होमअपराधस्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी: दिल्ली अदालत ने एक दिन की पुलिस हिरासत का आदेश
अपराध

स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी: दिल्ली अदालत ने एक दिन की पुलिस हिरासत का आदेश

CJP के समर्थकों ने स्वतंत्र पर पॉक्सो और SC‑ST एक्ट लगाकर गिरफ्तार करने की माँग रखी, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया और पटियाला हाउस अदालत में पेश किया, जहाँ एक दिन की पुलिस हिरासत निर्धारित हुई। इस दौरान संसद मार्ग थाने के आसपास सुरक्षा कड़ी की गई, अवरोधक लगाए गए और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए।

5 सितंबर 2026 को 09:32 am बजे
स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी: दिल्ली अदालत ने एक दिन की पुलिस हिरासत का आदेश

सौजन्य से:- Hindustan

आखिरकार गिरफ्तार हुआ स्वतंत्र भारद्वाज, दिल्ली की अदालत ने एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

स्वतंत्र भारद्वाज के समर्थकों द्वारा प्रदर्शन का आह्वान किए जाने के बीच शनिवार को संसद मार्ग थाने के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई, अवरोधक लगा दिए गए और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की समर्थक के पिता पर हमले के मामले में हिरासत में लिए गए हिंदूवादी 'इन्फ्लुएंसर' स्वतंत्र भारद्वाज को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे एक दिन की पुलिस हिरासत में सौंप दिया। इससे एक दिन पहले पुलिस ने स्वतंत्र को उत्तर प्रदेश के बुलंद शहर से हिरासत में लिया था। पुलिस ने यह कार्रवाई CJP द्वारा संसद मार्ग थाने का घेराव करने के कुछ घंटों बाद की गई थी।

दरअसल जुलाई में दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए CJP के प्रदर्शन के दौरान स्वतंत्र ने उस नाबालिग कार्यकर्ता के पिता पर कथित हमला किया था, लेकिन तब पुलिस ने उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की थी और उसे छोड़ दिया था। इसके बाद हाल ही में यह मामला एकबार फिर उस वक्त चर्चा में आ गया, जब एक इंटरव्यू के दौरान स्वतंत्र ने उसी हमले के बारे में बात करते हुए स्वीकार किया कि उसने छात्रा के पिता का सिर फाड़ दिया था, लेकिन इसके बावजूद राजनीतिक दबाव की वजह से पुलिस उसे छू भी नहीं सकी और वह आजाद घूमता रहा।

इसी वीडियो के वायरल होने के बाद CJP के एक प्रतिनिधिमंडल ने आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के साथ मिलकर शुक्रवार को दिल्ली के संसद मार्ग थाने का घेराव किया था और स्वतंत्र के खिलाफ पॉक्सो और SC-ST एक्ट लगाने समेत उसे गिरफ्तार करने की मांग की थी। तब पुलिस ने उन्हें 72 घंटे के अंदर स्वतंत्र को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था, हालांकि पुलिस ने कुछ ही घंटों बाद उसे यूपी के बुलंदशहर से हिरासत में ले लिया था। अब आज उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

उधर स्वतंत्र के खिलाफ हुए पुलिस ऐक्शन के बाद शनिवार को उसके समर्थकों ने संसद मार्ग थाने पर प्रदर्शन का आह्वान किया था, जिसके बाद शनिवार को इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई। इस दौरान वहां अवरोधक लगा दिए गए और अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी तैनात कर दिया गया।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
इल्लाहाबाद हाई कोर्ट ने इत्तेहाद‑ए‑मिल्लत काउंसिल अध्यक्ष की जमानत याचिका खारिज, 'सर‑तन‑से‑जुदा' नारे को राष्ट्रीय एकता की चुनौती माना
अपराध

इल्लाहाबाद हाई कोर्ट ने इत्तेहाद‑ए‑मिल्लत काउंसिल अध्यक्ष की जमानत याचिका खारिज, 'सर‑तन‑से‑जुदा' नारे को राष्ट्रीय एकता की चुनौती माना

सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना पार्षद पर डॉक्टर‑हिंसा केस में जमानत पर कड़ी चेतावनी दी
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना पार्षद पर डॉक्टर‑हिंसा केस में जमानत पर कड़ी चेतावनी दी

सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों पर हिंसा को कड़ा संदेश: नेताओं को जवाबदेह ठहराया
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों पर हिंसा को कड़ा संदेश: नेताओं को जवाबदेह ठहराया

सुप्रीम कोर्ट ने 3‑महीने की सीमा तय की, फिर फैसला देने में दो साल लगाए
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने 3‑महीने की सीमा तय की, फिर फैसला देने में दो साल लगाए

लाम डोंग प्रांत ने व्यक्तिगत डेटा संरक्षण कानून के प्रचार-प्रसार के साथ साइबर सुरक्षा अभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ किया
अपराध

लाम डोंग प्रांत ने व्यक्तिगत डेटा संरक्षण कानून के प्रचार-प्रसार के साथ साइबर सुरक्षा अभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ किया

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा: विदेश में लापता भारतीय की जाँच का कानूनी आधार क्या?
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा: विदेश में लापता भारतीय की जाँच का कानूनी आधार क्या?

शिमला कोर्ट ने शादी के झांसे के आरोप में आरोपी को बरी किया
अपराध

शिमला कोर्ट ने शादी के झांसे के आरोप में आरोपी को बरी किया

हाईकोर्ट ने तय किया: शरिया कोर्ट नहीं बना सकता वैध तलाक, केवल धार्मिक राय दे सकता है
अपराध

हाईकोर्ट ने तय किया: शरिया कोर्ट नहीं बना सकता वैध तलाक, केवल धार्मिक राय दे सकता है

ताज़ा ख़बरें