होमअपराधहिमाचल में 22 अगस्त को राज्य लोक अदालत और 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, जिला चंबा में 3.0 अभियान की भी शुरुआत
अपराध

हिमाचल में 22 अगस्त को राज्य लोक अदालत और 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, जिला चंबा में 3.0 अभियान की भी शुरुआत

जिला चंबा की सभी अदालतों में 22 अगस्त को राज्य लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जबकि 12 सितंबर को देश के दूसरे चरण में कानूनी दावों का निपटारा राष्ट्रीय अदालत में होगा।

6 अगस्त 2026 को 12:15 am बजे
हिमाचल में 22 अगस्त को राज्य लोक अदालत और 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, जिला चंबा में 3.0 अभियान की भी शुरुआत

सौजन्य से:- :: India News Calling ::

Home

Tourism & Life Style

Haryana

Himachal

Engagements

Contact

About us

Daily Emailer

Weekly Emailer

Latest News

August 05, 2026 12:00 PM

22 अगस्त को राज्य लोक अदालत एवं 12 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन

चंबा, 5 अगस्त-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंबा, एकांश कपिल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला चंबा की सभी अदालतों में 22 अगस्त, 2026 को राज्य लोक अदालत तथा 12 सितम्बर, 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 22 अगस्त को आयोजित राज्य लोक अदालत में मुख्य रूप से परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 के अंतर्गत चैक अनादरण (चैक बाउंस) से संबंधित मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निपटारा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 12 सितम्बर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौता योग्य आपराधिक मामले, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, बैंक ऋण एवं वसूली, पारिवारिक विवाद, श्रम एवं मजदूरी, विद्युत एवं जल बिल, भूमि विवाद सहित अन्य समझौतायोग्य मामलों का त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से निस्तारण किया जाएगा।

सचिव ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को न्यायालय शुल्क की वापसी, समय और धन की बचत के साथ विवादों के स्थायी समाधान का अवसर मिलता है। लोक अदालत में पारित अवार्ड सिविल न्यायालय की डिक्री के समान प्रभावी होता है।

उन्होंने संबंधित पक्षकारों से आग्रह किया कि यदि उनके मामले लोक अदालत में निस्तारित किए जा सकते हैं तो वे अपने अधिवक्ता अथवा संबंधित न्यायालय से संपर्क कर अपने मामलों को लोक अदालत में सूचीबद्ध करवाएं तथा इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

=========================================

जिला चंबा में "मेडिएशन फॉर द नेशन 3.0" अभियान होगा शुरू

चंबा, 5 अगस्त

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंबा, एकांश कपिल ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के मार्गदर्शन तथा मेडिएशन एंड कंसिलिएशन प्रोजेक्ट कमेटी (एमसीपीसी) की पहल पर देशभर में "मेडिएशन फॉर द नेशन 3.0" अभियान शुरू किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य मध्यस्थता के माध्यम से विवादों के त्वरित, प्रभावी एवं सौहार्दपूर्ण समाधान को बढ़ावा देना तथा आमजन में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

उन्होंने बताया कि मध्यस्थता विवाद निस्तारण का एक प्रभावी वैकल्पिक माध्यम है, जिसमें प्रशिक्षित मध्यस्थ की सहायता से पक्षकार आपसी सहमति से समाधान तक पहुंचते हैं। इससे समय और धन की बचत होने के साथ-साथ आपसी संबंध भी बेहतर बने रहते हैं।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत जिला चंबा में न्यायालयों, शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी विभागों तथा अन्य संबंधित संस्थाओं के सहयोग से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त प्री-लिटिगेशन तथा न्यायालय संदर्भित मध्यस्थता के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएंगे।

सचिव ने आमजन से अपील की कि जहां भी विवादों के समाधान की संभावना आपसी सहमति एवं संवाद के माध्यम से हो, वहां मध्यस्थता को प्राथमिकता दें तथा इस व्यवस्था का लाभ उठाकर अपने विवादों का शीघ्र एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित करें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चंबा मध्यस्थता से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहायता उपलब्ध कराने के लिए सदैव तत्पर है।

For further display of news in English with photographs in JPG file on "indianewscalling.com"

CONTACT: M.M.Khanna, Web-Master cum Director

Location: 585, Shantivan Housing Coop Society,Sector-48 A, Chandigarh-160047

Ph: 0172-4620585 , Mobiles: 09217737625 & 9877215655

Email: mmk.vvi@gmail.com & mmkhanna585@yahoo.com

NEWS RECEIVED FROM DPRO CHAMBA FOCUSING DC CHAMBA SH.मुकेश रेपसवाल AND OTHER NEWS

Governor launches plantation drive at Shurala village

सुनील शर्मा बिट्टू ने नादौन में किया राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ

NEWS RECEIVED FROM DPRO KANGRA FOCUSING DC KANGRA हेमराज बैरवा AND OTHER DISTT. KANGRA NEWS STORIES

निचले क्षेत्रों में बागवानी की क्रांति लाएगी एचपीशिवा परियोजना : सुनील शर्मा बिट्टू

NEWS RECEIVED FROM DPRO BILASPUR FOCUSING उपायुक्त बिलासपुर SH RAHUL KUMAR AND OTHER NEWS

हिमाचल प्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने में डॉ. परमार की भूमिका महत्वपूर्ण - डॉ. शांडिल

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में होगा आयोजित: एडीसी विनय कुमार

CITIWISE EVENTS H.P.STATE

VERY VERY IMPORTANT NEWS RECEIVED FROM DIRECTOR PUBLIC RELATIONS SHIMLA FOCUSING CM THAKUR SUKHVINDER SINGH AND HIS ASSOCIATES

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट में अब 38 जज, सरकार ने कानून संसद से पारित कराया
अपराध

सुप्रीम कोर्ट में अब 38 जज, सरकार ने कानून संसद से पारित कराया

केरल हाईकोर्ट ने ईडी अधिकारियों पर हमले के मामले में चार और आरोपियों को जमानत दी
अपराध

केरल हाईकोर्ट ने ईडी अधिकारियों पर हमले के मामले में चार और आरोपियों को जमानत दी

तरुण तेजपाल मामले में फैसला पलटने की संभावना, क्या बरी किए जाने का फैसला बदल जाएगा?
अपराध

तरुण तेजपाल मामले में फैसला पलटने की संभावना, क्या बरी किए जाने का फैसला बदल जाएगा?

गंगा नदी के पास चिकन खाना अपराध नहीं: सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस उज्ज्वल भुइयां
अपराध

गंगा नदी के पास चिकन खाना अपराध नहीं: सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस उज्ज्वल भुइयां

22 साल जेल के बाद हत्या के दोषी को सुप्रीम कोर्ट ने बरी किया, अदालतें दोषियों की अपील पर जल्दबाजी न करें
अपराध

22 साल जेल के बाद हत्या के दोषी को सुप्रीम कोर्ट ने बरी किया, अदालतें दोषियों की अपील पर जल्दबाजी न करें

सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने के लिए राज्यसभा ने दी मंजूरी
अपराध

सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने के लिए राज्यसभा ने दी मंजूरी

तरनतारन शीघ्र होगी आपसी सहमति से निपटेंगे, 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत
अपराध

तरनतारन शीघ्र होगी आपसी सहमति से निपटेंगे, 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत

अनवर ढेबर को मिली अंतरिम जमानत, छत्तीसगढ़ से बाहर रहने की शर्त
अपराध

अनवर ढेबर को मिली अंतरिम जमानत, छत्तीसगढ़ से बाहर रहने की शर्त

ताज़ा ख़बरें