दिल्ली दंगों में कपिल मिश्रा का बड़ा आरोप: ताहिर हुसैन सिर्फ एक्टर, दोषी 'डायरेक्टर' तक पहुंचेगा कानून
कपिल मिश्रा ने दिल्ली दंगों के पीछे आम आदमी पार्टी का हाथ बताया और कहा कि ताहिर हुसैन सिर्फ एक एक्टर थे, जबकि असली दोषी डायरेक्टर तक पहुंचेगा कानून। उन्होंने केजरीवाल, सिसोदिया और संजय सिंह पर दंगाइयों का समर्थन करने का आरोप लगाया।

सौजन्य से:- Jagran
AAP पर कपिल मिश्रा का बड़ा हमला; दिल्ली दंगों में ताहिर हुसैन केवल एक्टर, ‘डायरेक्टर’ तक भी पहुंचेगा कानून
कपिल मिश्रा ने दिल्ली दंगों में ताहिर हुसैन को 'एक्टर' बताते हुए कहा कि कानून के हाथ 'डायरेक्टरों' तक भी पहुंचेंगे। उन्होंने केजरीवाल, सिसोदिया और संज ...और पढ़ें
HighLights
- कपिल मिश्रा ने ताहिर हुसैन को दिल्ली दंगों का 'एक्टर' बताया
- कहा, कानून के हाथ 'डायरेक्टरों' तक भी पहुंचेंगे
- केजरीवाल, सिसोदिया, संजय सिंह पर दंगाइयों के समर्थन का आरोप
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार में मंत्री और भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों को लेकर बड़ा बयान देते हुए आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है।
उन्होंने कहा कि दंगों में दोषी ठहराए गए पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन केवल 'एक्टर' थे और कानून के हाथ उन 'डायरेक्टरों' तक भी पहुंचेंगे, जिन्होंने पूरी साजिश रची थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़कों को बंद कर हिंदुओं के नरसंहार की योजना के तहत दंगे कराए गए थे।
केजरीवाल, सिसोदिया और संजय सिंह पर साधा निशाना
कपिल मिश्रा ने दावा किया कि दिल्ली दंगों के दौरान सड़कें बंद करने वालों को तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह का समर्थन मिला था। उन्होंने कहा कि दंगों के पीछे काम करने वाले लोगों की भूमिका भी सामने आएगी और कानून उनके खिलाफ भी कार्रवाई करेगा।
मिश्रा का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब दिल्ली की एक अदालत ने 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में पूर्व आम आदमी पार्टी पार्षद ताहिर हुसैन और चार अन्य को दोषी ठहराया है। अदालत ने हालांकि ताहिर हुसैन के खिलाफ आपराधिक साजिश के आरोप को खारिज कर दिया।
2020 में हुए थे उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे
फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी थी, जिसमें 50 से अधिक लोगों की मौत हुई थी और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए थे।
आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या उस हिंसा से जुड़े सबसे चर्चित मामलों में से एक रही है। हाल ही में अदालत ने इस मामले में पहली बार हत्या के आरोप में दोषसिद्धि सुनाई है।
दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी का कहना है कि ताहिर हुसैन को 2020 में ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया था और तब से उनका पार्टी से कोई संबंध नहीं है।
यह भी पढ़ें- पंजाब में नया निवेश और रोजगार लाएंगे CM मान, भारत टेक्स 2026 में कपड़ा उद्योग के लिए रखेंगे अपना प्लान
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु में गोहत्या प्रतिबंध पर रोक लगा, हाई कोर्ट के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी

न्यायाधीशों के साथ दुर्व्यवहार: मुख्य न्यायाधीश ने घटना को अनदेखा करने को कहा

यौन दुर्व्यवहार के प्रकरणों में दोषी पाये गए टीटीई के खिलाफ रेलवे अधिकारियों को कार्रवाई करने का निर्देश कलकत्ता उच्च न्यायालय ने

कोर्टरूम में काला जादू: जज की कुर्सी पर टोटका करते पकड़ी गई 65 वर्षीय महिला

न्याय के नाम पर ताहिर हुसैन को अदालत ने सुना दी सजा, भड़की प्रतिक्रिया

वियतनाम में बैंकिंग कानूनों में संशोधन: मुखबिरों की सुरक्षा और धन शोधन विरोधी तंत्र पर ध्यान

संसद ने सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को कई बार पलटा है, देखें नेहरू से लेकर मोदी तक के उदाहरण

राजस्थान उच्च न्यायालय में बड़े फैसले: जमानत की अस्वीकृति, जलवायु विवाद और गृह निर्माण से जुड़े आदेश
ताज़ा ख़बरें
- पॉक्सो एक्ट के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, राज्य को रोकने के अधिकार पर उठाए सवाल
- शादी का वादा और बलात्कार: कब प्यार धोखाधड़ी बन जाता है
- कथित प्रेमी के साथ पत्नी की हत्या मामले में पत्नी को बरी करने का फैसला: सुप्रीम कोर्ट
- चढ़ावा चोरी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस
- सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु में गोहत्या पर प्रतिबंध लगाने के मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी
- हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायती राज विभाग को सरकारी धन के दुरुपयोग की जांच के निर्देश
- हाईकोर्ट ने नशा तस्करी मामले में CBI को सौंपी जांच
- ग्वालियर में आज विशेष लोक अदालत: चेक बाउंस के मामलों का निपटारा

