होमअपराधसुप्रीम कोर्ट ने एक हफ्ते में तीसरी बार निचली अदालत के फैसलों को उलट दिया, कई आरोपियों को बरी किया
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने एक हफ्ते में तीसरी बार निचली अदालत के फैसलों को उलट दिया, कई आरोपियों को बरी किया

सुप्रीम कोर्ट ने अपहरण‑हत्या मामले में पोस्ट‑मार्टम रिपोर्ट के अलावा कोई ठोस सबूत न मिलने पर ट्रायल कोर्ट और हाई कोर्ट की सजा रद्द कर दी, और दूसरे मामले में DNA परीक्षण की कमी के कारण यौन‑हत्ये के लिए सजा दी गई आरोपी को मुक्त कर दिया। इसी प्रकार बिहार के 25 साल पुराने मर्डर केस में भी सबूतों की कमी का हवाला देते हुए दोषियों को बरी किया गया।

5 सितंबर 2026 को 04:33 am बजे
सुप्रीम कोर्ट ने एक हफ्ते में तीसरी बार निचली अदालत के फैसलों को उलट दिया, कई आरोपियों को बरी किया

सौजन्य से:- Navbharat Times

अपहरण-हत्या का केस

दरअसल, साल 2012 में तेलंगाना के एक व्यक्ति का अपहरण कर लिया गया। उसके पिता ने 23 लाख रुपये की डिमांड की गई। पिता सिर्फ 1.5 लाख रुपये की फिरौती ही दे पाए। आरोपियों ने अपहरण किए गए शख्स को जान से मार डाला और खुलासा किया कि लाश एक फ्लैट के अंदर फ्रिज में रखी है। आरोपियों में से एक की मौत मुकदमे की सुनवाई के दौरान हो गई। इस बीच ट्रायल कोर्ट ने बाकी पांच आरोपियों को दोषी ठहरा दिया। तेलंगाना हाई कोर्ट ने सबूतों की समीक्षा की और चार को बरी कर दिया, लेकिन एक को दोषी ठहराया।कोई ठोस सबूत ही नहीं

अपहरण और हत्या के इस मामले पर अपना आदेश सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि गला घोंटने का संकेत देने वाली पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शव मिलने के अलावा आरोपी को हत्या से जोड़ने वाला कोई ठोस सबूत नहीं है। जस्टिस जेबी पारदीवाला और के. विनोद चंद्रन की बेंच ने दोषसिद्धि और सजा को रद्द करते हुए कहा कि ऑटोप्सी रिपोर्ट से यह साबित होता है कि पीड़ित की मौत 'दम घुटने और गला घोंटने' के कारण हुई थी और शव एक अपार्टमेंट के अंदर रेफ्रिजरेटर में छिपाकर रखा गया था। लेकिन इनके अलावा, 6 आरोपियों को हत्या या उस फ्लैट से जोड़ने के लिए भरोसे लायक कोई सबूत नहीं है।लड़के से कुकर्म का आरोप

एक दूसरे मामले में भी सुप्रीम कोर्ट ने दोषी ठहराए गए शख्स को रिहा कर दिया। इस मामले में एक आदमी पर स्नैक्स का लालच देकर एक लड़के के साथ कुकर्म करने का आरोप लगा था। उसे अंबाला की अदालत ने मार्च 2007 में अप्राकृतिक यौन संबंध और हत्या के 'अपराध' के लिए अप्रैल 2010 में दोषी ठहराया और उम्रकैद की सजा सुनाई। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने अक्टूबर 2022 में उसकी अपील खारिज कर दी थी।कड़ी से कड़ी नहीं जुड़ी

जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस संजीव सचदेवा की बेंच ने कहा कि पुलिस आरोपी के अंडरगारमेंट में मिले सीमेन का DNA टेस्ट करने में नाकाम रही, जिससे उसका मिलान पीड़ित के अंडरगारमेंट से लिए गए रेक्टल स्वैब से किया जा सके। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आखिरी बार साथ देखे जाने' वाली थ्योरी पर शक है और अभियोजन पक्ष के मामले की कड़ी में कई कड़ियां गायब थीं।किसी को नहीं मिली सजा

