होमअपराधसुप्रीम कोर्ट में JPSC परीक्षा में धांधली पर याचिका, भारत पर 100% US टैरिफ का खतरा
अपराध

सुप्रीम कोर्ट में JPSC परीक्षा में धांधली पर याचिका, भारत पर 100% US टैरिफ का खतरा

सुप्रीम कोर्ट में JPSC परीक्षा में धांधली के मामले पर याचिका दायर की गई है, वहीं अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ लगाने की धमकी दी है, जिससे भारत समेत कई देशों पर इसका खतरा मंडरा रहा है।

9 अगस्त 2026 को 04:15 am बजे
सुप्रीम कोर्ट में JPSC परीक्षा में धांधली पर याचिका, भारत पर 100% US टैरिफ का खतरा

सौजन्य से:- Prabhat Khabar

9 अगस्त की टॉप 20 खबरें: सुप्रीम कोर्ट में JPSC परीक्षा में धांधली पर याचिका, भारत पर 100% US टैरिफ का खतरा

जेपीएससी मुद्दे पर छात्रों का विरोध प्रदर्शन, फोटो pti

9 August Top 20 News: झारखंड में 14वीं JPSC परीक्षा में धांधली को लेकर छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. अब इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है. छात्रों के प्रदर्शन में अब कॉकरोच जनता पार्टी की इंट्री हो गई है. रूस से तेल खरीद करने वाले देशों में अमेरिका 100 प्रतिशत का टैरिफ लगा सकता है. भारत पर भी 100 प्रतिशत टैरिफ का खतरा मंडराने लगा है. इसी तरह टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.

1. JPSC Controversy: सुप्रीम कोर्ट में 14वीं JPSC परीक्षा में धांधली पर याचिका दायर, स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग

14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा 2025 में कथित धांधली का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. अभ्यर्थियों ने परीक्षा रद्द कर निष्पक्ष जांच की मांग की है. याचिका में रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में समिति बनाने और ओएमआर स्कैनिंग का ऑडिट कराने का अनुरोध किया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

2. JPSC-JSSC Protest: झारखंड के छात्र आंदोलन में CJP ने मारी एंट्री, रांची पहुंची अभिजीत दीपके की टीम

रांची में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन को बड़ा समर्थन मिला है. सिटीजन फॉर जस्टिस एंड पीस (CJP) के प्रतिनिधिमंडल ने आंदोलनकारियों से मुलाकात कर एकजुटता जताई है. CJP ने छात्रों की मांगों को पूरा होने तक साथ देने का भरोसा दिलाया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

3. परिसीमन: क्या दो धड़ों में बंट गया तमिलनाडु? CM विजय की बैठक का DMK-AIADMK ने किया बायकॉट

केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन के मुद्दे पर तमिलनाडु की राजनीति दो पार्ट में बंटती नजर आ रही है. मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय द्वारा बुलाई गई सांसदों की बैठक से द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) और अन्नाद्रमुक (AIDMK) समेत राज्य के 37 सांसदों ने दूरी बना ली. DMK और AIDMK ने बैठक को ढोंग, नाटक और हंसी-मजाक वाली कवायद करार दिया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

4. FCRA सर्टिफिकेट सीज हुआ तो स्कूल-अस्पतालों का क्या होगा? Section 14B, 16A और 16B को लेकर क्या है विवाद

FCRA Amendment Bill में Section 14B, 16A और 16B को लेकर विवाद तेज है. सवाल यह है कि FCRA registration खत्म होने पर विदेशी फंड से बनाए गए स्कूल, अस्पताल और दूसरी संपत्तियों का क्या होगा और उन पर किसका नियंत्रण रहेगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

5. रील के चक्कर में भविष्य न गंवा देना! प्रयागराज में राहुल गांधी बोले- सोशल मीडिया के नशे में युवाओं को उलझाया जा रहा

राहुल गांधी ने प्रयागराज में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में युवाओं से संवाद किया. उन्होंने शिक्षा, बेरोजगारी, और डेटा की ताकत जैसे मुद्दों पर जोर दिया. केंद्र सरकार की नीतियों पर भी निशाना साधा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

6. शिरोमणि अकाली दल ने महिला आरक्षण और परिसीमन बिल का किया समर्थन, तुरंत लागू करने की मांग की

शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने चंडीगढ़ में अपने वरिष्ठ नेताओं के साथ एक हाई लेवल बैठक की. जिसमें केंद्र सरकार से देश में महिला आरक्षण विधेयक को बिना किसी देरी के तुरंत लागू करने की मांग की. पूरी खबर यहां पढ़ें.

