सिरसा अदालत में बड़ा बवाल: आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की, पुलिस ने दबोचा
सिरसा अदालत में नशा तस्करी के मामले में पेशी के दौरान आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस कर्मचारियों ने वकीलों के चैंबर के पास से उसे दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ अलग से मामला दर्ज किया गया है।

सौजन्य से:- जागरण
सिरसा अदालत में पेशी के दौरान आरोपी ने किया भागने का प्रयास, पुलिस कर्मचारियों ने वकीलों के चैंबर के पास से दबोचा
सिरसा अदालत में पेशी के दौरान नशा तस्करी का एक आरोपी पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में शीशे की खिड़की से कूद गया। ...और पढ़ें
मुख्य बातें
- आरोपी दीपक मातो ने सिरसा अदालत से भागने का प्रयास किया।
- वह अदालत की पहली मंजिल की शीशे की खिड़की से कूद गया।
- पुलिस ने तुरंत पीछा कर उसे वकीलों के चैंबर के पास पकड़ा।
जागरण संवाददाता, सिरसा। शहर की अदालत में बुधवार को नशा तस्करी के मामले में पेशी के लिए लाया गया एक आरोपित पुलिस हिरासत से भाग निकला। आरोपित ने अदालत के प्रथम तल की गैलरी में लगी शीशे की खिड़की को टक्कर मारकर छलांग लगा दी।
पुलिस कर्मचारियों ने पीछा कर उसे वकीलों के चैंबर के पास से काबू कर लिया। आरोपित के खिलाफ सिविल लाइन थाना में अलग से मामला दर्ज किया गया है।
सब्जी मंडी चौकी में तैनात एएसआइ प्रवीन कुमार ने हुड्डा चौकी प्रभारी को दी शिकायत में बताया कि बुधवार करीब साढ़े तीन बजे नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार बिहार के पुर्निया जिला अधीन विजय नगर हाल गली नं. एक, चण्डिगढ़िया मोहल्ला निवासी आरोपित दीपक मातो उर्फ नन्दू को अदालत में पेश करने के लिए लेकर पहुंचे थे। आरोपित के खिलाफ थाना शहर सिरसा में 11 अगस्त को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिसकर्मी आरोपित को सीजेएम अदालत में पेश कर मुकदमे में बरामद नशीले पदार्थ की इन्वेंट्री करवाने की प्रक्रिया में थे। इसी दौरान अदालत के गेट के पास आरोपित ने पुलिसकर्मी का हाथ झटका और अचानक भागने लगा। वह अदालत की प्रथम मंजिल की गैलरी में पहुंचा और वहां लगी शीशे की खिड़की से टकराकर छलांग लगा दी।
पुलिस कर्मचारियों ने तुरंत उसका पीछा किया और वकीलों के चैंबर के पास से आरोपित को काबू कर लिया। इसके बाद उसे दोबारा अदालत में पेश किया गया।
अदालत के आदेशानुसार इन्वेंट्री की कार्रवाई पूरी करवाई गई। इसके बाद आरोपित का मेडिकल परीक्षण करवाकर उसे जिला जेल सिरसा भेज दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित दीपक मातो उर्फ नन्दू के खिलाफ पुलिस हिरासत से भागने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
न्याय 247 न्यूज़ द्वारा प्रस्तुत
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने खड़गे ट्रस्ट मामले में लोकायुक्त से जवाब मांगा

बाल मजदूरी पर दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त रुख, आपसी समझौते से नहीं हो सकता मामला खत्म

उड़ीसा उच्च न्यायालय ने बच्चों के साथ पुलिस कार्रवाई पर गंभीर आपत्ति व्यक्त की! जानें किन मामलों ने जोड़े खाद

पुलिस की लापरवाही: गंभीर अपराध के आरोपी को मिली डिफॉल्ट बेल

सुप्रीम कोर्ट ने सीएम चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ अमरावती भूमि पूलिंग मामले को रद्द करने को बरकरार रखा

न्यायमूर्ति सूर्यकांत के विरोध के लिए एन. ए. एल. एस. ए. आर. छात्रों के खिलाफ भारी कार्रवाई

व्हाइट हाउस बॉलरूम परियोजना को पुनर्जीवित करने के लिए ट्रम्प प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की

सुप्रीम कोर्ट ने जारी की न्यायिक भाषा की हैंडबुक, अब यौन अपराधों में संवेदनशीलता पर जोर
ताज़ा ख़बरें
- बीसीआई द्वारा छात्रों के खिलाफ हस्तक्षेप पर सीजेआई की आलोचना
- पूर्व पुलिस वालों को मुसीबत, अब खाकी की कीमत चुकानी होगी
- सुप्रीम कोर्ट ने कुकी मैतेई समूहों से कहा, शांति बहाल करने के लिए सोचें
- नैनीताल में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कॉमेडियन समय रैना और अन्य के खिलाफ मामला बंद
- सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के नफरत फैलाने वाले भाषण का मामला खारिज किया
- सुप्रीम कोर्ट का निर्णय: चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ जमीन घोटाला केस रद्द, राजनीतिक लड़ाइयां अदालत में नहीं लड़ी जानी चाहिए: SC
- समय रैना को मुक्ति: सुप्रीम कोर्ट ने विकलांगों का मजाक उड़ाने के वीडियो पर एफआईआर रद्द की

