मॉनसून सत्र: विपक्षी सांसदों के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित
आज संसद के मॉनसून सत्र का 12वां दिन है. इस सत्र में कुल 19 बैठके होंगी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला ने विपक्षी सांसदों को समझाया कि सदन में हंगामा करना उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि नारेबाजी और तख्तियों से हम लोगों की आकांक्षाओं को पूरा नहीं कर सकते हैं. हालांकि सांसदों की नारेबाजी जारी रही.

सौजन्य से:- ETV Bharat
मॉनसून सत्र का 12वां दिन: विपक्षी सांसदों के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित
Published : August 4, 2026 at 10:35 AM IST
|Updated : August 4, 2026 at 11:41 AM IST
संसद के मॉनसून सत्र का आज 12वां दिन है. इस सत्र में कुल 19 बैठके होंगी. अब तक के इस सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध जारी रहा. ऐसा एक भी दिन नहीं हुआ जब विपक्षी सांसदों ने सदन में हंगामा नहीं किया हो. हालांकि इस बीच सरकार ने कई महत्वपूर्ण बिल भी पास करायी. विपक्ष राम मंदिर चढ़ावा चोरी और जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई को लेकर सरकार पर हमलावर है. वहीं आज सदन शुरू होने से पहले एनडीए पार्लियामेंट्री पार्टी की 'मंगल मिलन' मीटिंग भी हुई. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और एनडीए के दूसरे नेता शामिल हुए. सदन की रिवाइज्ड लिस्ट ऑफ बिजनेस के अनुसार केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को लोकसभा में टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल, 2026 पेश करने वाली हैं. प्रस्तावित कानून पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स एक्ट, 2007, इनकम-टैक्स एक्ट, 2025, और फाइनेंस एक्ट, 2026 में बदलाव करना चाहता है.
LIVE FEED
पटना, मध्य प्रदेश उपचुनाव के नतीजों पर प्रियंका गांधी ने ये कहा
पटना और मध्य प्रदेश उपचुनाव के नतीजों पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, 'यह साफ है कि लोग अब बीजेपी से तंग आ चुके हैं. वे समझ रहे हैं कि देश में क्या हो रहा है, और मुझे लगता है कि यह शुरुआत है.'
डीएमके सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया
कावेरी जल मुद्दे पर डीएमके सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया.
राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित
विपक्षी सांसदों के हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. प्रश्न काल शुरू होते ही विपक्षी सांसद नारेबाजी करने लगे. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला ने उन्हें समझाया. उन्होंने कहा कि सदन में हंगामा करना उचित नहीं है. नारेबाजी, तख्तियों से हम लोगों की आकांक्षाओं को पूरा नहीं कर सकते हैं. हालांकि सांसदों की नारेबाजी जारी रही.
दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हो गई.
सदन शुरू होने से पहले विपक्षी सांसदों की बैठक
कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद भवन में I.N.D.I.A. ब्लॉक के नेताओं की एक बैठक की अध्यक्षता की.
विपक्षी सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया
विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर के अंदर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान सांसदों ने चंदा चोरी को लेकर नारेबाजी की. एक दान पेटी रखकर इसमें कुछ दान भी दे रहे थे. वहीं कई सांसद प्लेकार्ड लेकर प्रदर्शन किया.
विपक्ष चाहता है कि गृह मंत्री माफी मांगें : सांसद सौगत रॉय
टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा, 'विपक्ष चाहता है कि गृह मंत्री माफ़ी मांगें और राम मंदिर चंदा चोरी पर जवाब चाहते हैं.' बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर उन्होंने कहा, 'हवा बीजेपी के खिलाफ है. लोग और जेन जी उनसे नाराज हैं. इसलिए उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी.'
सदन चलाना है तो गृह मंत्री को सदन में आकर बोलना पड़ेगा: सांसद पवन खेड़ा
कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा, 'होम मिनिस्टर हाउस में आकर इस देश की आने वाली पीढ़ियों के साथ जो हुआ है या हो रहा है, उस पर बयान देना बहुत बड़ी बात समझते हैं. चाहे डोनेशन चुराना हो या युवाओं का भविष्य चुराना, दोनों ही जरूरी मुद्दे हैं. अगर आपको हाउस चलाना है, तो आकर इस पर बात करें.' उपचुनाव वोटों की गिनती पर वे कहते हैं, 'एक बात कॉमन है- बीजेपी को दोनों जगहों (दतिया और बांकीपुर) पर हार का सामना करना पड़ा.
पीएम मोदी समेत एनडीए के तमाम बड़े नेता 'मंगल मिलन' में शामिल हुए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन और एनडीए के दूसरे नेता नई दिल्ली में पार्लियामेंट लाइब्रेरी बिल्डिंग के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) पार्लियामेंट्री पार्टी की मीटिंग, ‘मंगल मिलन’ में शामिल हुए.
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मेडा ने जारी की मेरठ की अवैध कॉलोनियों की पूरी सूची

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर CBI ने डिजिटल अरेस्ट घोटाले में दो मुख्य आरोपियों को पकड़ा

सुप्रीम कोर्ट ने मीरुत में 16,726 अनधिकृत संरचनाओं के ध्वंस का आदेश दिया, धुलिया न्यायाधीश को अवैध कॉलोनियों की जाँच के लिए नियुक्त किया

कांगड़ा कोर्ट ने 90 लाख नकदी व गहनों की सुपुर्दगी से इंकार, संपत्ति अधिकार अनिश्चित

बिल गेट्स ने चेतावनी दी: गलत हाथों में एआई से 100 करोड़ जीवन का खतरा, सरकार से कड़े नियमों की माँग

कोलकाता हाई कोर्ट ने डिजिटल मंच पर जातीय गाली को दण्डनीय बताया

दिल्ली HC: मुस्लिम वैवाहिक शादियों से POCSO का अपवाद नहीं

सुप्रीम कोर्ट में लॉ छात्र अक्षत त्रिपाठी की नई याचिका, यूपी सरकार पर भ्रामक जानकारी का आरोप
ताज़ा ख़बरें
- चुनाव आयोग का फ़ॉर्म‑६ बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट का समर्थन कथन विवादास्पद
- उत्तरी प्रदेश सरकार ने कोर्ट को गुमराह किया, नोटिस देने वाले कार्यकारी मैजिस्ट्रेट को निलंबित नहीं किया: लॉ छात्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा
- सुप्रीम कोर्ट ने EC नियुक्ति विधि पर विभाजित रुख अपनाया: क्या बदलेगा चुनावी स्वतंत्रता?
- संवैधानिक न्यायालय ही लगा सकते हैं संशोधित आजीवन कारावास, ट्रायल कोर्ट नहीं: सुप्रीम कोर्ट
- सुप्रीम कोर्ट ने कहा, जमानत में न्यायाधीश नहीं थोप सकते निजी नैतिकता
- सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक ऊर्जा मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार शिकायत को खारिज करने वाले हाई कोर्ट आदेश को बरकरार रखा, भाजपा MLA की अपील खारिज
- उच्च न्यायालय ने SGPC कर्मचारियों की बर्खास्तगी को उलट दिया, पाया 'भुकी' की पुनःप्राप्ति का सबूत अप्रमाणित
- बिल गेट्स की चेतावनी: अनियंत्रित AI से हो सकता है 100 करोड़ मौतों का जोखिम

