सीएम योगी 17 जुलाई को गाजियाबाद में राजनीतिक दौरे पर, कांवड़ यात्रा और विकास परियोजनाओं का जायजा लेंगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 जुलाई को गाजियाबाद दौरे पर आएंगे, जहां वह आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों और जिले में चल रही विकास परियोजनाओं का जायजा लेंगे, अलावा जनप्रतिनिधियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक भी करेंगे।

सौजन्य से:- Navbharat Times
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 जुलाई को गाजियाबाद आएंगे। सीएम मुरादनगर में राजपाल त्यागी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद वह जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हैं।
विभु मिश्रा, गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 जुलाई को गाजियाबाद दौरे पर आएंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वह मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. राजपाल त्यागी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जिले में आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की भी समीक्षा करेंगे। जिला मुख्यालय में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की भी संभावना है। हालांकि प्रशासन की ओर से विस्तृत मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी होना अभी बाकी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र के रावली रोड स्थित तेजपाल त्यागी-कुशलपाल त्यागी मेमोरियल कॉलेज पहुंचेंगे। यहां वह वर्तमान मुरादनगर विधायक अजीतपाल त्यागी के पिता एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. राजपाल त्यागी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। प्रतिमा अनावरण के बाद मुख्यमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी रहेगी। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री का यह दौरा राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर डीएम रविन्द्र कुमार मादंड़ ने विधायक अजीतपाल त्यागी के साथ कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया।
कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे सीएम
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री गाजियाबाद में आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे। जिला मुख्यालय में प्रस्तावित बैठक में पुलिस, प्रशासन, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य, विद्युत, परिवहन और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हो सकते हैं। बैठक में कांवड़ मार्गों की सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, चिकित्सा शिविर, एंबुलेंस, अग्निशमन व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की बिंदुवार समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री अधिकारियों से तैयारियों की प्रगति रिपोर्ट लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे सकते हैं।
विकास कार्यों का जायजा ले सकते हैं सीएम
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जिले में चल रही प्रमुख विकास परियोजनाओं और कानून-व्यवस्था की स्थिति की भी समीक्षा कर सकते हैं। जनप्रतिनिधियों के साथ प्रस्तावित बैठक में शहर की आधारभूत सुविधाओं, लंबित परियोजनाओं और जनहित से जुड़े कार्यों पर चर्चा होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री प्रसिद्ध दूधेश्वरनाथ मंदिर भी जा सकते हैं, जहां वह दर्शन-पूजन के साथ श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं और आसपास चल रहे विकास कार्यों का जायजा ले सकते हैं।
जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और प्रोटोकॉल से जुड़े इंतजामों की समीक्षा लगातार की जा रही है। अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन को अब मुख्यमंत्री कार्यालय से विस्तृत कार्यक्रम जारी होने का इंतजार है, जिसके बाद दौरे की अंतिम रूपरेखा सार्वजनिक की जाएगी।
लेखक के बारे मेंविशाल चौबेविशाल चौबे नवभारतटाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत हैं। विशाल उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राजनीति, क्राइम, शासन और व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल का अनुभव हासिल कर चुके हैं। उन्होंने अप्रैल 2025 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन ज्वॉइन किया था। विशाल चौबे ने टाइम्स ग्रुप से पहले लाइव यूपी न्यूज 24 और दैनिक भास्कर में काम किया है। उन्हें इससे पहले मध्य प्रदेश विधानसभा इलेक्शन और यूपी नगर निकाय चुनाव में रिपोर्टिंग करने का भी मौका मिला।
विशेषज्ञता- अपराध जगत से जुड़ी खबरों को तहकीकात के साथ पेश करने का खासा अनुभव है। इसके अलावा सियासी उठापटक से जुड़े राजनीतिक विश्लेषण और ओपनियन भी करते रहते हैं।
पत्रकारिता अनुभव: डिजिटल मीडिया में 4 साल से कार्यरत
शिक्षा- विशाल चौबे ने लखनऊ यूनिवर्सिटी के लखनऊ पब्लिक कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्ट्डीज कॉलेज से पत्रकारिता और जनसंचार में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में MA किया है। विशाल चौबे मूलरूप से महराजगंज जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
बुलडोजर न्याय: उच्च न्यायालयों में अवमानना याचिकाओं को स्थानांतरित करने के आदेश

पाकिस्तानी लड़की की हत्या के दोषियों को न्याय देना जरूरी था: इटली की पीएम

सुप्रीम कोर्ट ने भगवंत मान के खिलाफ विरोध मार्च से जुड़े मामले पर सुनवाई से किया इनकार

बुलडोजर की सख्त नसीहत और सवाल- सुप्रीम कोर्ट ने बताया मकान मिटाने का नियम क्यों नहीं

सुप्रीम कोर्ट में हंगामे के आरोपी छात्रों को न्यायिक हिरासत

सुप्रीम कोर्ट ने "बुलडोजर न्याय" के उल्लंघन पर अवमानना याचिका खारिज कर दी, पक्षों को उच्च न्यायालयों में जाने का निर्देश दिया

भगवंत मान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, आप नेताओं के खिलाफ मामला रद्द करने पर चुनौती खारिज

लखनऊ की अदालत ने दोषी रखा, आईएसआईएस से जुड़ने पर राकिब इमाम अंसारी को पांच साल की सजा
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने अदालत और थाने में गंवाने-खोने वाले शब्दों पर लगाया पाबंदी
- मप्र उच्च न्यायालय ने स्कूल यूनिफॉर्म टेंडर पर रोक लगाकर सरकार को जवाब देने का मांग
- सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना याचिकाओं में सुनवाई से इनकार किया, उच्च न्यायालयों से निर्णय लेने को कहा
- सुप्रीम कोर्ट ने 'बुलडोजर न्याय' के उल्लंघन पर अवमानना याचिकाओं को खारिज किया
- सुप्रीम कोर्ट ने उच्च न्यायालयों से विध्वंस के खिलाफ दिशानिर्देश पर अवमानना याचिकाओं का निपटान करने को कहा
- सुप्रीम कोर्ट का फैसला: हाईकोर्ट का आदेश रद्द, ट्रायल जज को प्रशिक्षण नहीं देना
- पुलिस की लापरवाही पर हाई कोर्ट सख्त, जमानत अर्जी में देरी के लिए लगाया 50 हजार का हर्जाना
- हल्द्वानी में नए भवन के लिए नैनीताल हाईकोर्ट को शिफ्ट करने का आदेश! अब 6 सप्ताह में क्लीयरेंस देना है

