होम›अपराध›केतन अग्रवाल केस में एक नए विवाद की शुरुआत, सिया गोयल ने अदालत में अपने वकील को बदलने की बात कही
अपराध

केतन अग्रवाल केस में एक नए विवाद की शुरुआत, सिया गोयल ने अदालत में अपने वकील को बदलने की बात कही

पुणे में हुई केतन अग्रवाल हत्याकांड की सुनवाई के दौरान आरोपी सिया गोयल ने अदालत में अपने वकील को बदलने की बात कह दी, जिससे अदालत में एक नया विवाद खड़ा हो गया है. सिया गोयल ने कहा कि उनके नए वकील विपुल दुशिंग हैं, जो उनकी पैरवी कर रहे हैं. इसके बाद उनके पुराने वकील आशुतोष श्रीवास्तव ने सिया के भाई साहिल गोयल पर 10 करोड़ रुपये का केस किया है, जिसमें उन्हें हर्जाना देने की मांग की गई है, क्योंकि उनका आरोप है कि साहिल गोयल ने उनकी पेशेवर साख पर हमला किया है.

30 जून 2026 को 10:25 am बजे
केतन अग्रवाल केस में एक नए विवाद की शुरुआत, सिया गोयल ने अदालत में अपने वकील को बदलने की बात कही

सौजन्य से:- ndtv.in

पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में अब एक हाई-प्रोफाइल ड्रामा खड़ा हो गया है. दरअसल आरोपी सिया गोयल ने वडगांव मावल कोर्ट में सीधे-सीधे कह दिया कि 'आशुतोष श्रीवास्तव मेरे वकील नहीं हैं, बल्कि विपुल दुशिंग मेरी पैरवी कर रहे हैं'.इसके बाद एडवोकेट श्रीवास्तव ने सिया के भाई साहिल गोयल पर पेशेवर प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने और झूठे आरोप लगाने का दावा करते हुए 10 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है. वकील श्रीवास्तव का कहना है कि पहले सिया ने उन्हीं के वकालतनामे पर हस्ताक्षर किया था. श्रीवास्तव के मुताबिक इसके पीछे असली स्क्रिप्ट राइटर आरोपी के भाई साहिल गोयल. इस कदम से उनकी साख को चोट पहुंची है. बहरहाल इस नाटकीय घटनाक्रम के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है.

खुली अदालत में इनकार और मच गया बवंडर

बता दें कि इस पूरे कानूनी संग्राम की शुरुआत वडगांव मावल कोर्ट के भीतर हुई. मर्डर केस की अहम सुनवाई के दौरान जब मुख्य आरोपी सिया गोयल को जज के सामने पेश किया गया, तो उन्होंने एक ऐसा बयान दे दिया जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी. सिया ने भरी अदालत में साफ कह दिया, "आशुतोष श्रीवास्तव मेरे वकील नहीं हैं; कोर्ट में मेरा प्रतिनिधित्व विपुल दुशिंग कर रहे हैं." आरोपी के इस तीखे रुख ने न सिर्फ वहां मौजूद लोगों को चौंका दिया, बल्कि देखते ही देखते इसने एक नए और बड़े कानूनी विवाद का रूप ले लिया.

वकालतनामे पर हस्ताक्षर, फिर मुकर जाने के पीछे 'भाई' का हाथ?

इस खबर में सबसे बड़ा पेंच और सवाल यह है कि अगर अदालत में बयान सिया गोयल ने दिया, तो एडवोकेट श्रीवास्तव ने उनके भाई साहिल पर ₹10 करोड़ का केस क्यों किया? दरअसल, एडवोकेट आशुतोष श्रीवास्तव का दावा है कि आरोपी सिया गोयल ने पहले खुद उनके वकालतनामे पर दस्तखत किए थे, जिसके बाद ही वह इस केस में उनकी तरफ से पैरवी कर रहे थे. लेकिन, कानूनी नोटिस के मुताबिक, इस पूरे घटनाक्रम के पीछे असली दिमाग सिया के भाई साहिल गोयल का है. आरोप है कि साहिल ने ही सिया को ऐन वक्त पर अपना वकील बदलने के लिए मनाया. चूंकि साहिल ने ही सोशल मीडिया और कानूनी बिरादरी के बीच वकील श्रीवास्तव को लेकर झूठी और भ्रामक बातें फैलाईं, इसलिए उन्हें मुख्य आरोपी मानते हुए यह कार्रवाई की गई है.