7. 'जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए...' CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वे कहते सुनाई दे रहे हैं, 'जो कुर्सी कल जानी है, वह आज चली जाए, मुझे इसकी चिंता नहीं है.' उन्होंने विकास के लिए विजन और समय की आवश्यकता पर जोर दिया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

8. क्या पंजाब में मिलेगा बिग रोल? PM मोदी से मिलकर बोले राघव चड्ढा- ये सुबह हमेशा याद रहेगी

राघव चड्ढा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद उनका समय देने के लिए आभार जताया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से हुई बातचीत के दौरान उन्हें कई महत्वपूर्ण बातें सीखने को मिली. पूरी खबर यहां पढ़ें.

9. रूस से तेल-गैस खरीदा तो 100% तक टैरिफ, भारत समेत 5 देशों पर खतरा, अमेरिकी सीनेट से बिल पास

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर दबाव बढ़ाने की दिशा में अमेरिका ने कदम उठाया है. अमेरिकी सीनेट ने प्रतिबंध विधेयक को मंजूरी दे दी, जिससे भारत, चीन समेत पांच देशों पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाया जा सकता है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

10. अमेरिका-इजराइल की घेराबंदी पर भड़के ईरानी राष्ट्रपति, बोले- खाड़ी मुल्कों को उकसाया जा रहा

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने अमेरिका और इजराइल पर खाड़ी देशों को ईरान के खिलाफ भड़काने का आरोप लगाया है. उन्होंने मिडिल ईस्ट में सैन्य संघर्ष और ईरान की आंतरिक चुनौतियों का फायदा उठाने की बात कही. पेजेशकियन ने मुस्लिम एकता पर भी जोर दिया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

11. महुआ मोईत्रा पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से भड़के अभिजीत दीपके, पूछा- क्या सब सीने पर गोली खायें?

महुआ मोईत्रा की याचिका पर सुनवाई के दौरान ‘अंडे से डर’ वाली सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणी पर CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. दीपके ने पूछा- क्या सुप्रीम कोर्ट चाहता है कि सब गोलियां खायें? पूरी खबर यहां पढ़ें.

12. वीडियो कॉल पर पति का अफेयर देख कटिहार की महिला ने तोड़ा फोन, ससुराल वालों ने खंभे से बांधकर जिंदा जलाया

मालदा के मानिकचक में पति का फोन तोड़ने पर महिला को खंभे से बांधकर जिंदा जलाया. बर्न यूनिट में इलाज के दौरान मौत. पति, सास समेत 4 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज. पूरी खबर यहां पढ़ें.

13. निशांत कुमार की नजर बिहार के युवाओं पर, Gen Z को जोड़ने की तैयारी, यात्रा पर निकलेंगे

जदयू अब बिहार के Gen Z युवाओं को अपने साथ जोड़ने की तैयारी में है. नीतीश कुमार के बेटे और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की सक्रियता बढ़ रही है. मानसून के बाद उनकी बिहार यात्रा फिर शुरू होने की बात सामने आई है. युवाओं से संवाद और बूथ स्तर तक पहुंच उनका अगला बड़ा फोकस हो सकता है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

14. 11 अगस्त के बाद क्या करेंगे प्रशांत किशोर? बांकीपुर उपचुनाव में BJP क्यों हारी और RJD के लिए कैसे बढ़ा खतरा

Prashant Kishor: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने 64,151 वोट लाकर बांकीपुर विधानसभा सीट जीत लिया. बीजेपी के नीरज कुमार को 44,827 वोट मिले जबकि आरजेडी कैंडिडेट की जमानत जब्त हो गई. राजद की रेखा गुप्ता मात्र 14,273 वोटों में ही सिमट गईं. प्रशांत किशोर की इस जीत के बाद कई तरह के मुद्दों पर चर्चा तेज है. खासकर अब यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आगे प्रशांत किशोर की स्ट्रैटेजी क्या होगी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

15. होर्मुज स्ट्रेट: सुरक्षित शिपिंग रूट बनाने के लिए काम कर रहा अमेरिका, वैंस बोले- हमें ईरान पर भरोसा नहीं

अमेरिका और ईरान के बीच मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में जहाजों की आवाजाही को लेकर बातचीत का दौर जारी है. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि वाशिंगटन एक ऐसा मार्ग तैयार करने में जुटा है जिससे कार्गो शिप सुरक्षित तरीके से गुजर सकें. वेंस ने साफ किया कि इस मुद्दे पर अमेरिका को ईरान की नीयत पर भरोसा नहीं है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

16. UP का वो धाम, जहां शिव के तीसरे नेत्र से भस्म हुए थे कामदेव: आज भी जिंदा है जला हुआ आम का पेड़

बलिया का कामेश्वर धाम सिर्फ एक पौराणिक स्थल नहीं, बल्कि अनेक कथाओं का संगम है. यहां शिव के तीसरे नेत्र से भस्म हुए कामदेव की गाथा और आज भी जीवित एक जला हुआ आम का पेड़ मौजूद है. जानें इस प्राचीन धाम का पूरा इतिहास. पूरी खबर यहां पढ़ें.

