होमअपराधन्यूयॉर्क में 3D प्रिंटर्स में बदलाव के लिए नया कानून
अपराध

न्यूयॉर्क में 3D प्रिंटर्स में बदलाव के लिए नया कानून

न्यूयॉर्क में 3D प्रिंटर से बनाई जा रहीं बंदूकें परेशानी का सबब बन रही हैं। न्यूयॉर्क सरकार ने अवैध बंदूकों पर लगाम लगाने के लिए नया नियम बनाया है, जो घरों और व्यवसायों के लिए बेचे जाने वाले 3D प्रिंटर्स में ऐसी टेक्नोलॉजी लगाने को अनिवार्य बना सकता है, जो उन्हें बंदूकें बनाने से रोकेगी।

14 जून 2026 को 07:27 am बजे
न्यूयॉर्क में 3D प्रिंटर्स में बदलाव के लिए नया कानून

सौजन्य से:- Jagran

अमेरिका में 3डी प्रिंटर से बन रहीं बंदूकें, न्यूयॉर्क में नया कानून लगाएगा रोक

न्यूयॉर्क में 3डी प्रिंटर से बनाई जा रहीं बंदूकें परेशानी का सबब बन रही हैं। न्यूयॉर्क में अपनी तरह का पहला कानून घरों और व्यवसायों के लिए बेचे जाने व ...और पढ़ें

HighLights

घरों और व्यवसायों के लिए बेचे जाने वाले 3डी प्रिंटर्स में ऐसे बदलाव किए जाएंगे

न्यूयार्क सरकार ने अवैध बंदूकों पर लगाम लगाने के लिए बनाया नया नियम

एपी, न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क में 3डी प्रिंटर से बनाई जा रहीं बंदूकें परेशानी का सबब बन रही हैं। न्यूयॉर्क में अपनी तरह का पहला कानून घरों और व्यवसायों के लिए बेचे जाने वाले 3डी प्रिंटर्स में ऐसी टेक्नोलॉजी लगाने को अनिवार्य बना सकता है, जो उन्हें बंदूकें बनाने से रोकेगी।

कैलिफोर्निया में भी इस नई जरूरत पर विचार किया जा रहा है। इसका मकसद उन घोस्ट गन (बिना पहचान वाली बंदूकें) को बनाने के नए तरीकों को रोकना है, जिनका इस्तेमाल अपराधों में हो रहा है। लेकिन इस बात पर सवाल है कि क्या यह तकनीक काम कर पाएगी या नहीं।

गन सेफ्टी के पैरोकारों का कहना है कि 3डी प्रिंटर ने उन लोगों के लिए हथियार पाने का एक नया रास्ता बना दिया है, जो कानूनी तौर पर हथियार नहीं खरीद सकते, जैसे बच्चे या दोषी अपराधी।

3डी प्रिंटेड गन ऐसे हथियार होते हैं जिन्हें 3डी प्रिंटर और डाउनलोड किए जाने वाले डिजिटल ब्लूप्रिंट की मदद से घर पर बनाया जाता है।

इन्हें घोस्ट गन भी कहा जाता है, क्योंकि इन पर कोई सीरियल नंबर नहीं होता, जिससे पुलिस या सुरक्षा एजेंसियों के लिए इनका पता लगाना मुश्किल हो जाता है। इस नई कोशिश की खास बात यह है कि यह बंदूकें बनाने वाले लोगों के बजाय, बंदूक बनाने में इस्तेमाल होने वाले मशीनों पर ध्यान देती है।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
गुजरात में नौवाहनविभाग और नौवहन कानूनों पर कार्यशाला का उद्घाटन
अपराध

गुजरात में नौवाहनविभाग और नौवहन कानूनों पर कार्यशाला का उद्घाटन

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई
अपराध

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई
अपराध

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर
अपराध

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
अपराध

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका
अपराध

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
अपराध

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश
अपराध

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश

ताज़ा ख़बरें