दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भड़की प्री-पोल विवाद, आम आदमी पार्टी ने भाजपा या सीपीआई-एम को समर्थन नहीं देंगे: कपिल मिश्रा
दिल्ली की राजनीति गरमा गई है जब अदालत ने आईबी अधिकारी ताहिर हुसैन हत्याकांड में आम आदमी पार्टी के एक पार्षद को उम्रकैद की सजा सुनाई। इस फैसले के बाद आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल को घेरा, जबकि भाजपा और आप नेताओं ने तीखे हमले किए।

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6a6d419c6a001d884a00d5f7","slug":"2020-riots-delhi-politics-heats-up-following-court-verdict-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"2020 Riots: अदालत के फैसले के बाद गर्मायी दिल्ली की सियासत, भाजपा ने किया स्वागत तो आप ने कपिल मिश्रा को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2020 Riots: अदालत के फैसले के बाद गर्मायी दिल्ली की सियासत, भाजपा ने किया स्वागत तो आप ने कपिल मिश्रा को घेरा
Sat, 01 Aug 2026 06:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली-एनसीआर
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली-एनसीआर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 01 Aug 2026 06:15 AM IST
सार
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फैसले का स्वागत करते हुए आम आदमी पार्टी और उसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में अदालत द्वारा आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद दिल्ली की राजनीति गरमा गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फैसले का स्वागत करते हुए आम आदमी पार्टी और उसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला।
विज्ञापन
उन्होंने सवाल किया कि ताहिर हुसैन की गिरफ्तारी के बाद भी पार्टी नेतृत्व उसके समर्थन में क्यों खड़ा रहा और क्या उसकी शह पर ही दिल्ली दंगों की साजिश रची गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अदालत के फैसले से न्याय की जीत हुई है और कानून व न्यायपालिका पर लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है। दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी से जवाब चाहती है कि हत्या के आरोप में गिरफ्तारी के बाद भी ताहिर हुसैन का बचाव क्यों किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सवालों का जवाब आप को देना चाहिए।
विज्ञापन
आशीष सूद बोले, राजनीतिक संरक्षण भी बेनकाब
दिल्ली सरकार में गृह विभाग के मंत्री आशीष सूद ने कहा कि अदालत का फैसला दिल्ली पुलिस और अभियोजन पक्ष की जांच की पुष्टि करता है। अंकित शर्मा की हत्या कोई सामान्य आपराधिक घटना नहीं थी, बल्कि साल 2020 की हिंसा और सांप्रदायिक तनाव की व्यापक साजिश का हिस्सा थी। सूद ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने ऐसे लोगों को राजनीतिक संरक्षण दिया, जिन्होंने हिंसा और अराजकता को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि अदालत ने अपना कानूनी दायित्व निभाया है और इससे कानून के शासन पर लोगों का विश्वास मजबूत हुआ है।
विज्ञापन
कपिल मिश्रा ने भी साधा निशाना
मंत्री कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया कि ताहिर हुसैन के दोषी ठहराए जाने और गिरफ्तारी के बाद भी पार्टी के कई नेताओं ने सार्वजनिक रूप से उसका बचाव किया। कुछ नेताओं ने मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर ताहिर हुसैन के पक्ष में बयान दिए और दिल्ली दंगों के दौरान सड़कें बंद करने वालों का समर्थन किया।
आप ने ताहिर हुसैन से झाड़ा पल्ला, भाजपा और ओवैसी का आदमी बताया
दिल्ली दंगे में आईबी उप निरीक्षक अंकित शर्मा हत्याकांड में उम्र कैद की सजा पाने वाले ताहिर हुसैन से आम आदमी पार्टी ने पल्ला झाड़ते हुए उसे कपिल मिश्रा का आदमी बताया है। आप दिल्ली के प्रदेशाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि वर्तमान प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने ही ताहिर हुसैन को पार्टी में शामिल कराया और एमसीडी चुनाव में जबरदस्ती उसे पार्षद का टिकट दिलवाया था।
आप मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि दंगे के दौरान जिस घर में हथियार मिलने के आरोप लगे थे, उसी में कपिल मिश्रा का चुनावी और विधायक कार्यालय हुआ करता था। उन्होंने बताया कि इसी घर को अवैध निर्माण के दौरान एमसीडी गिराने आई थी और तब कपिल मिश्रा ने ही घर को बचाया था । मौजूदा समय में दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने पूर्व में आप पार्टी से क्षेत्र में विधानसभा का चुनाव लड़ा था।
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अदालत ने दिल्ली दगे में पांच-छह लोगों पर आरोप सिद्ध होने के बाद सजा का आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि भाजपा व उसके समर्थक आम आदमी पार्टी पर दंगा कराने का आरोप लगा रहे हैं। सौरव ने कहा कि इस बात के सुबूत हर जगह मौजूद हैं कि जैसे ही ताहिर हुसैन पर इस तरह के आरोप लगे, आम आदमी पार्टी ने तुरंत उसे पार्टी से निकाल दिया था। इसके उलट ऐसे दर्जनों उदाहरण हैं, जहां जघन्य अपराधों में शामिल लोगों को भाजपा ने सीने से लगाकर रखा। उन्होंने नित्यानंद, कुलदीप सेंगर और बृजभूषण सिंह पर आरोपों की बात कही।
भाजपा और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी का आदमी बताया
सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि ताहिर हुसैन तो पूरी तरह से भाजपा का ही आदमी है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली दंगे का राजनीतिक फायदा सिर्फ भाजपा को ही मिला। 2025 में जो चुनाव हुए, उसमें मुस्तफाबाद जैसी सीट पर भाजपा का जीतना लगभग नामुमकिन रहता है, ऐसी सीट पर भाजपा विरोधी वोट बांटने और भाजपा को जिताने के लिए ताहिर हुसैन को असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी से चुनाव लड़वाया गया।
ताहिर को आप से टिकट दिलवाने में कपिल की भूमिका का लगाया आरोप
सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि ताहिर हुसैन ने ही कपिल मिश्रा को करावल नगर से चुनाव लड़वाया था। बदले में कपिल मिश्रा ने ही ताहिर हुसैन को पार्टी जॉइन करवाई थी। उस वक्त मुस्तफाबाद के तत्कालीन विधायक हाजी यूनुस ताहिर हुसैन को पार्षद की टिकट नहीं देना चाहते थे, लेकिन कपिल मिश्रा ने लड़कर उसे टिकट दिलवाया था।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
बिल गेट्स ने चेतावनी दी: गलत हाथों में एआई से 100 करोड़ जीवन का खतरा, सरकार से कड़े नियमों की माँग

