होम›अपराध›हादसे के बाद घायल युवक को मारपीट कर हाथ तोड़ने का आरोप, फिर लूटपाट
अपराध

हादसे के बाद घायल युवक को मारपीट कर हाथ तोड़ने का आरोप, फिर लूटपाट

बलरामपुर में एक युवक हादसे के बाद घायल हो गया था। उसकी जेब से दस्तावेज और मोबाइल फोन लूट निकाले गए थे। न्यायालय के आदेश पर दो आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

12 अगस्त 2026 को 08:56 am बजे
हादसे के बाद घायल युवक को मारपीट कर हाथ तोड़ने का आरोप, फिर लूटपाट

सौजन्य से:- हिंदुस्तान

एक्सीडेंट के बाद युवक का हाथ तोड़ने और लूटपाट का आरोप, अदालत के आदेश पर दो पर केस

बलरामपुर के तुलसीपुर थाना क्षेत्र में एक युवक हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि दो लोगों ने घायल युवक के साथ मारपीट करने के बाद उसकी जेब से आवश्यक दस्तावेज और मोबाइल फोन छीन लिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और विवेचना शुरू कर दी है।

बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के तुलसीपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद घायल युवक से मारपीट कर उसका हाथ तोड़ने, मोबाइल, नकदी और जरूरी दस्तावेज छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हादसे के बाद दो लोगों ने युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसकी मोटरसाइकिल भी अपने साथ ले गए। पुलिस से शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद तुलसीपुर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मामला गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के ग्राम सिसहना गोदहना जानकीनगर निवासी सुबराती की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत से जुड़ा है। न्यायालय में दिए प्रार्थनापत्र में सुबराती ने बताया कि सात दिसंबर 2025 को उनका पुत्र अरबाज मोटरसाइकिल से तुलसीपुर से घर लौट रहा था। ग्राम चैपुरवा के पास सामने से आ रहे पुरुषोत्तमपुर मशां जीतपुर निवासी ऊदल यादव ने अचानक अपनी मोटरसाइकिल मोड़ दी। इससे दोनों मोटरसाइकिलों में टक्कर हो गई और अरबाज सड़क पर गिरकर घायल हो गया。

हादसे के बाद शुरू हुई मारपीट

पीड़ित के मुताबिक, दुर्घटना के बाद ऊदल यादव और उसका पुत्र अनिल यादव मौके पर पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने घायल अरबाज के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उसका हाथ मरोड़कर तोड़ दिया गया। गंभीर चोट लगने के कारण अरबाज मौके पर ही बेहोश हो गया।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि बेहोशी की हालत में पड़े अरबाज की जेब से पैन कार्ड, आधार कार्ड, मोबाइल फोन और नकदी निकाल ली गई। इसके अलावा उसकी मोटरसाइकिल भी आरोपी अपने घर ले गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई न होने पर न्यायालय में प्रार्थनापत्र दाखिल किया गया।

अदालत के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

न्यायालय के आदेश के बाद तुलसीपुर पुलिस ने ऊदल यादव और अनिल यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है। घटना में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही उनकी पुष्टि हो सकेगी। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

लेखक के बारे में

हिंदुस्तान | ब्यूरोहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। वान-इफ्रा के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

न्याय 247 न्यूज़ द्वारा प्रस्तुत

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने खड़गे ट्रस्ट मामले में लोकायुक्त से जवाब मांगा
अपराध

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने खड़गे ट्रस्ट मामले में लोकायुक्त से जवाब मांगा

बाल मजदूरी पर दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त रुख, आपसी समझौते से नहीं हो सकता मामला खत्म
अपराध

बाल मजदूरी पर दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त रुख, आपसी समझौते से नहीं हो सकता मामला खत्म

उड़ीसा उच्च न्यायालय ने बच्चों के साथ पुलिस कार्रवाई पर गंभीर आपत्ति व्यक्त की! जानें किन मामलों ने जोड़े खाद
अपराध

उड़ीसा उच्च न्यायालय ने बच्चों के साथ पुलिस कार्रवाई पर गंभीर आपत्ति व्यक्त की! जानें किन मामलों ने जोड़े खाद

पुलिस की लापरवाही: गंभीर अपराध के आरोपी को मिली डिफॉल्ट बेल
अपराध

पुलिस की लापरवाही: गंभीर अपराध के आरोपी को मिली डिफॉल्ट बेल

सुप्रीम कोर्ट ने सीएम चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ अमरावती भूमि पूलिंग मामले को रद्द करने को बरकरार रखा
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने सीएम चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ अमरावती भूमि पूलिंग मामले को रद्द करने को बरकरार रखा

न्यायमूर्ति सूर्यकांत के विरोध के लिए एन. ए. एल. एस. ए. आर. छात्रों के खिलाफ भारी कार्रवाई
अपराध

न्यायमूर्ति सूर्यकांत के विरोध के लिए एन. ए. एल. एस. ए. आर. छात्रों के खिलाफ भारी कार्रवाई

व्हाइट हाउस बॉलरूम परियोजना को पुनर्जीवित करने के लिए ट्रम्प प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की
अपराध

व्हाइट हाउस बॉलरूम परियोजना को पुनर्जीवित करने के लिए ट्रम्प प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की

सुप्रीम कोर्ट ने जारी की न्यायिक भाषा की हैंडबुक, अब यौन अपराधों में संवेदनशीलता पर जोर
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने जारी की न्यायिक भाषा की हैंडबुक, अब यौन अपराधों में संवेदनशीलता पर जोर

ताज़ा ख़बरें