होमअपराधदिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार की पॉश हैंडबुक में पीड़िता के नाम के खुलासे पर कड़ी निंदा की
अपराध

दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार की पॉश हैंडबुक में पीड़िता के नाम के खुलासे पर कड़ी निंदा की

कोर्ट ने कहा कि यौन उत्पीड़न के मामलों में पीड़िता की पहचान का खुलासा करना कानून के विरुद्ध है और केंद्र को भी इस नियम का पालन करना चाहिए। जजों ने मंत्रालय से अनुरोध किया कि हैंडबुक में उल्लिखित नामों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को अदालत में पेश किया जाए। आरोपी ने भी याचिका दायर की थी कि अब सुलझे मामले के कारण हैंडबुक से उसका नाम हटाया जाए।

9 सितंबर 2026 को 05:32 am बजे
दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार की पॉश हैंडबुक में पीड़िता के नाम के खुलासे पर कड़ी निंदा की

सौजन्य से:- ETV Bharat

यौन उत्पीड़न पीड़िता की पहचान उजागर होने पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- केंद्र सरकार को भी कानून का पालन करना होता है

कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि हैंडबुक में पीड़िता का नाम कैसे उजागर किया गया. आप ऐसा कैसे कर सकते हैं?

Published : September 9, 2026 at 10:04 AM IST

नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की तरफ से जारी प्रिवेंशन ऑफ सेक्सुअल हरैसमेंट (पॉश) हैंडबुक में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकार पीड़ित महिला की पहचान उजागर करने के लिए केंद्र सरकार को फटकार लगाई है. जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच ने कहा कि केंद्र को भी कानून का पालन करना होगा.

कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि हैंडबुक में पीड़िता का नाम कैसे उजागर किया गया. आप ऐसा कैसे कर सकते हैं? आप भारत सरकार हैं. आप खुद पीड़िता का नाम उजागर करने वाला हैंडबुक प्रकाशित कर रहे हैं. उसे प्रसारित कर रहे हैं. यह आपकी आधिकारिक वेबसाइट पर है. कोर्ट ने कहा कि जज भी पीड़िता का नाम नहीं लिखते और उनके नाम की जगह एक्स का इस्तेमाल करते हैं. कोर्ट ने केंद्र सरकार के वकील से कहा कि वे इस सामग्री के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के नामों के साथ कोर्ट में आएं.

दरअसल पॉश कानून यौन अपराध का सामना करने वाली महिलाओं व किशोरियों की पहचान उजागर करने पर रोक लगाता है. यह दंडनीय अपराध है.

कोर्ट उस व्यक्ति की याचिका पर सुनवाई कर रही है जो मामले में आरोपी था और जिसकी दलील थी कि मामला अब सुलझ चुका है, इसलिए हैंडबुक से उसका नाम हटाने का निर्देश दिया जाए. याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि कथित घटना से जुड़े एक श्रम न्यायाधिकरण के आदेश को मंत्रालय की पॉश हैंडबुक में एक उदाहरण के तौर पर शामिल किया गया है, जिसमें न केवल उसकी पहचान, बल्कि पीड़ित महिला का नाम भी उजागर किया गया है. सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने कहा कि यह हैंडबुक इंटरनेट पर हर जगह मौजूद है. सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से पेश वकील ने कहा कि हैंडबुक नवंबर 2015 में शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रकाशित की गई थी, जबकि दोनों पक्षों ने मामला हाल ही में सुलझाया है.

ये भी पढ़ें :

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
भ्रष्टाचार मामलों में अत्यधिक सबूतों से हुई देरी पर सुप्रीम कोर्ट ने उठाई चिंता, एक आरोपी को बरी किया
अपराध

भ्रष्टाचार मामलों में अत्यधिक सबूतों से हुई देरी पर सुप्रीम कोर्ट ने उठाई चिंता, एक आरोपी को बरी किया

सुप्रीम कोर्ट ने मानवाधिकार न्यायालयों को सशक्त किया, आयोग की पूर्व जाँच अनिवार्य नहीं
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने मानवाधिकार न्यायालयों को सशक्त किया, आयोग की पूर्व जाँच अनिवार्य नहीं

उपजगत न्यायाधीश का चौंकाने वाला दावा: "मैं कायर जज कहलाने से बेहतर मरना पसंद करूंगा"
अपराध

उपजगत न्यायाधीश का चौंकाने वाला दावा: "मैं कायर जज कहलाने से बेहतर मरना पसंद करूंगा"

45 साल पुरानी डकैती अधिनियम पर हाईकोर्ट ने डीजीपी व 6 जिलों के एसपी को औचित्य पूछे
अपराध

45 साल पुरानी डकैती अधिनियम पर हाईकोर्ट ने डीजीपी व 6 जिलों के एसपी को औचित्य पूछे

केरल के पूर्व मुख्य सचिव के.एम. अब्राहम के खिलाफ सीबीआई जांच पर रोक हटाने की याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर
अपराध

केरल के पूर्व मुख्य सचिव के.एम. अब्राहम के खिलाफ सीबीआई जांच पर रोक हटाने की याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर

सुप्रीम कोर्ट ने भ्रष्टाचार मामले में दी लंबी सुनवाई की चेतावनी, दावेदार को बरी किया
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने भ्रष्टाचार मामले में दी लंबी सुनवाई की चेतावनी, दावेदार को बरी किया

सुप्रीम कोर्ट ने ओडिशा सरकार को दारा सिंह की समयपूर्व रिहाई पर निर्णय न देने पर तलब करने की चेतावनी दी
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने ओडिशा सरकार को दारा सिंह की समयपूर्व रिहाई पर निर्णय न देने पर तलब करने की चेतावनी दी

सुप्रीम कोर्ट ने ओडिशा सरकार को दारा सिंह की माफी याचिका पर त्वरित निर्णय देने की चेतावनी दी
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने ओडिशा सरकार को दारा सिंह की माफी याचिका पर त्वरित निर्णय देने की चेतावनी दी

ताज़ा ख़बरें