चंदा चोरी का मामला सुप्रीम कोर्ट में : 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चंदे की कथित चोरी का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. इस मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 13 जुलाई को सुनवाई कर सकता है. याचिका में आरोपों की निष्पक्ष जांच के लिए मामले को सीबीआई को सौंपने और एक विशेष जांच दल (SIT) के गठन की मांग की गई है. जांच में मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला है, जिनकी निशानदेही पर जांचकर्ताओं को पांच अन्य आरोपियों की पहचान करने में मदद मिली है.

सौजन्य से:- ABP News
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी का मामला, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
राम मंदिर में श्रद्धालुओं के दान की कथित चोरी पर सुप्रीम कोर्ट 13 जुलाई को कर सकता है सुनवाई. याचिका में जांच सीबीआई को सौंपने और विशेष SIT के गठन के मांग की गई है.
Ayodhya Ram Mandir Donation Row: अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चंदे की कथित चोरी का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. इस मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 13 जुलाई को सुनवाई कर सकता है. याचिका में आरोपों की निष्पक्ष जांच के लिए मामले को सीबीआई को सौंपने और एक विशेष जांच दल (SIT) के गठन की मांग की गई है.
चंदा चोरी की 'सुप्रीम' सुनवाई
इससे पहले 29 जून को सुप्रीम कोर्ट की अवकाशकालीन बेंच ने मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था. अदालत ने कहा था कि गर्मी की छुट्टियों के बाद इस मामले को नियमित बेंच के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा.
गौरतलब है कि 13 जुलाई को कोर्ट की नियमित कार्रवाई शुरू होने जा रही है. मामले में दाखिल याचिका का सिस्टम जेनरेटेड स्टेटस इसके 13 जुलाई को सूचीबद्ध होने की संभावना जता रहा है. हालांकि, अभी 13 जुलाई की सुनवाई सूची सामने नहीं आई है. इसलिए, उसी दिन सुनवाई होगी, ऐसा जरूरी नहीं है.
एसआईटी रिपोर्ट में क्या कहा गया?
इस मामले की जांच कर रहे एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट में अविनाश शुक्ला को मुख्य आरोपी बताया गया है. जांचकर्ताओं को शक है कि 40 दिनों तक चली इस चोरी में मंदिर के दान की रकम की गिनती के दौरान चोरी के लगभग 70 मामले शामिल थे. रिपोर्ट में कहा गया है कि यह कथित चोरी का पूरा प्रकरण शुक्ला के इर्द-गिर्द केंद्रित था और उसकी निशानदेही पर ही जांचकर्ताओं को पांच अन्य आरोपियों की पहचान करने और मंदिर के दान राशि गणना कक्ष के अंदर संदिग्ध काम करने के तरीके को समझने में मदद मिली.
रिपोर्ट में बताया गया है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने दान राशि गिनती के लिए जिन लोगों को रखा है, उन्हें कटौती के बाद हर महीने 15 हजार से कुछ ही ज्यादा तनख्वाह मिलती है, जबकि गिरफ्तारी से पहले शुक्ला की बैंकिंग गतिविधियों में शामिल की गयी रकम उसकी ज्ञात आमदनी से काफी ज्यादा थी.
ये भी पढ़ें : Women Reservation Bill: अखिलेश यादव के बदले सुर से बढ़ीं मोदी सरकार की उम्मीदें! क्या इस बार पास होगा महिला आरक्षण बिल?
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
न्याय की सुस्त रफ्तार पर दिल्ली हाई कोर्ट की कड़ी टिप्पणी

दहेज हिंसा में हत्या: अदालत के आदेश से पति और ससुरालीजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

बाल विवाह को लेकर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, बोला- सभी धर्मों पर समान लागू

सुप्रीम कोर्ट ने खाड़ी देशों के सीबीएसई छात्रों की याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा

बंगाल के पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास को अलीपुर अदालत में दर्ज हत्या के प्रयास के आरोप में सुरक्षा मिलती है

सुप्रीम कोर्ट जल्द फिर से सुनवाई कर सकता है राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की

सुकेश चंद्रशेखर के सहयोगियों को दिल्ली हाई कोर्ट से जमानत मिली

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, गर्भवती IPS अधिकारियों की ट्रेनिंग पर पूरी तरह रोक गलत
ताज़ा ख़बरें
- बाल विवाह पर प्रतिबंध सभी धर्मों पर लागू होता है: इलाहाबाद उच्च न्यायालय
- ओडिशा हाई कोर्ट का क्रांतिकारी फैसला: साथ ही हुए अपराधों की सजा एक साथ मिलेगी
- कॉपीराइट उल्लंघन: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर धौलपुर में ग्लब्स फैक्ट्री की दो मशीनें जब्त
- गाजा नरसंहार मामले में संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट पर पूर्व भारतीय न्यायाधीश ने लगाया इज़राइल का भारी आरोप
- प्रधानमंत्री: कानून का क्रियान्वयन प्रभावी होना चाहिए, बाधाओं का अंबार नहीं बनना चाहिए
- क्रिप्टो विवाद: दिल्ली उच्च न्यायालय ने बिटबीएनएस उपयोगकर्ताओं की अपील खारिज की
- नगर विकास पर कानून के लिए नाम बदलने पर सहमति
- कानूनी प्रशिक्षण में प्रवेश के लिए न्यूनतम अंकों की घोषणा

