सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज रंजना देसाई और अन्य प्रमुख व्यक्तियों को SIR में मतदाता रिकॉर्ड बेमेल के कारण चुनाव आयोग का नोटिस
दिल्ली में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत रंजना देसाई, उनके पति‑पुत्र‑बहू समेत पूर्व सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी और उनकी पत्नी को 'Unmapped with Last SIR' बताकर नोटिस भेजा गया है, अर्थात उनके वर्तमान मतदाता विवरण का पिछले SIR रिकॉर्ड से मेल नहीं हो पाया। नोटिस प्राप्त करने वाले इन व्यक्तियों को निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी के सामने आवश्यक दस्तावेज़ प्रस्तुत करने होंगे। इसी प्रक्रिया में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, अरविंद केजरीवाल और कपिल सिब्बल को भी पहले नोटिस जारी किया गया था।

सौजन्य से:- Aaj Tak
Sign In
Advertisement
X
दिल्ली में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज रंजना देसाई और उनके परिवार के सदस्यों को चुनाव आयोग की ओर से नोटिस जारी किया गया है. जानकारी के मुताबिक पूर्व जस्टिस रंजना देसाई के साथ उनके पति प्रकाश देसाई, बेटे और अधिवक्ता माइक देसाई तथा बहू साक्षी देसाई को भी नोटिस दिया गया है. इन सभी को नोटिस जारी किए जाने का कारण 'Unmapped with Last SIR' बताया गया है. यानी मौजूदा मतदाता विवरण का पिछले SIR के दौरान तैयार मतदाता सूची के रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो पाया है.
बता दें कि, दिल्ली में SIR प्रक्रिया के तहत ऐसे मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं, जिनके विवरण को पिछले विशेष गहन पुनरीक्षण की मतदाता सूची से लिंक नहीं किया जा सका है. नोटिस मिलने के बाद संबंधित मतदाताओं को निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ERO) के समक्ष आवश्यक जानकारी या दस्तावेज उपलब्ध कराने होते हैं.
सीएम रेखा गुप्ता, अरविंद केजरीवाल, कपिल सिब्बल को भी मिला था नोटिस
इससे एक दिन पहले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल समेत कई प्रमुख वोटर्स को नोटिस जारी किया गया था. अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी थी.
हालांकि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की वोटिंग लिस्ट का सत्यापन कर लिया गया था. मतदाता प्रविष्टि का सत्यापन कर लिया गया है. दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय ने एक बयान में कहा कि उनका नाम शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र की अंतिम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा. अंतिम मतदाता सूची 4 नवंबर को प्रकाशित होनी है.
Advertisement
पूर्व सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और उनकी पत्नी को चुनाव आयोग का नोटिस
दिल्ली में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत पूर्व सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और उनकी पत्नी सुनीता द्विवेदी को चुनाव आयोग की ओर से नोटिस जारी किया गया है. जनरल उपेंद्र द्विवेदी और उनकी पत्नी नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं. दोनों को विधानसभा क्षेत्र संख्या-40 (AC-40) में मतदाता के रूप में दर्ज किया गया है.
दोनों को 'Unmapped with Last SIR' श्रेणी के तहत नोटिस जारी किया गया है. इसका मतलब है कि उनके मौजूदा मतदाता विवरण का पिछले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो पाया है. चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के तहत ऐसे मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं, जिनके विवरण का पिछले SIR की मतदाता सूची से मिलान नहीं हुआ है या जिनके विवरण में किसी तरह की विसंगति सामने आई है.
---- समाप्त ----
TOPICS:
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
दिल्ली के सभी ज़िला अदालतों में वकीलों ने आज हड़ताल का ऐलान किया

जेल अदालत ने दीं बंदियों को निःशुल्क कानूनी सहायता और अधिकारों की विस्तृत जानकारी

सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज रंजना देसाई सहित कई प्रमुख व्यक्तियों को चुनाव आयोग ने SIR में ‘अनमैप्ड’ नोटिस भेजा

सुप्रीम कोर्ट में 69,000 शिक्षक भर्ती मुद्दे की निर्णायक सुनवाई 22 सितंबर को

पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायमूर्ति रंजन देवी और परिवार पर दिल्ली चुनाव आयोग की सूचना

सुप्रीम कोर्ट के सप्ताहिक प्रमुख आदेश: मेडिकल ग्रेजुएट स्टाइपेंड, प्रोविज़नल लॉ‑एडवोकेट एनरोलमेंट और प्रमोशन नियमों की नई दिशा

झारखंड हाईकोर्ट में तीन नए जज, फिर भी नौ पद अभी खाली

38 वर्ष के संघर्ष में सुमित्रा देवी को मिली सुप्रीम कोर्ट की जीत
ताज़ा ख़बरें
- हाई कोर्ट ने NHAI को जलभराव पर दी कड़ी चेतावनी, जमीन पर ठोस कदम माँगे
- सुप्रीम कोर्ट में याचिका की अफ़वाह से शास्त्रीनगर बाजार में खलबली
- कोलेजियम की सिफ़ारिश पर चार हाई कोर्ट में 14 जजों की नई नियुक्तियां
- सुप्रीम कोर्ट ने डीपफेक केस पर थामा रोक; AI‑संबंधी जनहित याचिका के लिए सुनवाई तय
- पटना हाई कोर्ट ने केंद्रीय बैंक ऑफ़ इंडिया के ‘अविवाहित’ शब्द को हटाकर दया‑नियुक्ति योजना में शादीशुदा बेटे के आवेदन को खारिज करने के आदेश को निरस्त किया
- भाईचारा भारत का प्रमुख लक्ष्य: पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज का संदेश
- दिल्ली हाई कोर्ट ने महिला वकील को जबरन शादी से बचाने के लिए पुलिस सुरक्षा का आदेश दिया
- सुप्रीम कोर्ट ने दशकों पहले की भूमि बिक्री को रिफंड आदेश से उलटने को अस्वीकृत किया

