होमअपराधअमृतसर लोक अदालत में 14 साल पुराना विवाद समाप्त, 51 लाख के समझौते
अपराध

अमृतसर लोक अदालत में 14 साल पुराना विवाद समाप्त, 51 लाख के समझौते

अमृतसर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित विशेष लोक अदालत में 391 मामलों में से 37 मामलों का तुरंत निपटारा किया गया, जिसमें 51 लाख रुपये के समझौते हुए। एक 14 साल पुराने विवाद का भी समाधान हुआ, जिसमें 2.50 लाख रुपये में समझौता हुआ।

18 जुलाई 2026 को 12:13 pm बजे
अमृतसर लोक अदालत में 14 साल पुराना विवाद समाप्त, 51 लाख के समझौते

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Punjab

- Amritsar

- Amritsar Lok Adalat News | 14 Year Old Dispute Resolved

अमृतसर लोक अदालत में 14 साल पुराना विवाद सुलझा:391 में 37 मामलों का तुरंत हुआ निपटारा, 51 लाख रुपए के समझौते हुए

- कॉपी लिंक

अमृतसर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य लंबे समय से लंबित मामलों का आपसी सहमति के आधार पर निपटारा कर लोगों को त्वरित और सुलभ न्याय उपलब्ध कराना था। लोक अदालत में कुल 391 मामलों की सुनवाई क

इन मामलों में कुल 51.09 लाख रुपए के समझौते हुए। लोक अदालत में निपटाए गए प्रमुख मामलों में गौरव इम्पेक्स बनाम गोल्डन ओवरसीज का मामला शामिल रहा, जो पिछले 14 वर्षों से न्यायालय में लंबित था। यह विवाद वर्ष 2012 में दर्ज हुआ था और एक व्यावसायिक लेन-देन से संबंधित था।

शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी फर्म ने 36.76 लाख रुपए का सामान खरीदा था। इसमें से 20 लाख रुपए का भुगतान कर दिया गया, जबकि शेष राशि के लिए जारी किए गए दो चेक बैंक द्वारा “पेमेंट स्टॉप्ड बाय ड्रॉअर” टिप्पणी के साथ बाउंस हो गए थे।

नोटिस के बाद भी कोर्ट में पहुंचा मामला

कानूनी नोटिस के बावजूद भुगतान न होने पर मामला न्यायालय पहुंचा। सुनवाई के दौरान आरोपी को भगोड़ा घोषित किया गया था, जिसे बाद में गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। इसके बाद मुकदमे की कार्रवाई दोबारा शुरू हुई।

न्यायालय और दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के प्रयासों से समझौता वार्ता सफल रही और मामला 2.50 लाख रुपए में सुलझ गया। भुगतान होने के बाद शिकायतकर्ता ने लोक अदालत के समक्ष शिकायत वापस लेने का बयान दर्ज कराया। विशेष लोक अदालत के लिए पांच बेंचों का गठन किया गया था, जिनमें विभिन्न न्यायिक अधिकारियों ने भाग लिया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सभी न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, पक्षकारों और न्यायालयीन कर्मचारियों के सहयोग की सराहना की। प्राधिकरण ने कहा कि लोक अदालतें वैकल्पिक विवाद समाधान का प्रभावी माध्यम हैं, जो लोगों को त्वरित, सस्ता और सौहार्दपूर्ण न्याय प्रदान करती हैं।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: डॉक्टरों पर हमले के मामले में शिंदे सेना पार्षद की जमानत रद्द
अपराध

बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: डॉक्टरों पर हमले के मामले में शिंदे सेना पार्षद की जमानत रद्द

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज का बड़ा बयान: अभिजीत दीपके की मंशा पर उठाए गए सवाल
अपराध

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज का बड़ा बयान: अभिजीत दीपके की मंशा पर उठाए गए सवाल

प्रतिवादी को लिखित बयान के बिना स्वतंत्र साक्ष्य देने का नहीं मिलेगा अधिकार
अपराध

प्रतिवादी को लिखित बयान के बिना स्वतंत्र साक्ष्य देने का नहीं मिलेगा अधिकार

पाकिस्तानी हत्याकांड पर बेल्जियम की पीएम का विरोध, नैतिक संदेश देना जरूरी
अपराध

पाकिस्तानी हत्याकांड पर बेल्जियम की पीएम का विरोध, नैतिक संदेश देना जरूरी

अमित शाह का पश्चिम बंगाल दौरा: सीमा सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की समीक्षा
अपराध

अमित शाह का पश्चिम बंगाल दौरा: सीमा सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की समीक्षा

भारत और पाकिस्तान के बीच दोबारा तनाव! पाकिस्तानी लड़की की हत्या मामले पर पीएम मेलोनी का बड़ा बयान
अपराध

भारत और पाकिस्तान के बीच दोबारा तनाव! पाकिस्तानी लड़की की हत्या मामले पर पीएम मेलोनी का बड़ा बयान

पाकिस्तानी लड़की की हत्या मामले में अदालत के निर्णय से मेलोनी बुशर्स देश संघर्ष से गुजर रहा है: श्रोता प्रतिक्रिया क्य?
अपराध

पाकिस्तानी लड़की की हत्या मामले में अदालत के निर्णय से मेलोनी बुशर्स देश संघर्ष से गुजर रहा है: श्रोता प्रतिक्रिया क्य?

राम मंदिर में दान के कथित गबन की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने तारीख तय कर ली
अपराध

राम मंदिर में दान के कथित गबन की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने तारीख तय कर ली

ताज़ा ख़बरें