होममुकदमेहरी झंडी दिखाकर शुरू, 12 सितंबर को हमीरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
मुकदमे

हरी झंडी दिखाकर शुरू, 12 सितंबर को हमीरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

जनपद न्यायालय परिसर से एक जागरूकता वाहन रवाना किया गया, जिसमें जिला न्यायाधीश मनोज कुमार राय ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। यह वाहन विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के कार्य‑प्रणाली और लाभों की जानकारी देगा। 12 सितंबर को आयोजित लोक अदालत में चल रहे तथा आने वाले मामलों का आपसी समझौते के माध्यम से निपटारा होगा, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

8 सितंबर 2026 को 09:32 am बजे
हरी झंडी दिखाकर शुरू, 12 सितंबर को हमीरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Hamirpur

- Kurara

- Hamirpur National Lok Adalat Awareness Campaign Launched | Manoj Kumar Rai

प्रचार वाहन को जनपद न्यायाधीश ने दिखाई हरी झंडी:12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, लोगों को किया जाएगा जागरूक

- कॉपी लिंक

हमीरपुर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। इसके प्रचार-प्रसार के लिए मंगलवार को जनपद न्यायालय परिसर से एक जागरूकता वाहन रवाना किया गया। जनपद न्यायाधीश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष मनोज कुमार राय ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव वंदना अग्रवाल, न्यायिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। यह प्रचार वाहन जिले के अलग-अलग इलाकों में जाकर लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी देगा।

लोक अदालत में ऐसे मामले, जो अभी कोर्ट में चल रहे हैं, और ऐसे मामले जो कोर्ट में जाने से पहले के हैं, उनका आपसी सुलह-समझौते से निपटारा किया जा सकेगा। इससे लोगों के विवादों का जल्दी समाधान होगा और उनके समय व पैसे की बचत भी होगी।

जनपद न्यायाधीश मनोज कुमार राय ने लोगों से अपील की है कि वे 12 सितंबर को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाएं। उन्होंने कहा कि आपसी सहमति से विवाद सुलझाकर लोग अपने मामलों का जल्दी निपटारा करा सकते हैं।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →

ताज़ा ख़बरें