कोलकाता हाईकोर्ट ने कहा: डिजिटल क्षेत्र में जातिगत गाली पर आपराधिक कार्रवाई संभव

दिल्ली HC: मुस्लिम वैवाहिक शादियों से POCSO का अपवाद नहीं

सुप्रीम कोर्ट में लॉ छात्र अक्षत त्रिपाठी की नई याचिका, यूपी सरकार पर भ्रामक जानकारी का आरोप

चुनाव आयोग का फ़ॉर्म‑६ बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट का समर्थन कथन विवादास्पद

उत्तरी प्रदेश सरकार ने कोर्ट को गुमराह किया, नोटिस देने वाले कार्यकारी मैजिस्ट्रेट को निलंबित नहीं किया: लॉ छात्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा

सुप्रीम कोर्ट ने EC नियुक्ति विधि पर विभाजित रुख अपनाया: क्या बदलेगा चुनावी स्वतंत्रता?

संवैधानिक न्यायालय ही लगा सकते हैं संशोधित आजीवन कारावास, ट्रायल कोर्ट नहीं: सुप्रीम कोर्ट
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने कहा, जमानत में न्यायाधीश नहीं थोप सकते निजी नैतिकता
- सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक ऊर्जा मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार शिकायत को खारिज करने वाले हाई कोर्ट आदेश को बरकरार रखा, भाजपा MLA की अपील खारिज
- उच्च न्यायालय ने SGPC कर्मचारियों की बर्खास्तगी को उलट दिया, पाया 'भुकी' की पुनःप्राप्ति का सबूत अप्रमाणित
- बिल गेट्स की चेतावनी: अनियंत्रित AI से हो सकता है 100 करोड़ मौतों का जोखिम
- गोवा में धर्म‑परिवर्तन बिल को मिली आंतरिक विरोध से ठप्पी
- दिल्ली में ट्रैफ़िक चालान निपटाने का सुनहरा मौका: 25 अक्टूबर को लोक अदालत
- कर्नाटक के डीजीपी ने सेक्शन 35 बीएनएसएस के कड़ाई से पालन के लिए निर्देश जारी, पुलिस को व्यक्तिगत जवाबदेही की चेतावनी
- सुप्रीम कोर्ट ने फाइटर पायलट की विधवा को वायु सेना में पुनः भर्ती का आदेश दिया

