सुप्रीम कोर्ट का सवाल, 6 महीने से मंत्री दीपक प्रकाश का जवाब
बिहार सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश के मंत्रिपद पर सुप्रीम कोर्ट का सवाल, सरकार को जवाब देना होगा। दीपक प्रकाश ने कहा कि संविधान के अनुसार ही कार्रवाई होगी।

सौजन्य से:- ABP News
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
Deepak Prakash Minister Post: विपक्ष के बाद अब सुप्रीम ने दीपक प्रकाश के मंत्रिपद को लेकर सवाल खड़ा कर दिया है. कोर्ट ने सरकार से पूछा कि बिना किसी पद के 6 महीने से वे मंत्री कैसे हैं.
बिहार सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश के मंत्रिपद को लेकर विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. इस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से पूछा कि राज्य सरकार में दीपक प्रकाश पंचायती राज मंत्री बिना किसी सदन का सदस्य नियुक्त हुए बगैर छह माह से अधिक समय से मंत्री कैसे बने हुए हैं?
वहीं अब इस सवाल पर दीपक प्रकाश की भी प्रतिक्रिया आ गई है. इसका जवाब देते हुए मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा सरकार अपना जवाब देगी जो संवैधानिक प्रावधान है प्रावधान के अनुसार ही कार्रवाई होगी.
भरत तिवारी केस: पहली गिरफ्तारी पर मां ने कहा- 'खुशी मिली, लेकिन…'
दीपक प्रकाश ने आरजेडी पर साधा निशाना
दीपक प्रकाश ने आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा, "हमसे इसका फैसला करने वाला राष्ट्रीय जनता दल कौन होता है. इसका फैसला सुप्रीम कोर्ट करेगा. बिहार सरकार के पास सवाल आया है बिहार सरकार पूरे मामले में जवाब देगी.
मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि संविधान प्रावधान है तो हमने सवाल पूछा कि संविधान में तो 6 महीना का प्रावधान है और आप 8 महीने से मंत्री हैं. दीपक प्रकाश ने कहा NDA के तमाम नेताओं का आशीर्वाद है, राजद फैसला नहीं करेगी सुप्रीम कोर्ट फैसला करेगी.
बता दें कि बिहार विधान परिषद के चुनाव हो चुके हैं. कयास लगाए जा रहे थे कि दीपक को विधान परिषद का सदस्य बनाया जा सकता है. इससे पहले उन्हें सम्राट सरकार में मंत्रिपद की शपथ दिला दी गई थी, लेकिन चुनाव के समय उन्हें विधान परिषद का सदस्य नहीं बनाया गया. फिलहाल दीपक के मंत्रिपद पर अब काले बादल नजर आ रहे हैं.
भरत तिवारी एनकाउंटर पर क्या बोले दीपक?
भरत तिवारी एनकाउंटर के मुख्य आरोपी एसटीएफ के जवान की गिरफ्तारी पर कहां के निश्चित तौर पर कानून पुलिस को अपना काम करने दीजिए. बता दें कि 17 जून को भोजपुर के बिलौटी में सोशल एक्टिविस्ट भरत तिवारी का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया था.
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
तमिलनाडु के पूर्व मंत्री को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तारी पर लगाई रोक

उमर अब्दुल्ला, पायल का तलाक; सुप्रीम कोर्ट ने आपसी सहमति से डिवोर्स को मंजूरी दी

सेंथिल बालाजी को भ्रष्टाचार मामले में राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

सुप्रीम कोर्ट ने हल्द्वानी हिंसा मामले में UAPA की व्याख्या पर सवाल उठाया

आजीवन कारावास की सजा: पति की हत्या कर शव को सूटकेस में छिपाने वाली महिला का कुनकुरी अदालत ने किया दोषी

सेंथिल बालाजी की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

2024 हलद्वानी दंगा मामला: अब्दुल मलिक को जमानत देने के उत्तराखंड HC के आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: टीएएसएमएसी भ्रष्टाचार मामले में सेंथिल बालाजी की गिरफ्तारी पर रोक
ताज़ा ख़बरें
- निलंबित IAS विनय चौबे को शुरू में जमानत मिली, बाद में जाने की अनुमति पर कोर्ट ने लगाए सवाल!
- सुप्रीम कोर्ट के जज ने भ्रष्टाचार मामले में द्रमुक नेता की अग्रिम जमानत याचिका से अलग होने का फैसला
- NEET पेपर लीक मामलों को सुलझाने के लिए कलकत्ता HC ने 5 फास्ट-ट्रैक अदालतें स्थापित की
- टीएएसएमएसी भ्रष्टाचार मामला: सीजेआई ने न्यायाधीश न्यायमूर्ति मोहना को खुद को अलग करने को कहा
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हलद्वानी दंगा मामले में अब्दुल मलिक की जमानत रद्द करने से इनकार
- सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरकार से पूछा - मुख्य चुनाव आयुक्त चयन समिति से सीजेआई को बाहर क्यों रखा?
- दिल्ली दंगा मामला: उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा
- वंदे मातरम कानून के विरोध का अंत, अयोध्या में श्रृद्धालुओं ने देशभक्ति के प्रदर्शन किये

