसलों को कोर्ट में असली बताकर पेश करना न्याय व्यवस्था को नुकसान पहुंचाता है। इसलिए ऐसे मामलों में अदालतों को बिल्कुल भी नरमी नहीं दिखानी चाहिए।

कोर्ट ने कहा कि नकली कानूनी जानकारी दिखने में छोटी बात लग सकती है, लेकिन यह बहुत खतरनाक होती है। इससे न्यायिक प्रक्रिया खराब होती है और अदालत के फैसलों पर लोगों का भरोसा भी कम हो सकता है।

पूरा मामले समझें...

यह मामला एस्सेल इन्फ्राप्रोजेक्ट लिमिटेड, जम्मू-कश्मीर बैंक लिमिटेड और पूजा रमेश सिंह से जुड़े दिवालियापन विवाद का है। इस मामले में NCLT मुंबई ने IBC की धारा-7 के तहत एक याचिका स्वीकार की थी, जिसे बाद में सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई।

NCLT ने अपने फैसले को सही साबित करने के लिए जिन कानूनी मामलों का हवाला दिया था, उनमें से कई मामले असल में थे ही नहीं। फैसले में कुछ ऐसे मामलों का नाम लिखा गया था, जो पूरी तरह से मनगढ़ंत यानी नकली थे। उनकी कानूनी साइटेशन भी बनाई गई थीं और उनका कोई वास्तविक रिकॉर्ड मौजूद नहीं था।

जम्मू-कश्मीर बैंक लिमिटेड ने सुप्रीम कोर्ट में शपथपत्र देकर कहा कि उनके वकील ने इन नकली मामलों का हवाला नहीं दिया था। बैंक के अनुसार, NCLT ने इन्हें अपनी तरफ से की गई रिसर्च के दौरान शामिल किया था।

सुप्रीम कोर्ट के 5 कमेंट

- अदालत AI तकनीक के खिलाफ नहीं है। समस्या AI में नहीं, बल्कि उससे बनाई गई झूठी जानकारी को सच बताकर पेश करने में है। इसलिए AI का इस्तेमाल सावधानी, जांच और इंसानी निगरानी के साथ ही किया जाना चाहिए।

- अगर कोई वकील बिना जांच किए AI से मिली जानकारी को कोर्ट में पेश करता है, तो यह उसकी बड़ी पेशेवर गलती है। इसी तरह अगर कोई जज भी ऐसी गलत जानकारी पर भरोसा करता है, तो यह भी गंभीर चूक मानी जाएगी।

- न्याय व्यवस्था में ईमानदारी और भरोसा बनाए रखना बहुत जरूरी है। AI का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन अंतिम फैसला और जांच हमेशा इंसानों को ही करनी चाहिए।

- सिर्फ चेतावनी देना काफी नहीं है। अगर कोई गलती करता है, तो उसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई भी होनी चाहिए।

- बार काउंसिल ऑफ इंडिया एक समिति बनाए। यह समिति ऐसे नियम तैयार करेगी, जिससे अदालतों में AI से बनी नकली और भ्रामक जानकारी पेश करने से रोका जा सके और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

---------------------------------------

ये खबर भी पढ़ें…

सुप्रीम कोर्ट बोला- पैदल चलने वालों को परेशानी समझते हैं ड्राइवर, फुटपाथ पर चलना बुनियादी अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया कि तय फुटपाथ पर चलने का अधिकार एक बुनियादी अधिकार है। जस्टिस पीएस नरसिम्हा और एएस चंदुरकर की बेंच ने एक अहम फैसले में कहा कि तय रास्तों पर मोटर गाड़ियों के मुकाबले इस अधिकार को प्राथमिकता दी जाएगी। पूरी खबर पढ़ें…

- भास्कर अपडेट्स: पुणे पुलिस ने सिया के घटना वाले दिन के कपड़े बरामद किए, कोर्ट से पॉलीग्राफ टेस्ट की परमिशन मांगी

- इंडियन नेवी ने समुद्री लुटेरों का हमला किया नाकाम: अदन की खाड़ी में INS त्रिकंड के मार्कोस कमांडों को देखते ही भाग निकले लुटेरे

- बेंगलुरु में पत्थर खदान में चट्टान गिरी, 7 की मौत: हादसे के समय 17 लोग काम कर रहे थे, दिहाड़ी मजदूर थे सभी मृतक

- एक ही दिन में 6 लोग गड्ढों में गिरे: गुजरात के जूनागढ़ की घटनाएं, सीसीटीवी में कैद हुईं तस्वीरें

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
बृजभूषण खिलाफ पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामला: फैसला 3 अगस्त को आने की उम्मीद
अपराध

बृजभूषण खिलाफ पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामला: फैसला 3 अगस्त को आने की उम्मीद

दिल्ली हाई कोर्ट ने 10 साल पुराने आय से अधिक संपत्ति केस में सेना के पूर्व मेजर जनरल को बरी कर दिया
अपराध

दिल्ली हाई कोर्ट ने 10 साल पुराने आय से अधिक संपत्ति केस में सेना के पूर्व मेजर जनरल को बरी कर दिया

बृजभूषण सिंह यौन उत्पीड़न मामला: अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा, 3 अगस्त को फैसला सुनाया जाएगा
अपराध

बृजभूषण सिंह यौन उत्पीड़न मामला: अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा, 3 अगस्त को फैसला सुनाया जाएगा

मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में सोनम की जमानत के खिलाफ दी याचिका
अपराध

मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में सोनम की जमानत के खिलाफ दी याचिका

सुप्रीम कोर्ट: AI का इस्तेमाल न्याय प्रणाली में नहीं होना चाहिए, हर मोड़ पर इंसानी दखल जरूरी
अपराध

सुप्रीम कोर्ट: AI का इस्तेमाल न्याय प्रणाली में नहीं होना चाहिए, हर मोड़ पर इंसानी दखल जरूरी

सुप्रीम कोर्ट में जमानत के फैसले पर मेघालय सरकार की अपील, सुनवाई कब?
अपराध

सुप्रीम कोर्ट में जमानत के फैसले पर मेघालय सरकार की अपील, सुनवाई कब?

बृजभूषण यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली की अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा
अपराध

बृजभूषण यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली की अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा

तमिलनाडु में गोहत्या पर पाबंदी को लेकर कांग्रेस में मची हलचल, थलपति विजय की यात्रा भी चुनौतीपूर्ण
अपराध

तमिलनाडु में गोहत्या पर पाबंदी को लेकर कांग्रेस में मची हलचल, थलपति विजय की यात्रा भी चुनौतीपूर्ण

ताज़ा ख़बरें