सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले 2 छात्र गिरफ्तार, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली
सुप्रीम कोर्ट के भीतर एक छात्र ने हंगामा किया और मुख्य न्यायाधीश को गाली दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। यह घटना 10 जुलाई 2026 को कोर्ट नंबर 13 में हुई थी। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

सौजन्य से:- हिंदुस्तान
सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले लॉ के 2 छात्र गिरफ्तार, कोर्ट रूम में CJI को दी थी गाली
सुप्रीम कोर्ट की खबरें: पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह प्राथमिकी सुप्रीम कोर्ट की सुरक्षा में तैनात स्टाफ के बयान के आधार पर दर्ज की गई है। यह पूरी घटना 10 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट के कोर्ट नंबर 13 के भीतर हुई।
सुप्रीम कोर्ट की खबरें: सुप्रीम कोर्ट के भीतर जजों के सामने हंगामा करने और देश के मुख्य न्यायाधीश को गाली देने वाले लॉ के दो छात्रों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में दिल्ली के तिलक मार्ग थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों के रूप में हुई है। एक का नाम प्रबल प्रताप सिंह है, जो कि तीसरे वर्ष का छात्र। दूसरे का नाम चंद्र भान है जो दूसरे वर्ष का छात्र। आपको बता दें कि इन्होंने एक केस की सुनवाई के दौरान देश के मुख्य न्यायाधीश को गाली भी दी थी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह प्राथमिकी सुप्रीम कोर्ट की सुरक्षा में तैनात स्टाफ के बयान के आधार पर दर्ज की गई है। यह पूरी घटना 10 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट के कोर्ट नंबर 13 के भीतर हुई। उस समय अदालत में एक विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी 31367/2026- प्रबल प्रताप व अन्य बनाम उत्तर प्रदेश सरकार) पर सुनवाई चल रही थी। आपको बता गें कि प्रबल प्रताप उत्तर प्रदेश के इटावा का रहने वाला है।
हवा में उछाली फाइलें, CJI को भी दी गाली
एफआईआर के मुताबिक, न्यायिक कार्यवाही के दौरान आरोपी प्रबल प्रताप सिंह खुद ही याचिकाकर्ता-इन-पर्सन के रूप में जजों के सामने पेश हो रहा था। सुनवाई के दौरान उसने जानबूझकर अदालत की कार्यवाही को बाधित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि उसने अदालत के भीतर अमर्यादित, अभद्र और असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया। गुस्से में आकर कोर्ट रूम के भीतर कागजात और फाइलें हवा में उछाल दीं और चारों तरफ बिखेर दीं। कोर्ट रूम के भीतर पूरी तरह से अव्यवस्था और अशांति पैदा कर दी। इस दौरान उसे देश के मुख्य न्यायाधीश को गाली देते हुए भी सुना जा सकता है।
कोर्ट रूम में मौजूद सुरक्षाकर्मियों और स्टाफ ने उसे रोकने और शांत करने का प्रयास किया तो वह और उग्र हो गया। उसने सुरक्षा स्टाफ के साथ हाथापाई की। इससे ऑन-ड्यूटी कर्मचारी को अपनी सरकारी सेवा और आधिकारिक कर्तव्यों को निभाने में गंभीर बाधा उत्पन्न हुई।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
हिमांशु झाबिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (बी. सी. ए. और एमसीए), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने इग्नू से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।
एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।
हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।
काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।
और पढ़ें
न्याय 247 न्यूज़ द्वारा प्रस्तुत
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने खड़गे ट्रस्ट मामले में लोकायुक्त से जवाब मांगा

बाल मजदूरी पर दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त रुख, आपसी समझौते से नहीं हो सकता मामला खत्म

उड़ीसा उच्च न्यायालय ने बच्चों के साथ पुलिस कार्रवाई पर गंभीर आपत्ति व्यक्त की! जानें किन मामलों ने जोड़े खाद

पुलिस की लापरवाही: गंभीर अपराध के आरोपी को मिली डिफॉल्ट बेल

सुप्रीम कोर्ट ने सीएम चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ अमरावती भूमि पूलिंग मामले को रद्द करने को बरकरार रखा

न्यायमूर्ति सूर्यकांत के विरोध के लिए एन. ए. एल. एस. ए. आर. छात्रों के खिलाफ भारी कार्रवाई

व्हाइट हाउस बॉलरूम परियोजना को पुनर्जीवित करने के लिए ट्रम्प प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की

सुप्रीम कोर्ट ने जारी की न्यायिक भाषा की हैंडबुक, अब यौन अपराधों में संवेदनशीलता पर जोर
ताज़ा ख़बरें
- बीसीआई द्वारा छात्रों के खिलाफ हस्तक्षेप पर सीजेआई की आलोचना
- पूर्व पुलिस वालों को मुसीबत, अब खाकी की कीमत चुकानी होगी
- सुप्रीम कोर्ट ने कुकी मैतेई समूहों से कहा, शांति बहाल करने के लिए सोचें
- नैनीताल में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कॉमेडियन समय रैना और अन्य के खिलाफ मामला बंद
- सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के नफरत फैलाने वाले भाषण का मामला खारिज किया
- सुप्रीम कोर्ट का निर्णय: चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ जमीन घोटाला केस रद्द, राजनीतिक लड़ाइयां अदालत में नहीं लड़ी जानी चाहिए: SC
- समय रैना को मुक्ति: सुप्रीम कोर्ट ने विकलांगों का मजाक उड़ाने के वीडियो पर एफआईआर रद्द की

