होमअपराधसुप्रीम कोर्ट में आज जैकलीन फर्नांडीज के केस की सुनवाई, मनी लॉन्ड्रिंग मामले पर फैसला
अपराध

सुप्रीम कोर्ट में आज जैकलीन फर्नांडीज के केस की सुनवाई, मनी लॉन्ड्रिंग मामले पर फैसला

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ दिल्ली की अदालत में 200 करोड़ रुपये के मनी लांड्रिंग मामले में आरोप लगाने के आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में सुनवाई होगी।

25 जून 2026 को 12:23 am बजे
सुप्रीम कोर्ट में आज जैकलीन फर्नांडीज के केस की सुनवाई, मनी लॉन्ड्रिंग मामले पर फैसला

सौजन्य से:- Jagran

जैकलीन फर्नांडीज केस में आज सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई, 200 करोड़ के महाठगी मामले पर टिकी निगाहें

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ दिल्ली की अदालत में 200 करोड़ रुपये के मनी लांड्रिंग मामले में आरोप तय करने के निर्देश के विरुद्ध अपील पर ...और पढ़ें

HighLights

- सुप्रीम कोर्ट की बेंच के सामने आज आमने-सामने होंगे वकील

- मुख्य आरोपी सुकेश के साथ कनेक्शन को लेकर जैकलीन फंसी

पीटीआई, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ दिल्ली की अदालत में 200 करोड़ रुपये के मनी लांड्रिंग मामले में आरोप तय करने के निर्देश के विरुद्ध अपील पर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई होगी।

सुप्रीम कोर्ट की सूची के अनुसार, जस्टिस बीवी नागरत्ना और जायमाल्या बागची की पीठ के इस मामले की सुनवाई करने की संभावना है। इससे पहले, 11 जून को जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा ने अभिनेत्री की याचिका की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया था।

एक दिल्ली अदालत ने 30 मई को इस मामले में अभिनेत्री, कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर और 15 अन्य के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया था।

न्यायालय ने यह भी निर्देश दिया था कि चंद्रशेखर और 20 अन्य के खिलाफ विभिन्न अपराधों के लिए आरोप तय किए जाएं, जिसमें सख्त मकोका प्रविधानों के तहत एक अन्य मामले में शहर पुलिस की विशेष सेल द्वारा दर्ज किया गया मामला शामिल है।

अभिनेत्री ने आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रुख किया। जैकलीन, जिन्हें ईडी ने जांच के संबंध में कई बार समन किया था, पहली बार एक पूरक आरोप पत्र में आरोपित के रूप में नामित की गई थीं।

ईडी ने जैकलीन के खिलाफ अपनी दूसरी पूरक शिकायत में आरोप लगाया कि वह चंद्रशेखर के साथ लगातार संपर्क में थीं और उन्हें उनके सहयोगी पिंकी ईरानी के माध्यम से मूल्यवान उपहार प्राप्त हुए थे।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
गुजरात में नौवाहनविभाग और नौवहन कानूनों पर कार्यशाला का उद्घाटन
अपराध

गुजरात में नौवाहनविभाग और नौवहन कानूनों पर कार्यशाला का उद्घाटन

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई
अपराध

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई
अपराध

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर
अपराध

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
अपराध

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका
अपराध

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
अपराध

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश
अपराध

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश

ताज़ा ख़बरें