ये भी पढ़ें: केतन अग्रवाल मर्डर केस: कार छोड़ स्कूटर से किला पहुंचा था चेतन, 'बैठने' का कोड मिलते ही दिया धक्का

'साख पर हमला बर्दाश्त नहीं', ₹10 करोड़ का भारी-भरकम एक्शन

अदालत के भीतर हुई इस फजीहत को एडवोकेट आशुतोष श्रीवास्तव ने बेहद गंभीरता से लिया है. इसे अपनी बरसों की मेहनत से कमाई गई पेशेवर साख पर सीधा हमला करार देते हुए उन्होंने फौरन जवाबी दांव खेला. एडवोकेट श्रीवास्तव ने नोटिस में साफ आरोप लगाया है कि साहिल गोयल ने उनके खिलाफ बेहद झूठे, मनगढ़ंत और बेबुनियाद दावे किए हैं, जिससे कानूनी बिरादरी में उनकी छवि को गहरा नुकसान पहुंचा है. साहिल ने ही सिया को वकील बदलने के लिए मनाया है.

सार्वजनिक माफी और लिखित गारंटी की मांग

यह लीगल नोटिस सिर्फ हर्जाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें साहिल गोयल के सामने बेहद सख्त शर्तें रखी गई हैं. एडवोकेट श्रीवास्तव की ओर से मांग की गई है कि साहिल तुरंत अपने सभी अपमानजनक आरोपों को वापस लें और इस पूरे कृत्य के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें. इतना ही नहीं, नोटिस में यह लिखित अंडरटेकिंग (गारंटी) देने को भी कहा गया है कि भविष्य में वे कभी भी उनके खिलाफ ऐसी कोई आधारहीन बयानबाजी नहीं करेंगे.

ये भी पढ़ें: सिया ने मंगेतर केतन अग्रवाल से शॉपिंग के नाम पर 1 करोड़ रुपये लिए और प्रेमी चेतन को दे दिए थे: सूत्र

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

न्याय 247 न्यूज़ द्वारा प्रस्तुत

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने खड़गे ट्रस्ट मामले में लोकायुक्त से जवाब मांगा
अपराध

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने खड़गे ट्रस्ट मामले में लोकायुक्त से जवाब मांगा

बाल मजदूरी पर दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त रुख, आपसी समझौते से नहीं हो सकता मामला खत्म
अपराध

बाल मजदूरी पर दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त रुख, आपसी समझौते से नहीं हो सकता मामला खत्म

उड़ीसा उच्च न्यायालय ने बच्चों के साथ पुलिस कार्रवाई पर गंभीर आपत्ति व्यक्त की! जानें किन मामलों ने जोड़े खाद
अपराध

उड़ीसा उच्च न्यायालय ने बच्चों के साथ पुलिस कार्रवाई पर गंभीर आपत्ति व्यक्त की! जानें किन मामलों ने जोड़े खाद

पुलिस की लापरवाही: गंभीर अपराध के आरोपी को मिली डिफॉल्ट बेल
अपराध

पुलिस की लापरवाही: गंभीर अपराध के आरोपी को मिली डिफॉल्ट बेल

सुप्रीम कोर्ट ने सीएम चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ अमरावती भूमि पूलिंग मामले को रद्द करने को बरकरार रखा
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने सीएम चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ अमरावती भूमि पूलिंग मामले को रद्द करने को बरकरार रखा

न्यायमूर्ति सूर्यकांत के विरोध के लिए एन. ए. एल. एस. ए. आर. छात्रों के खिलाफ भारी कार्रवाई
अपराध

न्यायमूर्ति सूर्यकांत के विरोध के लिए एन. ए. एल. एस. ए. आर. छात्रों के खिलाफ भारी कार्रवाई

व्हाइट हाउस बॉलरूम परियोजना को पुनर्जीवित करने के लिए ट्रम्प प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की
अपराध

व्हाइट हाउस बॉलरूम परियोजना को पुनर्जीवित करने के लिए ट्रम्प प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की

सुप्रीम कोर्ट ने जारी की न्यायिक भाषा की हैंडबुक, अब यौन अपराधों में संवेदनशीलता पर जोर
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने जारी की न्यायिक भाषा की हैंडबुक, अब यौन अपराधों में संवेदनशीलता पर जोर

ताज़ा ख़बरें