होमवकीलझारखंड हाईकोर्ट में तीन नए जज, फिर भी नौ पद अभी खाली
वकील

झारखंड हाईकोर्ट में तीन नए जज, फिर भी नौ पद अभी खाली

केंद्र सरकार ने गढ़वा, डालटनगंज और साहिबगंज के प्रधान जिला जज मनोज प्रसाद, राम शर्मा और अखिल कुमार को हाईकोर्ट में जोड़ने की अधिसूचना जारी की, जिससे जजों की कुल संख्या 16 हो गई। हालांकि हाईकोर्ट में अभी भी नौ न्यायिक पद रिक्त हैं।

20 सितंबर 2026 को 01:04 am बजे
झारखंड हाईकोर्ट में तीन नए जज, फिर भी नौ पद अभी खाली

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Jharkhand

- Ranchi

- Jharkhand High Court Gets Three New Judges, Yet Nine Posts Remain Vacant

झारखंड हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, फिर भी नौ पद खाली

- कॉपी लिंक

झारखंड हाईकोर्ट को तीन नए जज मिले हैं। इनमें गढ़वा के प्रधान जिला जज मनोज प्रसाद, डालटनगंज के प्रधान जिला जज राम शर्मा और साहिबगंज के प्रधान जिला जज अखिल कुमार शामिल हैं।

केंद्र सरकार ने शनिवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी। इससे पहले 10 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इन तीनों को झारखंड हाईकोर्ट का जज बनाने की अनुशंसा की थी। इन तीनों की नियुक्ति के बाद झारखंड हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। -शेष पेज 11 पर

वकालत से हाईकोर्ट जज बनने तक का सफर

अखिल कुमार... पटना में 6 जनवरी 1972 को जन्म हुआ। शुरुआती शिक्षा पटना में हुई। 1999 में दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैंपस लॉ सेंटर से एलएलबी की डिग्री हासिल की। उसी साल अधिवक्ता के रूप में नामांकित हुए और पटना हाईकोर्ट में आपराधिक मामलों की वकालत की।

राम शर्मा... दिल्ली में 7 जुलाई 1968 को जन्म हुआ। वर्ष 1994 में दिल्ली से एलएलबी की डिग्री ली। उसी वर्ष दिल्ली बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में नामांकित हुए। दिल्ली हाईकोर्ट में आपराधिक मामलों की वकालत की। 26 मई 2012 को झारखंड सुपीरियर ज्यूडिशियल सर्विस में शामिल हुए।

मनोज प्रसाद... देवघर में 1973 में जन्म हुआ। 1998 से दिल्ली यूनिवर्सिटी से एलएलबी की। वर्ष 1999 में बिहार स्टेट बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में नामांकित हुए। देवघर जिला अदालत में वकालत शुरू की। 4 मई 2012 को झारखंड सुपीरियर ज्यूडिशियल सर्विस में शामिल हुए।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
38 वर्ष के संघर्ष में सुमित्रा देवी को मिली सुप्रीम कोर्ट की जीत
वकील

38 वर्ष के संघर्ष में सुमित्रा देवी को मिली सुप्रीम कोर्ट की जीत

हाई कोर्ट ने NHAI को जलभराव पर दी कड़ी चेतावनी, जमीन पर ठोस कदम माँगे
वकील

हाई कोर्ट ने NHAI को जलभराव पर दी कड़ी चेतावनी, जमीन पर ठोस कदम माँगे

सुप्रीम कोर्ट में याचिका की अफ़वाह से शास्त्रीनगर बाजार में खलबली
वकील

सुप्रीम कोर्ट में याचिका की अफ़वाह से शास्त्रीनगर बाजार में खलबली

कोलेजियम की सिफ़ारिश पर चार हाई कोर्ट में 14 जजों की नई नियुक्तियां
वकील

कोलेजियम की सिफ़ारिश पर चार हाई कोर्ट में 14 जजों की नई नियुक्तियां

सुप्रीम कोर्ट ने डीपफेक केस पर थामा रोक; AI‑संबंधी जनहित याचिका के लिए सुनवाई तय
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने डीपफेक केस पर थामा रोक; AI‑संबंधी जनहित याचिका के लिए सुनवाई तय

पटना हाई कोर्ट ने केंद्रीय बैंक ऑफ़ इंडिया के ‘अविवाहित’ शब्द को हटाकर दया‑नियुक्ति योजना में शादीशुदा बेटे के आवेदन को खारिज करने के आदेश को निरस्त किया
वकील

पटना हाई कोर्ट ने केंद्रीय बैंक ऑफ़ इंडिया के ‘अविवाहित’ शब्द को हटाकर दया‑नियुक्ति योजना में शादीशुदा बेटे के आवेदन को खारिज करने के आदेश को निरस्त किया

भाईचारा भारत का प्रमुख लक्ष्य: पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज का संदेश
वकील

भाईचारा भारत का प्रमुख लक्ष्य: पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज का संदेश

दिल्ली हाई कोर्ट ने महिला वकील को जबरन शादी से बचाने के लिए पुलिस सुरक्षा का आदेश दिया
वकील

दिल्ली हाई कोर्ट ने महिला वकील को जबरन शादी से बचाने के लिए पुलिस सुरक्षा का आदेश दिया

ताज़ा ख़बरें