होमअपराधशब्बीर शाह को अनावश्यक हथकड़ी न लगाई जाए : अदालत
अपराध

शब्बीर शाह को अनावश्यक हथकड़ी न लगाई जाए : अदालत

शब्बीर शाह को अनावश्यक हथकड़ी न लगाई जाए : अदालत जम्मू की विशेष अदालत ने जेल अधिकारियों को अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद शाह की स्वास्थ्य समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें अस्पताल या अदालत ले जाते समय अनावश्यक रूप से हथ…

25 अगस्त 2026 को 03:55 pm बजे
शब्बीर शाह को अनावश्यक हथकड़ी न लगाई जाए : अदालत

सौजन्य से:- Hindustan

शब्बीर शाह को अनावश्यक हथकड़ी न लगाई जाए : अदालत

जम्मू की विशेष अदालत ने जेल अधिकारियों को अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद शाह की स्वास्थ्य समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें अस्पताल या अदालत ले जाते समय अनावश्यक रूप से हथकड़ी न लगाने का निर्देश दिया है। शाह ने उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों का हवाला दिया। यह आदेश 18 अगस्त को पारित हुआ था।

जम्मू, एजेंसी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की जम्मू स्थित विशेष अदालत ने जेल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद शाह को कोट भलवाल जेल से अस्पताल या अदालत ले जाते समय अनावश्यक रूप से हथकड़ी न लगाई जाए। यह आदेश शाह की उस याचिका पर आया है जिसमें उसने कहा था कि हथकड़ी लगाने से उसे दर्द हो सकता है तथा उसके स्वास्थ्य को और नुकसान हो सकता है। 74 वर्षीय शाह ने अपनी उम्र और उच्च रक्तचाप, मधुमेह, सर्वाइकल और लंबर स्पोंडिलाइटिस जैसी कई बीमारियों का हवाला दिया था। विशेष एनआईए अदालत जम्मू के न्यायाधीश प्रेम सागर ने 18 अगस्त को यह निर्देश पारित किया।शाह

को एनआईए ने अप्रैल में श्रीनगर के नाज क्रॉसिंग पर एक आतंकवादी के अंतिम संस्कार के दौरान हुई भीड़ हिंसा और पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी से संबंधित तीन दशक पुराने मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। शाह की यह गिरफ्तारी एनआईए के अन्य मामलों में लगभग सात साल जेल की सजा काटने के बाद जमानत पर रिहा होने के तुरंत बाद हुई थी।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
इल्लाहाबाद हाई कोर्ट ने इत्तेहाद‑ए‑मिल्लत काउंसिल अध्यक्ष की जमानत याचिका खारिज, 'सर‑तन‑से‑जुदा' नारे को राष्ट्रीय एकता की चुनौती माना
अपराध

इल्लाहाबाद हाई कोर्ट ने इत्तेहाद‑ए‑मिल्लत काउंसिल अध्यक्ष की जमानत याचिका खारिज, 'सर‑तन‑से‑जुदा' नारे को राष्ट्रीय एकता की चुनौती माना

सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना पार्षद पर डॉक्टर‑हिंसा केस में जमानत पर कड़ी चेतावनी दी
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना पार्षद पर डॉक्टर‑हिंसा केस में जमानत पर कड़ी चेतावनी दी

सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों पर हिंसा को कड़ा संदेश: नेताओं को जवाबदेह ठहराया
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों पर हिंसा को कड़ा संदेश: नेताओं को जवाबदेह ठहराया

सुप्रीम कोर्ट ने 3‑महीने की सीमा तय की, फिर फैसला देने में दो साल लगाए
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने 3‑महीने की सीमा तय की, फिर फैसला देने में दो साल लगाए

लाम डोंग प्रांत ने व्यक्तिगत डेटा संरक्षण कानून के प्रचार-प्रसार के साथ साइबर सुरक्षा अभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ किया
अपराध

लाम डोंग प्रांत ने व्यक्तिगत डेटा संरक्षण कानून के प्रचार-प्रसार के साथ साइबर सुरक्षा अभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ किया

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा: विदेश में लापता भारतीय की जाँच का कानूनी आधार क्या?
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा: विदेश में लापता भारतीय की जाँच का कानूनी आधार क्या?

शिमला कोर्ट ने शादी के झांसे के आरोप में आरोपी को बरी किया
अपराध

शिमला कोर्ट ने शादी के झांसे के आरोप में आरोपी को बरी किया

हाईकोर्ट ने तय किया: शरिया कोर्ट नहीं बना सकता वैध तलाक, केवल धार्मिक राय दे सकता है
अपराध

हाईकोर्ट ने तय किया: शरिया कोर्ट नहीं बना सकता वैध तलाक, केवल धार्मिक राय दे सकता है

ताज़ा ख़बरें