17. बुर्के वाली महिला को लेकर UP पुलिस-खुफिया एजेंसियां अलर्ट, क्या अबान के जनाजे में पहुंची थीं शाइस्ता परवीन

अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान के जनाजे में शाइस्ता परवीन के पहुंचने का दावा किया जा रहा है. बुर्का पहनी एक महिला को शाइस्ता बताए जाने के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर हैं और मामले की जांच कर रही हैं. यह घटनाक्रम उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार शाइस्ता की तलाश को और तेज कर रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

18. ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को फिर लिखी चिट्ठी, कहा- तृणमूल के बागियों को न दें और समय, जांच करें तेज

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग से TMC के नाम और चुनाव चिह्न विवाद पर जांच जल्द खत्म करने की मांग की है. चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की संस्थापक ने बागी गुट को और समय न देने की अपील की है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

19. रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर लागू होगा अमेरिका का नया कानून, समझिए भारत के लिए क्यों है चिंता का सबब?

रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी टैरिफ का खतरा बढ़ गया है. अमेरिका का नया रूस प्रतिबंध कानून भारत के लिए क्यों बड़ी चुनौती है और इसका असर उसकी तेल खरीद, कीमतों और ऊर्जा सुरक्षा पर कैसे पड़ सकता है? पूरी खबर यहां पढ़ें.

20. पाकिस्तान, तुर्की और सऊदी अरब के रक्षा सहयोग समझौते का भारत पर क्या होगा असर?

पाकिस्तान, तुर्की और सऊदी अरब के रक्षा सहयोग समझौते को लेकर क्षेत्रीय शक्ति संतुलन और सुरक्षा समीकरणों पर कई तरह की चर्चाएं हैं. जानिए इस समझौते का उद्देश्य क्या है, अब तक क्या जानकारी सामने आई है और भारत के लिए इसके क्या मायने हो सकते हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उच्च न्यायालयों के लिए नए मुख्य न्यायाधीशों की सिफारिश की
अपराध

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उच्च न्यायालयों के लिए नए मुख्य न्यायाधीशों की सिफारिश की

रेव पार्टी मामले में हाईकोर्ट की सख्ती: आयोजकों की संपत्ति कुर्क करने के लिए क्या कदम उठाए?
अपराध

रेव पार्टी मामले में हाईकोर्ट की सख्ती: आयोजकों की संपत्ति कुर्क करने के लिए क्या कदम उठाए?

जंपीडसस फेब्री एड्रियांसयाह के टीपीपीयू मामले को भ्रष्टाचार उन्मूलन आयोग के लिए एक महत्वपूर्ण परीक्षण माना जाता है
अपराध

जंपीडसस फेब्री एड्रियांसयाह के टीपीपीयू मामले को भ्रष्टाचार उन्मूलन आयोग के लिए एक महत्वपूर्ण परीक्षण माना जाता है

हत्या के प्रयास मामले में जमानत: सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के फैसले पर सवाल उठाया
अपराध

हत्या के प्रयास मामले में जमानत: सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के फैसले पर सवाल उठाया

झीरम नक्सल अटैक केस: आखिरी फेज में पहुंची अदालत की सुनवाई
अपराध

झीरम नक्सल अटैक केस: आखिरी फेज में पहुंची अदालत की सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में गुजरात हाई कोर्ट के आदेश पर नोटिस, वक्फ ट्रिब्यूनल में कोर्ट फीस की छूट पर विवाद
अपराध

सुप्रीम कोर्ट में गुजरात हाई कोर्ट के आदेश पर नोटिस, वक्फ ट्रिब्यूनल में कोर्ट फीस की छूट पर विवाद

अभिषेक बनर्जी की विदेश यात्रा की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दूसरी बार अर्जी
अपराध

अभिषेक बनर्जी की विदेश यात्रा की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दूसरी बार अर्जी

अभिजीत दीपके का सुप्रीम कोर्ट पर हमला, पूछा- हर व्यक्ति को गोली खानी चाहिए?
अपराध

अभिजीत दीपके का सुप्रीम कोर्ट पर हमला, पूछा- हर व्यक्ति को गोली खानी चाहिए?

ताज़ा ख़बरें