होमवकीलसुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज रंजना देसाई सहित कई प्रमुख व्यक्तियों को चुनाव आयोग ने SIR में ‘अनमैप्ड’ नोटिस भेजा
वकील

सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज रंजना देसाई सहित कई प्रमुख व्यक्तियों को चुनाव आयोग ने SIR में ‘अनमैप्ड’ नोटिस भेजा

दिल्ली में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज रंजना देसाई, उनके पति, बेटे और बहू को ‘Unmapped with Last SIR’ कारण से चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है। इसी प्रक्रिया में मुख्यमंत्री रेेखा गुप्ता, अरविंद केजरीवाल, कपिल सिब्बल तथा पूर्व सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी और उनकी पत्नी को भी नोटिस मिला, जहाँ उन्हें अपने वर्तमान मतदाता विवरण को पिछले SIR रिकॉर्ड से मिलान करवाना होगा। नोटिस प्राप्तकर्ता को निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी के समक्ष आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होते हैं।

20 सितंबर 2026 को 01:04 pm बजे
सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज रंजना देसाई सहित कई प्रमुख व्यक्तियों को चुनाव आयोग ने SIR में ‘अनमैप्ड’ नोटिस भेजा

सौजन्य से:- Aaj Tak

Advertisement

दिल्ली में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज रंजना देसाई और उनके परिवार के सदस्यों को चुनाव आयोग की ओर से नोटिस जारी किया गया है. जानकारी के मुताबिक पूर्व जस्टिस रंजना देसाई के साथ उनके पति प्रकाश देसाई, बेटे और अधिवक्ता माइक देसाई तथा बहू साक्षी देसाई को भी नोटिस दिया गया है. इन सभी को नोटिस जारी किए जाने का कारण 'Unmapped with Last SIR' बताया गया है. यानी मौजूदा मतदाता विवरण का पिछले SIR के दौरान तैयार मतदाता सूची के रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो पाया है.

Advertisement

बता दें कि, दिल्ली में SIR प्रक्रिया के तहत ऐसे मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं, जिनके विवरण को पिछले विशेष गहन पुनरीक्षण की मतदाता सूची से लिंक नहीं किया जा सका है. नोटिस मिलने के बाद संबंधित मतदाताओं को निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ERO) के समक्ष आवश्यक जानकारी या दस्तावेज उपलब्ध कराने होते हैं.

सीएम रेखा गुप्ता, अरविंद केजरीवाल, कपिल सिब्बल को भी मिला था नोटिस

इससे एक दिन पहले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल समेत कई प्रमुख वोटर्स को नोटिस जारी किया गया था. अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी थी.

हालांकि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की वोटिंग लिस्ट का सत्यापन कर लिया गया था. मतदाता प्रविष्टि का सत्यापन कर लिया गया है. दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय ने एक बयान में कहा कि उनका नाम शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र की अंतिम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा. अंतिम मतदाता सूची 4 नवंबर को प्रकाशित होनी है.

Advertisement

पूर्व सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और उनकी पत्नी को चुनाव आयोग का नोटिस

दिल्ली में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत पूर्व सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और उनकी पत्नी सुनीता द्विवेदी को चुनाव आयोग की ओर से नोटिस जारी किया गया है. जनरल उपेंद्र द्विवेदी और उनकी पत्नी नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं. दोनों को विधानसभा क्षेत्र संख्या-40 (AC-40) में मतदाता के रूप में दर्ज किया गया है.

दोनों को 'Unmapped with Last SIR' श्रेणी के तहत नोटिस जारी किया गया है. इसका मतलब है कि उनके मौजूदा मतदाता विवरण का पिछले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो पाया है. चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के तहत ऐसे मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं, जिनके विवरण का पिछले SIR की मतदाता सूची से मिलान नहीं हुआ है या जिनके विवरण में किसी तरह की विसंगति सामने आई है.

---- समाप्त ----

TOPICS:

Read more!

Advertisement

Latest News in Hindi »

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज रंजना देसाई और अन्य प्रमुख व्यक्तियों को SIR में मतदाता रिकॉर्ड बेमेल के कारण चुनाव आयोग का नोटिस
वकील

सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज रंजना देसाई और अन्य प्रमुख व्यक्तियों को SIR में मतदाता रिकॉर्ड बेमेल के कारण चुनाव आयोग का नोटिस

सुप्रीम कोर्ट में 69,000 शिक्षक भर्ती मुद्दे की निर्णायक सुनवाई 22 सितंबर को
वकील

सुप्रीम कोर्ट में 69,000 शिक्षक भर्ती मुद्दे की निर्णायक सुनवाई 22 सितंबर को

पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायमूर्ति रंजन देवी और परिवार पर दिल्ली चुनाव आयोग की सूचना
वकील

पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायमूर्ति रंजन देवी और परिवार पर दिल्ली चुनाव आयोग की सूचना

सुप्रीम कोर्ट के सप्ताहिक प्रमुख आदेश: मेडिकल ग्रेजुएट स्टाइपेंड, प्रोविज़नल लॉ‑एडवोकेट एनरोलमेंट और प्रमोशन नियमों की नई दिशा
वकील

सुप्रीम कोर्ट के सप्ताहिक प्रमुख आदेश: मेडिकल ग्रेजुएट स्टाइपेंड, प्रोविज़नल लॉ‑एडवोकेट एनरोलमेंट और प्रमोशन नियमों की नई दिशा

झारखंड हाईकोर्ट में तीन नए जज, फिर भी नौ पद अभी खाली
वकील

झारखंड हाईकोर्ट में तीन नए जज, फिर भी नौ पद अभी खाली

38 वर्ष के संघर्ष में सुमित्रा देवी को मिली सुप्रीम कोर्ट की जीत
वकील

38 वर्ष के संघर्ष में सुमित्रा देवी को मिली सुप्रीम कोर्ट की जीत

हाई कोर्ट ने NHAI को जलभराव पर दी कड़ी चेतावनी, जमीन पर ठोस कदम माँगे
वकील

हाई कोर्ट ने NHAI को जलभराव पर दी कड़ी चेतावनी, जमीन पर ठोस कदम माँगे

सुप्रीम कोर्ट में याचिका की अफ़वाह से शास्त्रीनगर बाजार में खलबली
वकील

सुप्रीम कोर्ट में याचिका की अफ़वाह से शास्त्रीनगर बाजार में खलबली

ताज़ा ख़बरें