होमअपराधसंजौली नाबालिग छेड़छाड़ मामला: एक्शन तेज़ी से चल रहा, अब तक 6 गिरफ्तार
अपराध

संजौली नाबालिग छेड़छाड़ मामला: एक्शन तेज़ी से चल रहा, अब तक 6 गिरफ्तार

शिमला में नाबालिग से छेड़छाड़ और ब्लैकमेल के मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें भाजपा जिला शिमला अध्यक्ष केशव चौहान की पत्नी श्वेता चौहान भी शामिल है. पुलिस ने दुकान में तोड़फोड़ और मारपीट मामले में त्वरित कार्रवाई की है. आमजन से अपील की जा रही है कि कानून को हाथ में न लें और पुलिस एवं न्यायिक प्रक्रिया पर विश्वास रखें.

8 जून 2026 को 06:16 pm बजे
संजौली नाबालिग छेड़छाड़ मामला: एक्शन तेज़ी से चल रहा, अब तक 6 गिरफ्तार

सौजन्य से:- ETV Bharat

संजौली नाबालिग छेड़छाड़ मामला: कानून हाथ में लेने वालों पर पुलिस का एक्शन जारी, दो और दबोचे, अब तक 6 गिरफ्तार

दुकान में तोड़फोड़ और दो लोगों से मारपीट मामले में पुलिस ने अब तक 2 महिलाओं समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया.

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : June 8, 2026 at 3:49 PM IST

शिमला: जिला शिमला के उपमंडल संजौली में नाबालिग से छेड़छाड़ और उसे ब्लैकमेल करने के मामले में कुछ लोगों द्वारा एक दर्जी की दुकान में घुसकर तोड़-फोड़ की गई और दुकान में मौजूद दो लोगों से मारपीट की. इस मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि चार आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है. अब तक पुलिस ने मामले में 2 महिलाओं समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें भाजपा जिला शिमला अध्यक्ष केशव चौहान की पत्नी श्वेता चौहान भी शामिल है.

अजीम मिर्जा ने दर्ज करवाई थी शिकायत

एसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि अजीम मिर्जा द्वारा दर्ज शिकायत के तहत पुलिस ने अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने उसकी दुकान में घुसकर उसके और उसके सहयोगी आफताब के साथ मारपीट की और दुकान में लगे सीसीटीवी की तारें तोड़ दी. इस दौरान वे एक नाबालिग को साथ लेकर आए और उससे उनकी पहचान करने को कहा. नाबालिग ने उन्हें पहचाने से मना कर दिया, लेकिन बावजूद इसके उसे और उसके सहकर्मी आफताब को दुकान से बाहर ले जाकर मारपीट की और सार्वजनिक जुलूस निकाला. मामले में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मदन ठाकुर एवं विजय शर्मा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि बाकी चार को रविवार रात को गिरफ्तार किया गया है.

मामले में अब तक 6 गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

- मदन ठाकुर (उम्र 43 साल), निवासी शिमला

- विजय शर्मा (उम्र 47 साल), निवासी शिमला

- श्वेता चौहान (उम्र 41 साल), निवासी संजौली

- कल्पना शर्मा (उम्र 42 साल), निवासी संजौली

- गौरव कुमार, निवासी ओल्ड बस स्टैंड, शिमला

- गगन शर्मा, निवासी गांव बुखारी, शिमला

"अब तक इस मामले में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है. आमजन से भी अपील है कि किसी भी आपराधिक घटना या शिकायत की स्थिति में कानून को हाथ में न लें. पुलिस एवं न्यायिक प्रक्रिया पर विश्वास रखें. कानून अपने हाथ में लेने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी." - गौरव सिंह, एसपी शिमला

क्या है पूरा मामला ?

संजौली में 16 साल की पीड़िता ने महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है और उसके साथ छेड़छाड़ की गई. नाबालिग ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश एक व्यक्ति ने पहले वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और दुकान पर बुलाकर गलत तरीके से छूने की कोशिश की. देवभूमि संघर्ष समिति ने आरोप लगाया कि शिकायत के 24 घंटे के बाद भी पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया. इसके चलते शनिवार को संजौली में जमकर हंगामा हुआ. जिसके बाद कुछ लोगों ने एक दर्जी की दुकान पर जाकर तोड़फोड़ की और वहां मौजूद दो लोगों (अजीम मिर्जा और आफताब) के साथ मारपीट की और शहर में परेड कराई, जबकि नाबालिग की शिकायत में उस युवक का नाम ही नहीं था और नाबालिग ने उसे पहचानने से भी इंकार कर दिया, बावजूद इसके उसके साथ मारपीट की गई. हालांकि पुलिस द्वारा मामले के आरोपी उबैद के खिलाफ केस दर्ज कर, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

Powered by Nyaya 247 News

इसका मतलब क्या है

शिमला के संजौली इलाके में गवाहों को प्रभावित करने के लिए अपराधी कानून का उल्लंघन करने का एक स्पष्ट उदाहरण है। इस मामले में छेड़छाड़ और बदमाशी के साथ-साथ दुकान में तोड़फोड़ और गवाहों पर हमला करने के लिए आरोपी आरोप लगाए गए हैं। यह मामला भ्रष्टाचार के जुनून में नेताओं और उनके परिवार के सदस्यों में भी शामिल है, जैसे भाजपा के जिला अध्यक्ष केशव चौहान की पत्नी श्वेता चौहान। लेकिन यह भी एक स्पष्ट उदाहरण है कि कानून के शासन को लागू करने के लिए पुलिस का सहारा लेना हमेशा सफल नहीं होता है और यह पुलिस पर दबाव डालना बेहद आवश्यक है। इस मामले में पुलिस की भूमिका न केवल अपराधियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण है, बल्कि समाज में कानून के शासन को बहाल करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यदि पुलिस किसी भी अन्य अपराधी को पकड़ने के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करती है तो इस घटना पर एक अच्छा प्रभाव पड़ सकता है। इस मामले पर भविष्य में एक अदालती फैसला आया होगा।

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
गुजरात में नौवाहनविभाग और नौवहन कानूनों पर कार्यशाला का उद्घाटन
अपराध

गुजरात में नौवाहनविभाग और नौवहन कानूनों पर कार्यशाला का उद्घाटन

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई
अपराध

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई
अपराध

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर
अपराध

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
अपराध

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका
अपराध

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
अपराध

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश
अपराध

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश

ताज़ा ख़बरें