होमअपराधअखिलेश यादव ने योगी सरकार पर मस्जिद ध्वस्त करने के फैसले को न्यायालय से ऊपर ठहराते हुए किया कड़ा प्रहार
अपराध

अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर मस्जिद ध्वस्त करने के फैसले को न्यायालय से ऊपर ठहराते हुए किया कड़ा प्रहार

सहारनपुर में मस्जिद को हटाने के बाद अदालत‑आदेश का पालन करने के बजाय 12‑13 घंटे में ध्वस्त करने की कार्रवाई को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्य सरकार पर तीखा आरोप लगाया कि न्याय के लिए हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट तक पहुँचने की जरूरत नहीं रही। उन्होंने इसे सरकार की सांप्रदायिक साजिश बताया और आगामी चुनावों में दलित वोटबैंक को आकर्षित करने हेतु पार्टी ने लाल‑नीले रंगों के मिश्रण सहित नई रणनीति अपनाई, यह बताया।

7 सितंबर 2026 को 03:32 pm बजे
अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर मस्जिद ध्वस्त करने के फैसले को न्यायालय से ऊपर ठहराते हुए किया कड़ा प्रहार

सौजन्य से:- Jagran

हाई कोर्ट -सुप्रीम कोर्ट से ऊपर हो गई है योगी आदित्यनाथ सरकार, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा हमला

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सहारनपुर में मजिस्द को हटाने के मामले में जिला कोर्ट के ...और पढ़ें

HighLights

- सहारनपुर में मस्जिद को गिराने की घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष की मीडिया वार्ता

- सरकार पर अधिकारियों के माध्यम से सांप्रदायिकता फैलाने का बड़ा आरोप

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में कोर्ट के आदेश के बाद मस्जिद को ध्वस्त करने के प्रकरण पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरा है। अखिलेश यादव ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में मीडिया को संबोधित किया।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सहारनपुर में मजिस्द को हटाने के मामले में जिला कोर्ट के फैसले के बाद इलाहाबाद हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की गुंजाइश थी। यहां न्याय मिल सकता था। किसी भी मामले में न्याय के लिए हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट है तो फिर 12 या 13 घंटे में मस्जिद को गिराने की क्या जरूरत थी।

सपा प्रमुख ने सहारनपुर मस्जिद प्रकरण को लेकर सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि जब न्याय मिल सकता था तो सरकार को कार्रवाई करने की इतनी जल्दी क्या थी। यह सोची-समझी रणनीति है, भाजपा सांप्रदायिक रास्ते पर ले जाना चाहती है, क्योंकि सरकार हर मोर्चे पर नाकाम है।

अखिलेश यादव ने कहा कि ये सोची समझी साजिश है जिसके तहत सरकार अधिकारियों के माध्यम से पूरे प्रदेश को सांप्रदायिक रास्ते पर ले जाना चाहते हैं। इनके पास ना महंगाई का काई जवाब है, ना देने के लिए रोजगार है, ना निवेश में ये सफल हुए हैं, ना ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई धमक बना पाए हैं। जो चीजें थी उनको ये बेच रहे हैं।

लाल के साथ नीले रंग में भी समाजवादी पार्टी

यूपी चुनाव से पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बड़ा दांव खेला है। इसके तहत समाजवादी पार्टी अब लाल के साथ नीले रंग में भी नजर आएगी। समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ता की टीशर्ट का रंग अब बदल गया है। अब समाजवादी छात्रसभा लाल की जगह नीली टीशर्ट में नजर आएगी। टीशर्ट में साइकिल के साथ बाबा साहब की फोटो भी है। इससे पहले हाल में ही अखिलेश यादव भी नीला गमछा डाले नजर आये थे।

गौरतलब है कि नीले रंग को दलितों और मायावती से जोड़कर देखा जाता है। बसपा का झंडा भी नीला हैं और चुनाव चिन्ह भी नीला है। माना जा रहा है कि अखिलेश यादव का ये कदम दलितों को रिझाने के लिए है। यूपी में विधानसभा चुनाव आने वाले हैं। ऐसे में अखिलेश यादव वोट बैंक को साधने में जुट गए हैं और उनकी नई कोशिश दलितों को लुभाने के लिए मानी जा रही है।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
इल्लाहाबाद हाई कोर्ट ने इत्तेहाद‑ए‑मिल्लत काउंसिल अध्यक्ष की जमानत याचिका खारिज, 'सर‑तन‑से‑जुदा' नारे को राष्ट्रीय एकता की चुनौती माना
अपराध

इल्लाहाबाद हाई कोर्ट ने इत्तेहाद‑ए‑मिल्लत काउंसिल अध्यक्ष की जमानत याचिका खारिज, 'सर‑तन‑से‑जुदा' नारे को राष्ट्रीय एकता की चुनौती माना

सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना पार्षद पर डॉक्टर‑हिंसा केस में जमानत पर कड़ी चेतावनी दी
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना पार्षद पर डॉक्टर‑हिंसा केस में जमानत पर कड़ी चेतावनी दी

सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों पर हिंसा को कड़ा संदेश: नेताओं को जवाबदेह ठहराया
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों पर हिंसा को कड़ा संदेश: नेताओं को जवाबदेह ठहराया

सुप्रीम कोर्ट ने 3‑महीने की सीमा तय की, फिर फैसला देने में दो साल लगाए
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने 3‑महीने की सीमा तय की, फिर फैसला देने में दो साल लगाए

लाम डोंग प्रांत ने व्यक्तिगत डेटा संरक्षण कानून के प्रचार-प्रसार के साथ साइबर सुरक्षा अभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ किया
अपराध

लाम डोंग प्रांत ने व्यक्तिगत डेटा संरक्षण कानून के प्रचार-प्रसार के साथ साइबर सुरक्षा अभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ किया

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा: विदेश में लापता भारतीय की जाँच का कानूनी आधार क्या?
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा: विदेश में लापता भारतीय की जाँच का कानूनी आधार क्या?

शिमला कोर्ट ने शादी के झांसे के आरोप में आरोपी को बरी किया
अपराध

शिमला कोर्ट ने शादी के झांसे के आरोप में आरोपी को बरी किया

हाईकोर्ट ने तय किया: शरिया कोर्ट नहीं बना सकता वैध तलाक, केवल धार्मिक राय दे सकता है
अपराध

हाईकोर्ट ने तय किया: शरिया कोर्ट नहीं बना सकता वैध तलाक, केवल धार्मिक राय दे सकता है

ताज़ा ख़बरें