20 जुलाई को एसआईटी की अंतरिम रिपोर्ट, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा मोड़ आने वाला
एसआईटी सुप्रीम कोर्ट में अपनी अंतरिम रिपोर्ट दाखिल कर सकती है, जांच के लिए योगी सरकार से और समय की मांग की गई है. इससे ट्रस्ट की आगामी बैठक पर सस्पेंस है.

सौजन्य से:- ETV Bharat
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट में 20 जुलाई को अंतरिम रिपोर्ट सौंपेगी SIT, जांच के लिए योगी सरकार से और समय की मांग
जानिए क्यों 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में टिकेंगी सबकी नजरें?
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : July 18, 2026 at 7:06 AM IST
अयोध्या: राम मंदिर चंदा चोरी गबन मामले में बड़ा मोड़ आया है. चोरी की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) सोमवार यानी 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में अपनी अंतरिम रिपोर्ट दाखिल कर सकती है. इसके अलावा जांच के लिए योगी सरकार से और समय की मांग की गई है.
सोमवार पर टिकी नजरें: 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में एसआईटी अंतरिम रिपोर्ट में अब तक की जांच की प्रगति और जुटाए गए सबूतों और प्रमाणों का ब्योरा दे सकती है. माना जा रहा है कि यह वहीं रिपोर्ट है, जिसके आधार पर ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन ने थाना राम जन्मभूमि में आठ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था.
जांच अभी पूरी नहीं हुई है!: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर उत्तर प्रदेश सरकार ने 13 जून को तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था. इसमें प्राथमिक जांच के लिए सात दिन और अंतिम रिपोर्ट के लिए 15 दिन का समय दिया गया था. हालांकि बाद में एक जुलाई को इसका कार्यकाल 15 दिन के लिए बढ़ा दिया गया था. इस संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी. जिस पर कोर्ट ने एसआईटी से जांच का स्टेटस मांगा था. इसके लिए 20 जुलाई तक का समय दिया गया था. सूत्रों के अनुसार एसआईटी की जांच अभी पूरी नहीं हुई है.
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच: सुप्रीम कोर्ट ने 13 जुलाई को मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग वाली याचिकाओं पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया था. साथ ही एसआईटी को जांच की स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का भी निर्देश दिया था. प्रधान न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने एसआईटी से स्टेटस रिपोर्ट भी तलब की थी. इसके लिए 20 जुलाई तक का समय तय किया था.
ट्रस्ट की आगामी बैठक पर सस्पेंस: 6 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक हुई थी. जिसमें चंपत राय और अनिल मिश्र का इस्तीफा स्वीकार किया गया था. इसके बाद अगली बैठक के लिए 22 जुलाई का समय निर्धारित किया गया था. इसमें नए सदस्यों के मनोनयन के साथ एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट पर भी चर्चा होनी है. माना जा रहा था कि रिपोर्ट में की गई सिफारिशों के आधार पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट मंदिर के प्रबंधन, दान की गणना और चढ़ावे के प्रबंधन तंत्र में बड़े सुधारों पर फैसला ले सकता है. अब एसआईटी द्वारा अतिरिक्त समय मांगने के बाद 22 जुलाई को होने वाली बैठक होगी कि नहीं, इस पर संशय के बादल छा गए हैं.
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
पाकिस्तानी लड़की की हत्या के मामले में अदालत के फ़ैसले पर पीएम मेलोनी की प्रतिक्रिया

बीसीआई ने अधिवक्ताओं के सोशल मीडिया उपयोग पर पुख्ता नियम बनाएं, अदालतों की गरिमा को बनाए रखने की चिंता व्यक्त की

पाकिस्तान में हत्याकांड से जुड़े मामले में अदालत के रुख के बाद पीएम मेलोनी ने दी अपनी प्रतिक्रिया

सात साल बाद फैसला, आदिलाबाद कोर्ट ने सुनाई गद्दारी की सजा

पाकिस्तानी लड़की की हत्या के मामले में पीएम मेलोनी की टिप्पणी

एफआईआर रद्द: कर्नाटक उच्च न्यायालय ने सिद्धांत कपूर को राहत दी

सोमनाथ भारती की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया, 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव का मामला

सुप्रीम कोर्ट ने अदालतों में महिलाओं के लिए 6 सप्ताह में शौचालय बनाने का आदेश दिया
ताज़ा ख़बरें
- पाकिस्तान पर क्या बोलीं मेलोनी?
- पाकिस्तानी लड़की की हत्या मामले में अदालत के फ़ैसले पर पीएम मेलोनी के बड़े बयान
- सुनवाई की देरी से न्यायिक अंतरात्मा झकझोरा, 9 साल की लंबी कैद के बाद जमानत में मिली राहत
- पाकिस्तानी हत्याकांड पर बेल्जियम पीएम मेलोनी ने कैसी प्रतिक्रिया दी?
- पाकिस्तान की अदालत ने किया बड़ा आदेश, क्या बोलेगी बेल्जियम की प्रधानमंत्री मेलोनी?
- चिराग पासवान ने कहा, शराबबंदी कानून हटाने के बाद लोगों को जागरूक किया जाना जरूरी है
- नौ साल से जेल में बंद व्यक्ति को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत, कहा - लंबे समय तक देरी ने हमारी न्यायिक अंतरात्मा को झकझोर दिया
- फतेहाबाद में चेक बाउंस के मामलों का होगा त्वरित निपटारा, आज विशेष लोक अदालत में सुनवाई