कोर्ट ने उस व्यक्ति को बरी कर दिया, जिसने 17 साल जेल में बिताए थे। इस मामले के खत्म होने के नतीजे दुखद रहे। एक व्यक्ति ने एक ऐसे अपराध में अपने छोटे बच्चे को खो दिया जिसके लिए किसी को सजा नहीं मिली, वहीं दूसरी तरफ गलत तरीके से दोषी ठहराए गए एक व्यक्ति ने अपनी जिंदगी के सबसे अच्छे साल गंवा दिए।मामले की जांच ही नहीं हुई

तीसरे मामले में बिहार में 25 साल पहले हुए एक मर्डर केस में ट्रायल कोर्ट और पटना हाई कोर्ट ने छह लोगों को दोषी ठहराया था। जस्टिस पारदीवाला और जस्टिस चंद्रन की बेंच ने दोषियों को बरी करते हुए कहा कि सबूतों की पूरी तरह कमी है और चश्मदीदों के बयानों पर भरोसा नहीं किया जा सकता। यह मामला खराब जांच का नहीं, बल्कि जांच न होने का है।भारत के बिजली प्लांट में कोयले की भयंकर कमी, सिर्फ 9 दिन का स्टॉक

कौन है स्वतंत्र भारद्वाज, दावा- फोड़ा निशु आजाद के पिता का सिर

विदेशी चंदे वाले FCRA बिल की जांच के लिए बनी संसदीय समिति

दिल्ली में ट्रैफिक जाम पर अब 'ऊपरवाले' की नजर, ड्रोन से हो रही निगरानी

EOS-05 मिशन की सफलता पर क्या बोले ISRO चीफ वी नारायणन

नेपाल का अजीब रुख, फिर भी भारत ने भेजी मदद की एक और खेप

पाकिस्तान को किनारे लगाकर भारत को चुन रहे यूरोपीय देश

पाकिस्तान की हवा टाइट करने की तैयारी, 2 सैन्य अभ्यास करेगा भारत

हर जानकारी के लिए BLA जिम्मेदार नहीं; दिल्ली हाईकोर्ट की दो टूक

सीपी में आधी रात तक खुले रहेंगे पब्लिक टॉयलेट, NDMC चेयरमैन का फैसला

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
इल्लाहाबाद हाई कोर्ट ने इत्तेहाद‑ए‑मिल्लत काउंसिल अध्यक्ष की जमानत याचिका खारिज, 'सर‑तन‑से‑जुदा' नारे को राष्ट्रीय एकता की चुनौती माना
अपराध

इल्लाहाबाद हाई कोर्ट ने इत्तेहाद‑ए‑मिल्लत काउंसिल अध्यक्ष की जमानत याचिका खारिज, 'सर‑तन‑से‑जुदा' नारे को राष्ट्रीय एकता की चुनौती माना

सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना पार्षद पर डॉक्टर‑हिंसा केस में जमानत पर कड़ी चेतावनी दी
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना पार्षद पर डॉक्टर‑हिंसा केस में जमानत पर कड़ी चेतावनी दी

सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों पर हिंसा को कड़ा संदेश: नेताओं को जवाबदेह ठहराया
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों पर हिंसा को कड़ा संदेश: नेताओं को जवाबदेह ठहराया

सुप्रीम कोर्ट ने 3‑महीने की सीमा तय की, फिर फैसला देने में दो साल लगाए
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने 3‑महीने की सीमा तय की, फिर फैसला देने में दो साल लगाए

लाम डोंग प्रांत ने व्यक्तिगत डेटा संरक्षण कानून के प्रचार-प्रसार के साथ साइबर सुरक्षा अभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ किया
अपराध

लाम डोंग प्रांत ने व्यक्तिगत डेटा संरक्षण कानून के प्रचार-प्रसार के साथ साइबर सुरक्षा अभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ किया

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा: विदेश में लापता भारतीय की जाँच का कानूनी आधार क्या?
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा: विदेश में लापता भारतीय की जाँच का कानूनी आधार क्या?

शिमला कोर्ट ने शादी के झांसे के आरोप में आरोपी को बरी किया
अपराध

शिमला कोर्ट ने शादी के झांसे के आरोप में आरोपी को बरी किया

हाईकोर्ट ने तय किया: शरिया कोर्ट नहीं बना सकता वैध तलाक, केवल धार्मिक राय दे सकता है
अपराध

हाईकोर्ट ने तय किया: शरिया कोर्ट नहीं बना सकता वैध तलाक, केवल धार्मिक राय दे सकता है

ताज़ा ख़बरें