सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अभिजीत दीपके ने कहा: सड़कों पर उठी हर आवाज़ का न्याय
सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दर्ज सभी FIR को रद्द करने का निर्देश दिया। इस निर्णय पर सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने इसे विरोध में सड़कों पर उतरे सभी लोगों की जीत कहा, साथ ही नेट पेपर लीक विवाद में आत्महत्या करने वाले बच्चों और उनके परिवारों के लिए भी न्याय माना।

सौजन्य से:- ABP News
'ये हर उस इंसान की जीत है जो...', सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कहा कि यह उन सभी लोगों के लिए न्याय है जो जंतर-मंतर पर लड़ रहे थे और उन बच्चों के लिए भी जिन्होंने नीट पेपर लीक विवाद के दौरान आत्महत्या कर ली थी.
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी एफआईआर को रद्द करने के निर्देश दिए. वहीं इस पर सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि ये हर उस इंसान की जीत है जो प्रदर्शन के दौरान सड़कों पर उतरा था.
आज हुआ इंसाफ- दीपके
अभिजीत दीपके ने छत्रपति संभाजीनगर में पत्रकारों से बातचीत में कहा,"मैं माननीय कोर्ट का तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं क्योंकि आज सही मायनों में न्याय हुआ है. यह उन सभी लोगों के लिए न्याय है जो जंतर-मंतर पर लड़ रहे थे और उन बच्चों के लिए भी जिन्होंने नीट पेपर लीक विवाद के दौरान आत्महत्या कर ली थी. आज उन परिवारों को भी न्याय मिला है जिन्होंने पेपर लीक की वजह से अपने बच्चों को खो दिया."
ये हर इंसान की जीत जो सड़कों पर उतरा- दीपके
दीपके ने आगे कहा, "यह उस हर व्यक्ति की जीत है जो विरोध प्रदर्शन के दौरान सड़कों पर उतरा, न सिर्फ़ जंतर-मंतर पर बल्कि पूरे देश में इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि आपने अपनी आवाज कैसे उठाई, मायने यह रखता है कि आपने आवाज़ उठाई. यह आप सभी की जीत है."
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
इल्लाहाबाद हाई कोर्ट ने इत्तेहाद‑ए‑मिल्लत काउंसिल अध्यक्ष की जमानत याचिका खारिज, 'सर‑तन‑से‑जुदा' नारे को राष्ट्रीय एकता की चुनौती माना

सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना पार्षद पर डॉक्टर‑हिंसा केस में जमानत पर कड़ी चेतावनी दी

सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों पर हिंसा को कड़ा संदेश: नेताओं को जवाबदेह ठहराया

सुप्रीम कोर्ट ने 3‑महीने की सीमा तय की, फिर फैसला देने में दो साल लगाए

लाम डोंग प्रांत ने व्यक्तिगत डेटा संरक्षण कानून के प्रचार-प्रसार के साथ साइबर सुरक्षा अभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ किया

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा: विदेश में लापता भारतीय की जाँच का कानूनी आधार क्या?

शिमला कोर्ट ने शादी के झांसे के आरोप में आरोपी को बरी किया

हाईकोर्ट ने तय किया: शरिया कोर्ट नहीं बना सकता वैध तलाक, केवल धार्मिक राय दे सकता है
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने दो साल की देरी के बाद 3‑महीने की सीमा तोड़ते हुए आदेश सुनाया
- साइंस‑आधारित जांच व निजता: सुप्रीम कोर्ट ने किया जरूरी संतुलन पर ज़ोर
- शिवसेना पार्षद के डॉक्टर पर हमले के जमानत मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सवाल उठाए, सड़कों पर ऐसे लोगों का हक नहीं
- छह महीने से अधिक आरक्षित फैसले पर पुनः सुनवाई के लिए मुख्य न्यायाधीश को आवेदन का अधिकार
- 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत: पेंडिंग ट्रैफिक चालानों का आसान निपटारा और बड़ी छूट
- सुप्रीम कोर्ट ने नगा उग्रवादी होपेसन निंगशेन की उम्रकैद की सजा को निलंबित कर, अपील तक दिल्ली से बाहर न जाने की शर्त लगाई
- सच्चाई की तलाश में: सुप्रीम कोर्ट ने 9 साल बाद दुष्कर्म के दोषी को रिहा किया
- हाईकोर्ट ने कहा: क्लोजर रिपोर्ट के बाद भी मजिस्ट्रेट सीधे तलब कर सकते हैं

