हाई कोर्ट ने NHAI को जलभराव पर दी कड़ी चेतावनी, जमीन पर ठोस कदम माँगे
महिपालपुर में बढ़ते जलभराव को लेकर हाई कोर्ट ने NHAI और अन्य एजेंसियों को कागजी कार्यवाही से हट कर वास्तविक कार्य करने का निर्देश दिया। अदालत ने 30 अक्टूबर तक एक संयुक्त कार्य‑योजना और स्पष्ट समय‑सीमा के साथ रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया, जिसमें एयरोसिटी विस्तार के कारण प्रभावित ड्रेनेज नेटवर्क के सुधार, शंकर विहार‑रेडिसन सर्कल तक 3.5 किमी स्टॉर्म‑वॉटर ड्रेन निर्माण और दुर्गा एक्सप्रेसवे टनल में रेलवे ड्रेनेज अपग्रेड शामिल है।

सौजन्य से:- Navbharat Times
जस्टिस प्रतिभा एम. सिंह और जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की बेंच ने ‘सोशल जूरिस्ट’ नाम के सिविल राइट्स संगठन की याचिका पर सुनवाई के दौरान 18 सितंबर के आदेश में यह टिप्पणी की। कोर्ट ने NHAI की ओर से सुनवाई में तैयार अधिकारी या वकील के मौजूद नहीं होने पर भी नाराजगी जताई। बेंच ने चेतावनी दी कि अगर संबंधित एजेंसियों ने अब भी ठोस कदम नहीं उठाए तो कोर्ट को कड़े निर्देश जारी करने पड़ेंगे।
जलभराव और ड्रेनेज व्यवस्था पर भी हुई चर्चा
यह सुनवाई दिल्ली सरकार की ओर से दाखिल स्टेटस रिपोर्ट के बाद हुई। रिपोर्ट में बताया गया कि 3 अगस्त को चीफ सेक्रेटरी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक हुई थी। इसमें महिपालपुर के जलभराव और ड्रेनेज व्यवस्था की समस्या पर चर्चा हुई। रिपोर्ट के अनुसार, एयरोसिटी में कमर्शियल इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार से महिपालपुर के ड्रेनेज नेटवर्क की क्षमता प्रभावित हुई है। इसके चलते नजफगढ़ नाले में पानी का बहाव भी कम हुआ।जलभराव की समस्या दूर करने के लिए DIAL और NHAI की ओर से कई तकनीकी उपाय सुझाए गए हैं। इनमें NH-48 के किनारे शंकर विहार से रेडिसन सर्कल तक करीब 3.5 किलोमीटर लंबा स्टॉर्म वॉटर ड्रेन बनाने का प्रस्ताव है। साथ ही समालखा और नजफगढ़ नालों की गाद सफाइ और नियमित रखरखाव की बात कही गई है।
ड्रेनेज इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करने का प्रस्ताव
द्वारका एक्सप्रेसवे टनल में सतह के पानी के अनियंत्रित बहाव को रोकने के लिए रेलवे के ड्रेनेज इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करने का प्रस्ताव भी सामने आया है।हाई कोर्ट ने सभी संबंधित एजेंसियों के सीनियर अधिकारियों को 30 अक्टूबर को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है। उन्हें तब तक एक जॉइंट एक्शनप्लान और हर काम को पूरा करने की पक्की टाइमलाइन के साथ कोर्ट में रिपोर्ट देनी होगी।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
38 वर्ष के संघर्ष में सुमित्रा देवी को मिली सुप्रीम कोर्ट की जीत

सुप्रीम कोर्ट में याचिका की अफ़वाह से शास्त्रीनगर बाजार में खलबली

कोलेजियम की सिफ़ारिश पर चार हाई कोर्ट में 14 जजों की नई नियुक्तियां

सुप्रीम कोर्ट ने डीपफेक केस पर थामा रोक; AI‑संबंधी जनहित याचिका के लिए सुनवाई तय

पटना हाई कोर्ट ने केंद्रीय बैंक ऑफ़ इंडिया के ‘अविवाहित’ शब्द को हटाकर दया‑नियुक्ति योजना में शादीशुदा बेटे के आवेदन को खारिज करने के आदेश को निरस्त किया

भाईचारा भारत का प्रमुख लक्ष्य: पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज का संदेश

दिल्ली हाई कोर्ट ने महिला वकील को जबरन शादी से बचाने के लिए पुलिस सुरक्षा का आदेश दिया

समानलिंगी जोड़े को 'पति‑पत्नी' टैक्स छूट नहीं मिल सकती, कोर्ट में केंद्र का विरोध
ताज़ा ख़बरें
- जायल में 10 अक्टूबर को लोक अदालत: आपसी सहमति से हल होंगे पारिवारिक व अन्य विवाद
- बलांगीर में राष्ट्रीय लोक अदालत में 10,751 मामलों का सौहार्दपूर्ण समाधान
- सुप्रीम कोर्ट ने निजी विश्वविद्यालयों को 6 हफ्ते में ऑडिटेड खाते और फीस-खर्च का ब्योरा जमा करने का आदेश दिया
- सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस ने चेतावनी दी: बिना वरिष्ठ प्रशिक्षण के युवा वकील नहीं सीखेंगे पेशे के 'नरम कौशल'
- सुप्रीम कोर्ट ने युवा वकीलों में परंपरागत प्रशिक्षण और अदालत शिष्टाचार के घटते महत्व पर चेतावनी दी
- सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका से बार काउंसिल ऑफ़ इंडिया में 30% महिलाएँ प्रतिनिधित्व की माँग
- सुप्रीम कोर्ट ने युवा वकीलों को दी सलाह: वरिष्ठों के साथ प्रशिक्षण ही है सफलता की कुंजी
- सीओ जियाउल हक हत्याकांड में सीबीआई रिपोर्ट को अदालत ने मान्यता दी, रघुराज प्रताप सिंह समेत पांच को मिला राहत

